संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा वसई में आयोजित किया जाएगा 'सद्भावना शांति समारोह

चित्र
संत सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में, शांति यात्रा और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी होगा आयोजन (संवाददाता : कन्हैयालाल दुबे) वसई (पूर्व): आध्यात्मिक गुरु सतगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर, मानव उत्थान सेवा समिति, वसई द्वारा एक विशेष 'सद्भावना शांति समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 सितंबर 2025 को श्री हंस विजय नगर आश्रम में संपन्न होगा, जिसमें समाज में प्रेम, भाईचारा और शांति का संदेश फैलाने पर जोर दिया जाएगा। समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री महाराज जी के मार्गदर्शन में समाज के हर वर्ग को एक साथ लाकर सद्भाव का माहौल स्थापित करना है। समारोह के दौरान, कई संत-महात्माओं ने जीवन में शांति और आनंद का अनुभव प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सत्संग किया जाएंगा, जिससे उपस्थित श्रोताओं को जीवन की सही दिशा मिल सकती है। सद्भावना शांति यात्रा ने किया नगर भ्रमण समारोह के आरंभ में, एक भव्य 'सद्भावना शांति यात्रा' निकाली जाएगी, जिसने पूरे नगर का भ्रमण किया जाना तय है। यह यात्रा सुबह 8 बजे वसई आश्रम स...