डाट के पुल और क्रासिंग के बीच चलना दूभर
प्रयागराज राम बाग की ओर जाते समय G IC के आगे डाट के पुल के नीचे का नजारा । डाट के पुल और क्रासिंग के बीच चलना दूभर है । जब उपर का फ्लाईओवर बना तो जीआईसी के सामने रोड बन गई । पुल के नीचे का हिस्सा रेलवे के अंडर में आता है । जहां बड़े बड़े गड्ढे है हलकी सी बारिश में पानी भर गया है । लोग फिसल कर गिर रहे हैं । पर कोई आला अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहा ।
एक दिन में 10- 12 लोग जरूर गिरते हैं । e रिक्शे पलटे मिलते हैं । जिम्मेदार लोग इस रास्ते पर जरूर ध्यान देंगे । इसे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाए ।
संवाददाता अभिषेक मिश्रा


टिप्पणियाँ