भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शुक्रवार सुबह 10 बजे गोशाला संचालक को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं, गोशाला संचालक के पुत्र को भी गोली लगी है। घायल पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों के मुताबिक राजा का पुरा गांव निवासी कुछ लोगों से रविंद्रपति तिवारी का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को उसी जमीन की नाप होनी थी। दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुटे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

इतने में विरोधी पक्ष से बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने रविंद्रपति तिवारी पर फायर कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक बदमाशों ने पहले दो गोली हवा में दागी इसके बाद एक गोली रविंद्रपति को मार दी। गोली उनके सीने में लगी और वह गिर पड़े। इसके बाद एक गोली उनके पुत्र मुकेश को मार दी। उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। रविंद्रपति तिवारी गोरक्षा समिति के सदस्य थे और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे गोशाला चलाते थे।
इस घटना से ज्ञानपुर नगर में राजा पार्क के समीप भदोही मुख्य मार्ग पर लोगों ने शव को लेकर जाम लगा दिया। जाम छुड़ाने गई पुलिस को भी ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। प्रदर्शनकारी हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे थे। मौके पर एएसपी डॉ. संजय कुमार और ज्ञानपुर सीओ पहुंच गए। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

संवाददाता निशांत पाण्डेय की रिपोर्ट।

लगातार खबरों के लिए सब्सक्राइब करे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर