पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापुर में महापौर एवं विधायक ने स्कूली बच्चों को वितरित किया बैग और ड्रेस
प्रयागराज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापुर (बालक )नगर क्षेत्र प्रयागराज में हर साल की भांति इस साल भी नगर निगम वार्ड नंबर 2 राजापुर की सक्रिय पार्षद निक्की कुमारी की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों को बैग और ड्रेस वितरित कराया साथ ही इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी रही साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर में शहर उत्तरी विधानसभा के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई रहे साथ ही महापौर एवं विधायक ने मिलकर स्कूली बच्चों को ड्रेस और बैग वितरित किए महापौर अभिलाषा गुप्ता ने स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया साथ ही अपने संबोधन में कहा कि सर्व शिक्षा अभियान सब पढ़े सब बढ़े सरकार की यह इच्छा पूरी तरीके से संभव होता दिख रहा है साथी हमारा भाग्य है कि यहां की क्षेत्रीय पार्षद निक्की कुमारी के द्वारा हमें इस विद्यालय में आने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ हमें बड़ा हर्ष और खुशी हो रही है कि छोटे नन्हे बच्चों के बीच में इन्हें बैग और ड्रेस वितरित किया I साथी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे विधायक हर्षवर्धन वाजपई ने अपने संबोधन में कहा की में क्षेत्रीय विधायक होने के नाते हमसे जितना भी इस विद्यालय की विकास के लिए सहयोग होगा में करूंगा साथ ही हमारे सरकार का मात्र एक ही नारा है सब पढ़े सब बढ़े इसी नारे के साथ में हर पल शिक्षा को अपने क्षेत्र में बढ़ावा देता रहूंगा साथी हमारे विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो में यह भी पूरा प्रयास करूंगा I
इस कार्यक्रम के दौरान अन्य गणमान्य एवं टीचर लोग मौजूद रहे... हेड मास्टर अमन उल्ला, रागिनी, शेरु, केपी ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य संजय श्रीवास्तव (राजन ),आर.के. शुक्ला, बंटी ठाकुर, जय श्रीवास्तव, अन्य
संवाददाता अभिषेक मिश्रा के साथ रतन शुक्ला


टिप्पणियाँ