प्रयागराज के बाद अब अयोध्‍या और प्रतापगढ़ में 36 गायों की मौत, गौशाला संचालक ने पोस्‍टमार्टम के बिना दफनाया

शुक्रवार को बिजली गिरने से प्रयागराज में 35 गायों की मौत के बाद अब अयोध्या में 30 गायों की मौत की खबर आई है।

उत्‍तर प्रदेश में गायों पर मौसम काल बनकर मंडरा रहा है। शुक्रवार को बिजली गिरने से प्रयागराज में 35 गायों की मौत के बाद अब अयोध्‍या में 30 गायों की मौत की खबर आई है। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि गोशाला में मृत गायों के पोस्टमार्टम के बिना ही रखवालों ने शवों को गोशाला में ही दफनाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया।


समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार उत्तर प्रदेश में अयोध्या के अलावा प्रतापगढ़ में भी 6 गायों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि ये 6 गायों की बारिश के पानी से बने दलदल में फंसने से मौत हुईं। प्रतापगढ़ के मंत्री मोती सिंह ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं।


मौसम से ज्‍यादा अनदेखी की मार

अयोध्या के एक पशु चिकित्सक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "इन गोशालाओं में गायों को खुले में छोड़ दिया जाता है, जिससे ये लगातार हो रही बारिश में भीगतीं रहती हैं। चूंकि गोशालाओं में कोई फर्श नहीं होता है, तो लगातार बारिश होने पर कीचड़ दलदल में बदल जाता है और जानवर इसमें फंस जाते हैं। जिन गोशालाओं में टीन की छतें डाली गई हैं, उनकी हालत भी खराब होती है। कई बार बारिश के दौरान तेज हवाओं में वे उड़ भी जाती हैं।"


गौशाला में दफनाना भी हानिकारक 

सूत्रों ने कहा कि गोशालाओं में गायों को चारा भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराया जाता है। ऐसे में भूख की वजह से कई गायों की मौत हो सकती है। डॉक्टर ने कहा कि गोशाला में ही शवों को दफनाने से आने वाले दिनों में संक्रमण से और अधिक मौतें होंगी। गौरक्षा उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों में आवारा गायों के लिए गोशालाएं स्थापित की जाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर