प्रयागराज: जेल में मोबाइल लेकर जाने पर महिला आरक्षी बर्खास्त

जिला कारागार में मोबाइल लेकर जाना एक महिला हेड कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। तलाशी में मोबाइल बरामद होने पर जेलर ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक को रिपोर्ट भेज दी, जिसके आधार पर उन्होंने आरक्षी की सेवा समाप्त कर दी। कार्रवाई से जेल कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है

जिला जेल में तैनात महिला हेड कांस्टेबल (महिला हेड वार्डर) संजू देवी आठ जुलाई को मोबाइल छिपाकर भीतर गई थी। आशंका होने पर जेलर बीएस मुकुंद ने तीन बार उससे इस बारे में पूछताछ की। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बाद में जेलर ने दूसरी महिला आरक्षी से बंद कमरे में तलाशी कराई तो मोबाइल बरामद हो गया।

जेलर ने आरोपी महिला सिपाही को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही उसके खिलाफ वरिष्ठ जेल अधीक्षक नैनी (प्रयागराज) को रिपोर्ट भेज दी, जिसके आधार पर शुक्रवार को जेल अधीक्षक ने महिला आरक्षी को बर्खास्त कर दिया। जेलर ने बताया कि सभी कर्मचारियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। किसी ने भी नियमों की अनदेखी की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

आखिर किसके लिए मोबाइल लेकर गई थी संजू

महिला आरक्षी संजू आखिर किसके लिए मोबाइल लेकर भीतर गई थी। किसी कुख्यात अपराधी के इशारे पर उसने ऐसा किया या किसी को मोबाइल देना था। इन तमाम सवालों का जवाब जेल अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं। जेलर का कहना है कि पूछताछ में आरोपी आरक्षी ने कुछ बताया ही नहीं है। 

जेलर बीएस मुकुंद ने कहा कि जेल के भीतर मोबाइल लेकर जाने पर महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ वरिष्ठ जेल अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी गई थी। उन्होंने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। जेल में किसी को भी गड़बड़ी नहीं करने दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर