योगीजी...शोध छात्र ने खोला राज, #भदोही_विधायक_झूट्ठे_हैं.!

योगीजी...शोध छात्र ने खोला राज, #भदोही_विधायक_झूट्ठे_हैं.!
भदोही - भदोहीवासियों को वर्तमान भाजपाई विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कई मुद्दों पर जहां छल दिया, वहीं सार्वजनिक कलंकित कारनामों पर 'संविधानिक शपथ' की गरिमा को भी आहत किया है। ऐसा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि ऐसे कारनामों लंबी फेहरिस्त 'भदोहीनामा कलंक' की पड़ताली टीम के हाथों दस्तावेज सहित लगा है।
गौरतलब है कि भदोही विधान सभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के बेटे दीपक त्रिपाठी की अभद्रतापूर्ण करतूत का गवाह 'गुगल' भी है, जहां सर्वोच्च मीडिया की खबरों में विधायक का सर्वश्रेष्ठ पुत्रमोह दावा है कि जांच की रिपोर्ट में 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो जायेगा। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लंका थाना में दर्ज मामले की जांच रिपोर्ट जगजाहिर करने की मांग अब तेजी पकड़ रही है। यदि भदोही विधायक के दावों को सही माना जाय तो उक्त वारयल रिकार्डिंग में दीपक त्रिपाठी की आवाज नहीं थी तो सवाल यह उठना लाजिमी है कि वायरल रिकार्डिंग में राज्य के मुख्यमंत्री 'योगी महराज' एवम् सजग प्रहरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित शासनिक-प्रशासनिक उच्च अधिकारियों को गालियां बकने वाली वायरल आवाज किसकी है यह तो जांच रिपोर्ट में ही स्पष्ट सामने आई होगी।
   
#प्रधानमंत्री_की_नीतियों_का_फालोअप.!
भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मामले में नीतियां स्पष्ट करते हुये कहा कि ‘'बेटा किसी का हो, ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जिसमें दुर्व्यवहार सिद्ध हो, जो पार्टी का नाम कम करता है हो, अस्वीकार्य है. अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई की जानी चाहिए. यह सभी पर लागू है।" ऐसे में महाकाल की नगरी नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी (काशी) से पुन: एक बार बीएचयू छात्र इतेन्द्र चौबे ने भदोही विधायक के बेटे की गालियों के खिलाफ दर्ज करवाये मामले को पुनः फालोअप शुरू कर दिया है।

#भदोही_विधायक_झूट्ठे_हैं.!
'भदोहीनामा कलंक' विशेष धारावाहिक की पड़ताली टीम ने शोध छात्र इतेंन्द्र चौबे के रूख की भी पड़ताल की। जहां इतेन्द्र चौबे ने बातचीत में स्पष्ट किया है कि "ताकत और पैसे के आगे सच्चाई को दबाने का प्रयास भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी कर रहे हैं। भारतवर्ष में भाजपा के लगभग 1000 एमएलए व 300 से ज्यादा एमपी हैं और दुनिया की सबसे बड़ी जनाधार वाली पार्टी है...योगीजी-मोदीजी पर हुई गालियों की रिकार्डिंग बौछार मामले में भाजपाईयों की नपुंसकता खुलकर सामने आई तो मैंने मामला लंका थाने में दर्ज करवाया था और अब इस मामले में जांच रिपोर्ट की काॅपी एवम् रिकार्डिंग शीर्ष सत्तासीन नेताओं को भेजते हुये हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। मैं हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हूं और योगीजी-मोदीजी का हृदयतल सम्मान करता हूं। भदोही विधायक झूट्ठे हैं और जांच रिपोर्ट को जगजाहिर नहीं होने देना चाहते हैं"।

    #विधायक_के_संविधानिक_शपथ_काअंश...
अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करूँगा तथा मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना, सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार न्याय करूँगा।'

अधिक जानकारी के लिए sangathanbharat.com पर जाए

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर