मॉक ड्रिल : बीकानेर के लालगढ़ स्टेशन में बड़ा रेल हादसा, कोच एक दूसरे पर चढ़े।


lalgarh railway station bikaner : हादसे की स्थिति में बचाव एवं राहत संबंधी कार्यों का किया अभ्यास

बीकानेर. बीकानेर मंडल के लालगढ़ स्टेशन पर शुक्रवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। इस दौरा दो रेल गाडिय़ां आपस में टकरा गई। दोनों के कोच एक दूसरे पर चढ़ गए। हादसा होते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग सकते में आ गए।

मौके था शुक्रवार को लालगढ़ स्टेशन पर रेलवे की मॉक ड्रिल का। स्टेशन अधीक्षक ने इस हादसे की सूचना तुरंत बीकानेर स्थित डीआरएम को दी। बाद में रेलवे पुलिस के साथ बचाव दल उपकरणों सहित तुरंत लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसमें अजमेर की एनडीआरएफ टीम भी रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वहां आ गई।



लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कालका-बाड़मेर ट्रेन के प्रस्थान के बाद एमॉक ड्रिल का आयोजन किया इसमें बीकानेर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हादसा होने की स्थिति में कैसे बचाव कार्य किया जाए इसका रिहर्सल किया। इसमें किसी भी संभावित रेल दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों के रेस्क्यू तथा उन्हें तत्काल पहुंचाई जाने वाली चिकित्सा एवं अन्य सहायता हेतु अभ्यास किया गया। जिन लोगों को इस अभ्यास की जानकारी नहीं थी वे यह नजारा देख कर पहले तो एकदम सकते में आ गए और इस बारे में जानकारी लेने लगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर