संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजातालाब में हुई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, एसोसिएशन को मजबूती बनाने पर दिया गया बल

चित्र
बैठक में पत्रकारों के समस्याओं और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा वाराणसी :राजातालाब ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई राजातालाब की एक आवश्यक बैठक यहां स्थित सम्पूर्णा लान में हुई। जिसमें एसोसिएशन को मजबूत बनाये जाने, नये सदस्यता फार्म व नवीनीकरण एवं पत्रकारो के समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रहे। पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है। एसोसिएशन हमेशा पत्रकार हित की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने ने यहां के इकाई के सभी सदस्यों को संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। कहा कि पत्रकारिता आज के समय में एक कठिन कार्य है। इसको करने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हुए करना पड़ता है । ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन को मजबूत बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने यहां के तहसील इकाई के सदस्यों को सदस्यता अभियान का कार्य भी सौपा। मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई और पत्रकारिता के कार्य में एक जुट रहकर संगठन के सभी सदस...

महाकुंभ भगदड़: प्रयागराज आ रहीं कई ट्रेनें डायवर्ट की गईं, सारी स्पेशल ट्रेनें भी अगले आदेश तक रद्द

चित्र
प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. इसके चलते जंक्शन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है. बाकी अलग रूट पर चलने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी है. सिर्फ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज आने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रोका गया है. लेकिन रेगुलर ट्रेनें चल रही हैं. सिर्फ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रोका गया है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जा रही हैं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के वाणिज्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया, स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन फिलहाल अस्थाई तौर पर बंद रहेंगी. रेगुलर ट्रेनें चलती रहेंगी. प्रयागराज में ज्यादा भीड़ होने के चलते स्पेशल ट्रेन को रोका गया है. उधर, प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. प्रयागराज जंक्शन पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई ...