सुबह किराए पर खोली दुकान, शाम को जेवर लेकर फरार

विंध्याचल(मिर्जापुर)। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गुरुवार की सुबह किराए के मकान में दुुकान खोलने वाले ठग निशुल्क गहनों की सफाई का लालच देकर शाम को ग्रामीणों का डेढ़ लाख का आभूषण लेकर चंपत हो गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर महिलाओं ने विंध्याचल कोतवाली में ठगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भवानीपुर गांव में चार दिन पहले तीन युवक आए और बिहारी पाल के घर में दुकान खोलने का बातचीत करके चले गए। गुरुवार की सुबह तीनों आए और दुकान किराए पर लेकर उसमें पूजा पाठ किया। दुकान में पूजा करने के बाद आसपास के सभी लोगों को बुलाकर प्रसाद के रूप में मिठाई खिलाई। इस दौरान दुकान पर आई महिलाओं को ठगों ने आभूषण की निशुल्क सफाई और मरम्मत करने का लालच दिया। गांव की महिलाएं अपने-अपने आभूषण लाकर सफाई कराने और मरम्मत कराने के लिए दुकानदार को दे दिया। इसके बाद शाम होते ही मौका पाकर दुकानदार आभूषण लेकर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह महिलाएं आभूूषण लेने दुकान पर पहुंची तो दुकान बंद मिला। मकान मालिक को बुलाकर दुकान खेलवाया तो अंदर कुछ नहीं था। मकान मालिक ने बताया कि उसे दुकानदारों के बारे में कुछ नहीं पता। तब जाकर लोगों को पता चला की उनके साथ ठगी हो गई है। महिलाओं ने बताया कि दुकानदार ने चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी बताया था। गांव निवासी राजकुमारी देवी, मालती देवी, बासमती, धनपति, काशी देवी, मुन्नी देवी, सीमा, दुवासी का जेवरात ठग ले गए। महिलाओं ने विंध्याचल कोवताली में तहरीर दी। थाना प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कर ठगों को पकड़ा जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर