पर्यावरण बचाओ अभियान में पत्रकारों व स्थानीय लोगों द्वारा किया गया वृक्षारोपण

जनमानस को पर्यावरण संवर्धन हेतु जागृत करने के उद्देश्य से पत्रकारों द्वारा किया गया वृक्षारोपण।

नालासोपारा: मुंबई से सटे पालघर जिला के वसई तालुका में बड़े पैमाने पर पर्यावरण को नष्ट कर अनाधिकृत नव निर्माण किए जा रहे हैं जिसके चलते अब लोग वसई तालुका को अवैध निर्माण की नगरी के नाम से पुकारने लगे हैं।

जहां देखो वहां हरे-भरे वृक्षों, पहाड़ों, तालाब ,नदी नालों को नष्ट कर अवैध निर्माण किया जा रहा है,जिस पर नकेल कसने में वसई विरार मनपा आयुक्त, जिलाधिकारी, तहसीलदार व स्थानीय नेता सभी नाकाम साबित हो रहे हैं।

इसके अलावा यहां पर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, शहर के मुख्य सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे है जिसके चलते आए दिन कोई न कोई हादसे का शिकार होता है जिसके बावजूद स्थानीय सत्तापक्ष और मनपा के आला अधिकारी विकास का ढिंढोरा पीटते नहीं थकते।

अभी हाल ही में पहली मानसून में ही जल जमाव के चलते वसई करो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया था, जबकि ममता अधिकारी बरसात के पहले कहीं भी जलजमाव ना होने का दावा कर रहे थे कि कुछ सब खोखला साबित हुआ।

इन सब के मद्देनजर वसई तालुका में सामाजिक कार्य को लेकर सक्रिय रहने वाले पत्रकारों द्वारा लोगों में जनजागृति व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया।


इस कार्य के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि पर्यावरण ही जीवन है और जीवन ही पर्यावरण।





पालघर से संवाददाता के एल दुबे की रिपोर्ट।

लगातार खबरों के लिए सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर