पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

मिर्जापुर। जिले में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। 

जिले में अभी अधिक बारिश नहीं हुई लेकिन अन्य जगहों पर लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। जिले में बनी सभी बाढ़ चौकियों ने बढ़ाव पर निगाह रखनी शुरू कर दी है।
जिले में शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 65. 850 मीटर रिकार्ड किया गया। इसके पहले गुरुवार को यह 65.730 मीटर रिकार्ड किया गया था। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने बताया कि इस समय गंगा की रफ्तार में मामूली बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे फिलहाल कोई खतरा नहीं है। 
गंगा का पानी बढ़ते ही आसपास के गांव के लोगों ने किनारे पर आकर पानी के स्तर को देखना शुरू कर दिया। नगर के बरियाघाट, सुंदर घाट, पक्का घाट व नारघाट के पास लोगों ने पानी का जायजा लिया। इसी प्रकार दूसरे तट स्थित गड़गेड़ी, हरसिंगपुर, मलाधर पुर, गहिया व कमासिन व अन्य गांव के लोग भी तटों पर जुटने लगे। जिले में गंगा नदी का खतरे का बिंदु बहुत ऊपर है। मिर्जापुर में गंगा नदी का खतरे का बिंदु 77. 720 मीटर है। यह उससे अभी लगभग 11 मीटर 870 सेमी नीचे है। प्राय: पूरा सीजन बीत जाने के बाद भी इतना पानी नहीं आता। बड़ी- बड़ी बाढ़ में भी पानी इस जिले में खतरे के बिंदु तक पहुंच कर रूक गया था। इससे यहां कि निवासी भी एकदम निश्चिंत होकर केवल बाढ़ का पानी ही देखने आते हैं। जिले में इस बार 36 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर