मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा वसई में आयोजित किया जाएगा 'सद्भावना शांति समारोह
संत सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में, शांति यात्रा और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी होगा आयोजन
(संवाददाता : कन्हैयालाल दुबे)
वसई (पूर्व): आध्यात्मिक गुरु सतगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर, मानव उत्थान सेवा समिति, वसई द्वारा एक विशेष 'सद्भावना शांति समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 सितंबर 2025 को श्री हंस विजय नगर आश्रम में संपन्न होगा, जिसमें समाज में प्रेम, भाईचारा और शांति का संदेश फैलाने पर जोर दिया जाएगा।
समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री महाराज जी के मार्गदर्शन में समाज के हर वर्ग को एक साथ लाकर सद्भाव का माहौल स्थापित करना है। समारोह के दौरान, कई संत-महात्माओं ने जीवन में शांति और आनंद का अनुभव प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सत्संग किया जाएंगा, जिससे उपस्थित श्रोताओं को जीवन की सही दिशा मिल सकती है।
सद्भावना शांति यात्रा ने किया नगर भ्रमण
समारोह के आरंभ में, एक भव्य 'सद्भावना शांति यात्रा' निकाली जाएगी, जिसने पूरे नगर का भ्रमण किया जाना तय है। यह यात्रा सुबह 8 बजे वसई आश्रम से शुरू होगी और वसंत नगरी, फायर बिग्रेड तथा अचोळे तालाब मार्ग से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से सुबह 10 बजे श्री हंस विजय नगर आश्रम में समाप्त होगी। इस यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच शांति और एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
स्वास्थ्य शिविर में मिली मुफ्त चिकित्सा सुविधा
मुख्य कार्यक्रम के साथ ही, जनता के कल्याण हेतु एक निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस शिविर में, बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, एक्स-रे, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी जांचों का लाभ उठाने का उत्तम व्यवस्था की जाएगी। इस पहल से समिति के सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण को उजागर करने पर जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण
* समारोह का नाम: सद्भावना शांति समारोह
* आयोजक: मानव उत्थान सेवा समिति, वसई-मुंबई
* दिनांक: 21 सितंबर 2025
* स्थल: श्री हंस विजय नगर आश्रम, सेक्टर 6, एवरशाइन सिटी, वसई (पूर्व)
संपर्क: 9324229148, 8669170237
टिप्पणियाँ