किराना व्यापारी से 34 हजार की लूट

सहसेपुर में हुई घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
मिर्जापुर के इमामबाड़ा का रहने वाला है युवक

घोसिया। औराई-मिर्जापुर रोड पर सहसेपुर गांव के समीप सोमवार को एक किराना व्यवसायी से दिनदहाड़े 34 हजार की लूट हो गई। व्यापारी का दोस्त किराना का सामान खरीदने के लिए रकम लेकर महाराजगंज जा रहा था कि चार पहिया वाहन से पहुंचे चार लोगों ने रोक कर उसकी स्कूटी की डिक्की से पैसे निकाल लिए और फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिर्जापुर जिले के इमामबाड़ा निवासी हर्षित अग्रवाल अक्सर महराजगंज से किराना का सामान लेकर जाता था। सोमवार को अपने दोस्त कुशल अग्रवाल को पैसे देकर महराजगंज में किराने का सामान खरीदने के लिए कहा। बताया कि वह कुछ समय में वहां पहुंच जाएगा। उसके दोस्त के मुताबिक जब वह सहसेपुर गांव में पहुंचा तो चार पहिया सवार कुछ लोग उसके पास पहुुंचे और वाहन के कागज आदि मांगने लगे। कागज न दिखाने पर स्कूटी की चाबी छीन कर स्कूटी की डिग्गी खोल ली और उसमें रखे 34 हजार नकद लेकर फरार हो गए। खबर मिलने पर यूपी-100 पुलिस और औराई कोतवाली प्रभारी मनोज पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए कुशल अग्रवाल और हर्षित को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने आई। सीओ औराई यादवेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर