प्रयागराज में पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़, फायरिंग में हुवे घायल बदमाशों को भेजा अस्पताल
प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लगातार अपराध व अपराधीयो पर अंकुश लगाने के लिए पुरजोड़ कोशिश कर रही है,इसी क्रम में आज सुबह भोर में सोरांव पुलिस को सूचना मिली कि नूतन पुलिया सोरांव हाइवे के पास कुछ बदमाश मौजूद है व किसी घटना को अंजाम दिए जाने का विचार विमर्श कर रहे है,सूचना पर सोरांव पुलिस तत्काल भारी फोर्स के साथ सोरांव हाइवे पर पहुँची तो बदमाश भगाने लगे,इसी बीच पुलिस व बदमाश दोनो ओर से जमकर फायरिंग होने लगी,बदमाश पुलिस पर मारने के इरादे से लगातार एक के बाद एक गोलियां दाग रहे थे,इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया व एक अन्य बदमाश जो मौका पाकर भागने लगा,उसको भी पुलिस ने धर दबोचा,घायल बदमाशों में 1-गुलजार पुत्र अकबाल नि0 बागी थाना मउआइमा प्रयागराज उम्र 26 वर्ष,2-बारुद उर्फ शाहआलम पुत्र गुलहसन नि0 राममजहा थाना माण्डा प्रयागराज उम्र 22 वर्ष,3-शाह हुसैन पुत्र गुलहसन नि0 राममजहा थाना माण्डा प्रयागराज उम्र 22 वर्ष और एक अन्य गिरफ्तार अभियुक्त शाकिब पुत्र जमील नि0 मोहदजा थाना मउआइमा प्रयागराज उम्र 18 वर्ष है,पुलिस ने घायल 3वो बदमाशों को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है व गिरफ्तार चौथे बदमाश से पूछताछ कर रही है,इस बदमाश व पुलिस की मुठभेड़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि,ये चार बदमाश दो मोटरसाइकिल से थे,इन सभी बदमाशों के ऊपर अलग अलग थानों पर अपरहण,मोबाइल लूट,हत्या सहित कई अन्य गंभीर मुकदमे दर्ज है,इन लोगो से पूछताछ अभी जारी है।



टिप्पणियाँ