वाराणसी / सांसद रविकिशन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- ऐसे ही बोलते रहेंगे तो कांग्रेस विलुप्त हो जाएगी
सांसद रविकिशन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- ऐसे ही बोलते रहेंगे तो कांग्रेस विलुप्त हो जाएगी
वाराणसी: भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रविकिशन शनिवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल होने की मांग की गई है। पीएम मोदी चाहेंगे तो 20 करोड़ लोगों को पहचान मिल जाएगी। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन ने कहा कि वह ऐसे ही बोलते रहेंगे तो कांग्रेस विलुप्त हो
उन्होंने कहा कि देश को अमित शाह के रूप में एक शानदार गृहमंत्री मिला है जो घुसपैठ का करारा जवाब देने में सक्षम है। राहुल गांधी की छुट्टियों को लेकर रवि किशन ने कहा कि राजनीति बहुत सीरियस चीज है। हम शूटिंग छोड़कर रोज सदन में जा रहे हैं। आपको समझना होगा। छुट्टियों पर यूरोप नहीं जाना चाहिए। राजनीति मतलब त्याग होता है। कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए।

टिप्पणियाँ