चालान कटने पर एसपी का पैर पकड़ कर रोए भाजपा नेता, पुलिस को दी वर्दी उतरवाने की धमकी

मिर्जापुर. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और भाजपा नेता उस समय आमने -सामने आ गये जब पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में काशी प्रांत के मंत्री अनिल सिंह की गाड़ी का चालान काट दिया।


जिसके बाद अनिल सिंह पुलिस पर बदसलूकी और लाठी से पीटने की बात कहने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे एसपी अवधेश पाण्डेय के सामने भाजपा नेता भावुक हो उठे और हाथ जोड़कर रोने लगे। वह अपनी ईमानदारी की गवाही देते हुए पुलिस पर अपमान का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने सड़क पर ही एसपी के पैर छू लिए। हालांकि एसपी के समझाने पर वह मान गए और धरना खत्म किया। लेकिन धरना खत्म करने के बाद ही सीओ शहर की वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए जुआ चलवाने का भी आरोप लगा दिया।

दरअसल, भाजपा नेता अनिल सिंह का कहना था कि वह धरने पर नहीं बैठे हैं। बल्कि सरकार को कुछ लोग बदनाम कर रहे हैं। कहा कि वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने उनका अपमान किया है। जबकि वह खुद चालान करने की बात कह रहे थे। तभी मौजूद पुलिस अधिकारी ने डंडे से पीटने की बात कही और दुर्व्यवहार किया। उनका कहा था कि उन्होंने ईमानदारी के साथ राजनीति किया। मगर, इस तरह अपमान झेलना पड़ेगा उन्हें नहीं पता था। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय का कहना था कि चेकिंग के दौरान कोई अपमान नहीं हुआ। सिर्फ उनसे गाड़ी के कागजात मांगे गए और नहीं देने पर चालान काट दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर