आकाश पर बोलने से बचते रहे कैलाश

इंदौर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है। बरसते पानी में भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके साथ पार्टी ने नए सदस्य बनाए जाने का अभियान भी शुरू किया।आयोजन में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मीडिया से चर्चा के दौरान अपने बेटे विधायक आकाश के विषय में बोलने से बचते रहे।
कांग्रेस के सामने विपक्ष के रूप में जनसंघ को खड़ा करने वाले डॉ. मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है। विजय नगर स्थित प्रतिमा पर सुबह बरसते पानी में छाता लेकर भाजपाई इक_ा हुए। प्रतिमा स्थल पर पहुंचने में भाजपाइयों को मशक्कत करना पड़ी, क्योंकि पूरे बगीचे में कीचड़ हो गया था।
पहुंचने वालों में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, नगर भाजपा अध्यक्ष गोपी नेमा, उपाध्यक्ष कमल वाघेला, महामंत्री मुकेश राजावत, मधु वर्मा, कमल वर्मा, नानूराम कुमावत, जेपी मूलचंदानी प्रमुख थे। माल्यार्पण करने के बाद में विजयवर्गीय ने कहा कि मुखर्जी आजाद भारत के पहले बलिदानी थे जिन्होंने कश्मीर के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी।
इसके साथ भाजपा पदाधिकारियों ने नए लोगों को सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि आज शाम को नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव भी इंदौर आ रहे हैं जो चार नंबर विधानसभा के अभियान की शुरुआत करेंगे। इधर, भाजपा के सभी १८ मंडलों में भी सदस्यता अभियान शुरू किया गया।
ले. रिटायर्ड जनरल को दिलाई सदस्यता मुखर्जी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद में विजयवर्गीय व नेमा ने सेना से रिटायर्ड ले. जनरल एससी वर्मा, रिटा. कर्नल मनोज बर्मन, तीन अतंरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी वेद प्रकाश और २५ रिटायर्ड फौजियों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई। कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और भाजपा की रीति-नीति ने उन्हें प्रभावित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर