कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजिनियर पर फिंकवाया कीचड़।

कांग्रेस एमएलए नितेश राणे ने इंजिनियर पर फिंकवाया कीचड़, पुल से बांधा।


कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजिनियर पर फिंकवाया कीचड़।

मुंबई-गोवा हाईवे पर निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे राणे।

इंजिनियर को समर्थकों ने बाद में पुल से बांधकर की बदसलूकी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के छोटे बेटे हैं नितेश राणे।

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने जब इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर बैट चलाया तो काफी हंगामा खड़ा हुआ। अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के विधायक बेटे ने कीचड़ अटैक किया है। कांग्रेस विधायक नितेश राणे निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने गुस्से में आकर इंजिनियर पर कीचड़ फिंकवा दिया।

इस घटना का एक विडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थक इंजिनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राणे कांकावली में मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास एक पुल पर गड्ढों से भरे राजमार्ग का निरीक्षण कर रहे थे। विधायक और उनके समर्थकों की गुंडागर्दी यहीं नहीं थमी। इसके बाद राणे के समर्थकों ने इंजिनियर को नदी पर बने पुल से बांध दिया और उनसे बदसलूकी की। देखें विडियो,

लगातार खबरों के लिए सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर