13 जुलाई को इस सीट के लिए होगा चुनाव, भाजपा सहित आठ प्रत्याशी मैदान में


भदोही. भदोही नगर पालिका के वार्ड संख्या 20 रामसहायपुर में सभासद के उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सहित कुल आठ दावेदार मैदान में हैं जिसे लेकर कल मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर लिया है। नगरपालिका के हुए आम चुनाव में भी भाजपा को इस सीट पर जीत नही मिल सकी थी इसलिए यह सीट जीतना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। भदोही नगर पालिका सीट पर भाजपा का कब्जा है और अशोक जायसवाल यहां के पालिकाध्यक्ष हैं ऐसे में यह सभासद की सीट जीतना उनके और पार्टी के लिए साख का सवाल है। बड़ी बात यह भी है कि जिस वार्ड में उप चुनाव हो रहा है उसी वार्ड में पालिकाध्यक्ष का निवास है। चुनाव में भाजपा से जहां कैलाश चन्द्र मिश्रा ताल ठोंक रहे हैं तो वहीं असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी ए आई एम आई एम से भी मो.अनस, निर्दल प्रत्याशी साजिदा बेगम सहित कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर