18 लाख की अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

पंजाब के चंडीगढ़ से अवैध तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 1...
भदोही : पंजाब से बिहार तक अवैध शराब की तस्करी हो रही है। चंडीगढ़ से अवैध तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही करीब 18 लाख रुपये की शराब पकड़ी गई। पुलिस ने बड़ी मात्रा में बीयर लदा ट्रक भी अपने कब्जे में लिया है। 162 पेटी में 1458 लीटर शराब और 40 पेटी में 480 लीटर बीयर बरामद करने के साथ पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को भदोही कोतवाली में प्रेसवार्ता कर खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि चालक से पूछताछ के आधार पर शराब माफिया तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

क्राइम ब्रांच व भदोही कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम जौनपुर-मीरजापुर राजमार्ग स्थित विवेकानंद चौराहे पर ट्रक को पकड़ा गया था। कोतवाली लाकर तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर शराब की पेटियां पाई गई। ट्रक के आधे हिस्से को प्लाईउड के माध्यम से केबिन बनाया गया था। अंदर बाकायदा कूलिग सिस्टम भी लगा था। गिरफ्तार ट्रक चालक लुधियाना निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि वह पंजाब से माल लोड कर बिहार ले जाता है। उसे किराए के अलावा 15 हजार रुपये बतौर इनाम दिया जाता है। एसपी ने बताया कि चालक से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर पंजाब व बिहार पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क कर शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। बरामद इम्पीरियल ब्लू, मैकडावल सहित अन्य ब्रांडेड कंपनियों के शराब व बीयर की कीमत एमआरपी रेट के अनुसार आठ लाख है। इसे बाजार में दोगुने दाम पर बाजार में बेचा जाता है। उन्होंने टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की। सीओ भूषण वर्मा, शहर कोतवाल श्रीकांत राय, क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह, एसएसआई रामजी यादव, एसआई दयाशंकर ओझा व कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर