जौनपुर में अनियंत्रित कार पुलिया में घुसी, चार की मौत
जौनपुर रायबरेली राजमार्ग पर समाधगंज बाजार के समीप कुरनीडीह गांव के मोड़ के पास सोमवार की भोर में एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से जा भिड़ी । कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार और गोरखपुर जिले के निवासी थे। प्रयागराज लौट रहे थे।प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र के मामा भांजी तालाब रीवा रोड,पावर हाउस कालोनी निवासी रामदास विश्वकर्मा (70) अपनी पत्नी पद्मा देवी(65), पुत्र राजेश विश्वकर्मा (45) व छोटे भाई राम सवलिया विश्वकर्मा(63) के साथ अपने पैतृक गांव ब्रह्मपुर थाना चौरीचौरा जिला गोरखपुर से अपनी शेवरलेट सेलो कार यूपी 70,डीक्यू 5751 से वापस नैनी लौट रहे थे। कार बेटा राजेश विश्वकर्मा चला रहे थे।
भोर में लगभग ढाई बजे उक्त स्थान पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
मौके पर ही गश्त कर रही यूपी 100 नम्बर पुलिस जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर पास गई तो देखा कि कार में सवार सभी चारो में तीन लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि गाड़ी चला रहे राजेश विश्वकर्मा की गम्भीर स्थिति में, उनकी सांसे चल रही थी।
यूपी 100 नम्बर पुलिस द्वारा दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाने के एस आई अटल विहारी मिश्रा अपने सहयोगी कांस्टेबल विकास सिंह, सुशील कुमार व अन्य सहयोगियों के साथ कड़ी मशक्कत करके शव को गाड़ी से बाहर निकाला। बाहर निकालते ही राजेश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस चारों शव को भोर में ही पोस्टमार्टम के लिए मरचरी हाउस भेज दिया।
गाड़ी में मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर सोमवार को प्रातः थाने पहुंचे। मृतक रामदास विश्वकर्मा के छोटे पुत्र योगेंद्र विश्वकर्मा अपने चचेरे भाई मुकेश के साथ थाना पहुंचकर तहरीर दी।
थाने पर बातचीत के दौरान योगेंद्र ने बताया कि मेरा पैतृक गांव गोरखपुर है। खानदान में ही चाचा के लड़की की शादी थी उसी में शामिल होने के बाद वापस नैनी लौट रहे थे। मृतक राम सवालिया विजली विभाग में ड्राइवर पद से सेवानिवृत्त हुए थे।,नैनी में अपना मकान बनाकर वर्षो से सभी रह रहे थे।

टिप्पणियाँ