मिर्जापुर : मकान पर गिरा हाईटेंशन तार, करंट की चपेट में आने से पिता समेत दो पुत्रों की दर्दनाक मौत



उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में ददर्नाक हादसे ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। जर्जर हुआ हाईटेंशन तार बारिश के कारण टूट कर घर पर गिर गया। जिससे करंट की चपेट में आए पिता समेत दो बेटों की मौत हो गई।

लालगंज के धनावल गांव में रविवार रात 11 बजे ट्रांसफार्मर जलने से घरों में हाई वोल्टेज करेंट दौड़ गया। इस दौरान बिजली उपकरण बचाने के चक्कर में करेंट लगने से गांव से बीडीसी के सदस्य और उनके दो पुत्रों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए।

सूचना पर लालगंज थाने की पुलिस और एसडीएम मड़िहान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया। धनावल गांव में रविवार की रात 11 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कंट्रोलिंग सिस्टम जल जाने से घरों में हाई वोल्टेज करेंट दौड़ने लगा, इससे घरों के इलेक्ट्रानिक सामान जलने लगे। इसी दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मौर्या(55) का बड़ा पुत्र शिवपूजन(30) स्टेबलाइजर बंद करने गया और करेंट की चपेट में आ गया।

शोर सुनकर छोटा भाई विजय मल मौर्या (22) और पिता ओमप्रकाश उसे बचाने के लिए गए। लेकिन वे भी चपेट में आ गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। वहीं ओमप्रकाश की पत्नी कलावती (45),  किरन (25) पत्नी शिवपूजन, आकांक्षा (05) पुत्री शिवपूजन और संतोष मौर्या (30) पुत्र नंदलाल मौर्या झुलस गए। सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर