राजातालाब में हुई ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, एसोसिएशन को मजबूती बनाने पर दिया गया बल

बैठक में पत्रकारों के समस्याओं और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा
वाराणसी:राजातालाब ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई राजातालाब की एक आवश्यक बैठक यहां स्थित सम्पूर्णा लान में हुई। जिसमें एसोसिएशन को मजबूत बनाये जाने, नये सदस्यता फार्म व नवीनीकरण एवं पत्रकारो के समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रहे। पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है। एसोसिएशन हमेशा पत्रकार हित की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने ने यहां के इकाई के सभी सदस्यों को संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। कहा कि पत्रकारिता आज के समय में एक कठिन कार्य है। इसको करने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हुए करना पड़ता है ।
ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन को मजबूत बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने यहां के तहसील इकाई के सदस्यों को सदस्यता अभियान का कार्य भी सौपा। मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई और पत्रकारिता के कार्य में एक जुट रहकर संगठन के सभी सदस्यों की परेशानियों को दूर करने के लिए साथ रहकर खड़े होकर सहयोग करने के लिए भी चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता सदर तहसील उपाध्यक्ष विजय शंकर चौबे व संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर लवकुश मोदनवाल, रमेश कुमार शर्मा, समाजसेवी अरूण पाठक सहित पत्रकार एसोसिएशन राजातालाब तहसील इकाई के सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर