जौनपुर में नदी में डूबने से दो युवकों की मृत्यु

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी

पुलिस के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया गांव निवासी जावेद खान का 18 वर्षीय पुत्र नबील खान अपने साथी के साथ गोमती नदी के सूरज घाट पर स्नान करने गया था। बारिश के चलते नदी का तेज बहाव होने के कारण नहाते समय नबील खान डूब गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बरसठी क्षेत्र में धावा के पास बसुही नदी के हैदरगंज घाट पर नदी पार करते समय गनेशपुर निवासी बारी सोनकर का 18 वर्षीय पुत्र संदीप सोनकर करीब दस बजे साइकिल लेकर घर से यह कहकर निकला कि पानी ज्यादा बरसा है और वह नदी देखने जा रहा है।

काफी देर बीत गया जब वह नहीं आया तो परिजन उसे खोजते हुए धावा गांव के पास नदी किनारे पहुंचे तो वहां उसकी साइकिल पड़ी मिली। काफी तलाश के बाद हैदरगंज घाट पर बॉस के टटरे के बीच उसका शव फंसा मिला। आशंका है कि नदी पार करते समय संदीप डूब गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर