यूपी: मिर्जापुर पुलिस परिक्षेत्र के 11 पुलिसकर्मियों को नौकरी से हटाया गया

शासन स्तर पर मिर्जापुर परिक्षेत्र में जिन 50 साल या उससे अधिक जिन पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत किया गया है, उसमें कुल ग्यारह लोग शामिल हैं। इसमें मिर्जापुर और सोनभद्र से चार- चार और भदोही से तीन लोगों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है।

भदोही

यूपी में सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की दक्षता सुनिश्चित करने को शासन स्तर पर गठित की गई स्क्रीनिंग कमिटी की रिपोर्ट में मिर्जापुर मंडल में ग्यारह पुलिसकर्मी एवं उपनिरीक्षक नौकरी के अयोग्य पाए गए, जिन्हें शासन से सोमवार को अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी गई। इसमें चार उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी और तीन सिपाही शामिल हैं। यह जानकारी पीयूष श्रीवास्तव डीआईजी विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर कार्यालय की तरफ से मीडिया को जारी की गई है।
शासन स्तर पर मिर्जापुर परिक्षेत्र में जिन 50 साल या उससे अधिक जिन पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत किया गया है, उसमें कुल ग्यारह लोग शामिल हैं। इसमें मिर्जापुर और सोनभद्र से चार- चार और भदोही से तीन लोगों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। भदोही जिले से तीन लोगों को अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी गई है, उसमें उपनिरीक्षक शशि प्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक विनोद कुमार राय और मुख्य आरक्षी मोहम्मद असलम खान शामिल हैं।
मिर्जापुर जिले से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस यमुना राम, मुख्य आरक्षी रामध्यान राम एवं सिपाही इंद्रनाथ शुक्ला और जुबेर खान शामिल हैं। जबकि सोनभद्र से उपनिरीक्षक लाल मोहन राम, एचसीपी सुरेन्द्रनाथ दूबे, मुख्य आरक्षी तेज नरायन तिवारी सिपाही रमाकांत मिश्र शामिल हैं। यह जानकारी डीआईजी रेंज के मीडिया सेल प्रभारी प्रवीण की तरफ से दी गई है। भदोही पुलिस अधीक्षक राजेश एस. से सम्पर्क किया गया, लेकिन मीटिंग में व्यस्त होने की वजह से बात नहीं हो पाई

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर