भदोही: छेड़खानी का विरोध किया, तो पीट-पीटकर कर दी महिला की हत्या


पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बुधवार को बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.


भदोही: भदोही के औराई थाना क्षेत्र में लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने लाठियों से लड़की के परिवार पर हमला कर दिया और एक महिला की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बुधवार को बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.


उन्होंने बताया कि औरंगाबाद गांव में मुदस्सिर की लड़कियों से वहीं के कुछ लड़के छेड़खानी करते रहते थे. गत मंगलवार की रात को भी छींटाकशी करने का मुदस्सिर ने विरोध किया तो आफताब, माहताब, निज़ाम और रियाज़ ने मुदस्सिर के घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमले में मुदस्सिर की पत्नी बिलकीस (45) के सिर पर कई लाठियां लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे वाराणसी के लिए रेफर किया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई.


उन्होंने बताया कि हमले में पांच लोग घायल हुए हैं. आरोपी निज़ाम और उसके लड़के रियाज़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तनाव के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर