प्रयागराज: नैनी सेंट्रल जेल में रेड, कई प्रतिबंधित सामान बरामद


जेल में बनी बैरकों से 49 लाइटर, आठ चाकू, दो सूजा, चार लोहे की सरिया, एक सरौता, पांच कैंची, एक पेन ड्राइव, आठ ब्लेड और एक डायरी बरामद की गई हैं.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के नेतृत्व में रविवार की शाम सेंट्रल जेल नैनी का औचक निरीक्षण कर सभी बैरकों की सघन तलाशी ली गई.


इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों से 49 लाइटर, आठ चाकू, दो सूजा, चार लोहे की सरिया, एक सरौता, पांच कैंची, एक पेन ड्राइव, आठ ब्लेड और एक डायरी बरामद की.


प्रयागराज जिले के जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी ने संवाददाताओं को बताया कि इस औचक निरीक्षण में जिले के आठ मजिस्ट्रेट, आठ एएसपी एवं सीओ और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. इस दौरान मिली डायरी में कई फोन नंबर हैं जिन्हें खंगाला जाएगा.


उन्होंने बताया कि इस दौरान सघन तलाशी में गांजा और ताश की कई गड्डियां भी मिली हैं. इन बरामदगियों के बारे में उच्च स्तर पर अवगत कराया जाएगा और जेल की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास नियमित तौर पर जारी रहेंगे.


यह पूछे जाने पर कि ये प्रतिबंधित वस्तुएं जेल में कैसे पहुंच रही हैं, इस पर जिलाधिकारी ने कहा, इस बारे में सख्ती की जा रही है और जेल अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा रहे हैं. इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए शासन से पत्रचार भी किया जा रहा है.


बता दें कि इससे पूर्व 30 जून, 2019 को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में सेंट्रल जेल नैनी का औचक निरीक्षण किया था और सघन तलाशी में कई प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गई थीं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर