कोरोना में कैंसिल हुई शादी तो मिलेंगे 10 लाख रुपये,यहाँ जानिए इस स्कीम की जानकारी....
नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के कारण फिर से दहशत है. कई देशों में फिर से लॉकडाउन की स्थिति बन गई है. भारत में भी ओमिक्रॉन के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. माना जा रहा है कि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आ सकती है. हालांकि दो कोरोना की दो लहर गुजर जाने के बाद, जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा था. लोग फिर से पहले की तरह शादी, फ़ंक्शन और ट्रैवल प्लान कर रहे थे. लेकिन, अब फिर से महामारी तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों ने भी सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. 10 लाख रुपये का मिलेगा कवर कोरोना को लेकर राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत अब दिल्ली में शादी या किसी तरह के फंक्शन में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते हैं. ऐसे में जिन लोगों ने जनवरी, फरवरी में शादियों की बुकिंग कर रखी है, उन लोगों की टेंशन बढ़ गई है. कई लोगों ने आर्थिक नुकसान के बावजूद शादियां कैंसिल कराने लगे हैं. अगर आपने भी ऐसा किया है तो आपके लिए काम की खबर है. अब आपको कोरोना के दौरा...