संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यूपी में डिजिटल लोकतंत्र की नई इबारत: अब गांव की दहलीज पर मिलेंगी आधार सेवाएं

चित्र
योगी सरकार का बड़ा फैसला: लखनऊ की दो पंचायतों से हुआ आगाज, जल्द प्रदेश की हर पंचायत बनेगी 'डिजिटल हब' लखनऊ | संवाददाता: कन्हैयालाल दुबे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री के 'सशक्त पंचायत-सशक्त प्रदेश' के संकल्प को साकार करते हुए पंचायती राज विभाग ने अब ग्रामीणों के द्वार पर ही आधार सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी है। इस क्रांतिकारी पहल की शुरुआत राजधानी लखनऊ से हो चुकी है, जिसके बाद अब ग्रामीणों को एक छोटे से संशोधन या नए आधार के लिए तहसील और ब्लॉक के चक्करों से मुक्ति मिल जाएगी। भटगवां पांडेय और सैरपुर बनीं प्रदेश की पहली 'आधार युक्त' पंचायतें योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ के सरोजनीनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भटगवां पांडेय और चिनहट ब्लॉक की सैरपुर ग्राम पंचायत में आधार केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इन केंद्रों की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआत के कुछ ही दिनों में 40 से अधिक ग्रामीणों ने अपने गांव में ही आधार से जुड़ी तकनीकी समस्याओं ...

भदोही के विराट का मुंबई की क्रिकेट टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

चित्र
भदोही/ज्ञानपुर। जनपद की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर रही हैं। इसी क्रम में ज्ञानपुर ब्लॉक के छत्रशाहपुर निवासी विनोद यादव के सुपुत्र विराट यादव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विराट का चयन प्रतिष्ठित 'विजय मर्चेंट ट्रॉफी' के लिए मुंबई की अंडर-16 टीम में हुआ है। इस समाचार के मिलते ही जिले के खेल प्रेमियों और परिजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। पांच वर्षों तक जिला स्टेडियम में पसीना बहाया विराट की इस सफलता के पीछे उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण है। क्रिकेट कोच सादिक अंसारी ने बताया कि विराट ने पिछले पांच वर्षों तक भदोही के जिला स्टेडियम में ही क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। उन्होंने स्टेडियम के मैदान पर घंटों पसीना बहाया और अपनी गेंदबाजी व बल्लेबाजी को धार दी। कोच के अनुसार, मात्र 15 वर्ष की आयु में ही विराट का खेल किसी मंझे हुए अनुभवी खिलाड़ी की तरह नजर आता है। मुंबई में पिता के साथ रहकर जारी रखी ट्रेनिंग शुरुआती प्रशिक्षण भदोही में लेने के बाद विराट अपने पिता के पास मुंबई चले गए थे। वहां भी उन्होंने खेल का अभ्यास नहीं छोड़ा और निरंतर स्थानीय क्लब...

चर्चित समाजसेवी रामकुमार उर्फ गोरे ने क्रिकेट मैच का किया उद्घाटन

चित्र
भागलपुर प्रमंडल बांका जिला के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत महादेवपुर के ऐतिहासिक मैदान पर चल रहे शहीद पंकज मेमोरियल क्रिकेट कप 28 वें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में गरीबपुर की टीम ने बांका की टीम को 2 विकेट से हराया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांका की टीम ने 19.3 ओवर में सभी विकेट होकर बने 204 रन बनाए  वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गरीबपुर की टीम ने 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर मैच को जीत लिया मैन ऑफ द मैच का खिताब गरीबपुर टीम के सूफियान को दिया गया जिन्होंने की 40 गेंद में 97 रन की अर्धशतकीय पारी खेले मैच से पूर्व महादेवपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रणधीर राय बहु प्रसिद्ध चर्चित समाजसेवी रामकुमार उर्फ गोरे, आदर्श शांति निकेतन स्कूल के डायरेक्टर शैलेश कुमार उर्फ बमबम राय सहित आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व शहीद पंकज के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि के साथ टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया जबकि अंपायर की भूमिका में बिट्टू सिंह ,दीपक झा व पीयूष राय थे स्कोरर - आशुतोष राय, छोटू राय  विशेष सहयोग -रमन कुमार राय, दिलखुश राय  कार्यक्रम अध्यक्षता ...

दुलहीपुर: विधायक विपुल दुबे की समर्थन में क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, खेल कौशल के साथ अनुशासन की भी होगी परख

चित्र
दुलहीपुर (भदोही )। ग्रामीण अंचल की सुप्त खेल प्रतिभाओं को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने और उन्हें एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान करने के पावन संकल्प के साथ भदोही के दुलहीपुर में एक वृहद खेल अनुष्ठान का सूत्रपात हो रहा है। स्वर्गीय श्री मालाधारी दुबे स्पोर्ट स्टेडियम के प्रांगण में आयोजित होने वाली 'अन्डर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता' का विधिवत शुभारंभ आज 7 जनवरी 2026 को हो रहा है। इस भव्य आयोजन की रूपरेखा क्षेत्रीय विधायक विपुल दुबे के गरिमामयी संरक्षकत्व में तैयार की गई है, जिनके कर-कमलों द्वारा इस खेल उत्सव का उद्घाटन संपन्न होगा। महाकाल एक्सप्रेस के संग तकनीक और पारदर्शिता का संगम इस खेल महाकुंभ की विशिष्टता इसकी पारदर्शिता और व्यापक पहुँच है। प्रतियोगिता की पल-पल की खबरों और खिलाड़ियों के अद्वितीय कौशल को जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आधिकारिक मीडिया पार्टनर "महाकाल एक्सप्रेस - हमारी नजर सब पर" को सौंपी गई है। कन्हैयालाल दुबे इस प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के माध्यम से न केवल खेल की गरिमा को अक्षुण्ण रखेंगे, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रतियोगिता के...

मतदाता पुनरीक्षण: भदोही में चुनावी आंकड़ों का बड़ा शुद्धिकरण, 2.06 लाख नाम सूची से बाहर

चित्र
भदोही । लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी और मतदाता सूची की शुचिता सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मतदाता सूची की 'ड्राफ्ट सूची' जारी की। 'सिस्टेमैटिक इलेक्टोरल रोल वेरिफिकेशन' (SIR) के सघन अभियान के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में व्यापक परिवर्तन आया है। सत्यापन की कसौटी पर परखने के बाद जिले के 2 लाख 6 हजार 320 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए हैं। शुद्धिकरण के बाद जिले की नई तस्वीर जिलाधिकारी ने बताया कि सत्यापन से पूर्व जनपद की तीनों विधानसभाओं में कुल 12,33,324 मतदाता पंजीकृत थे। एसआईआर प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद अब वैध मतदाताओं की संख्या घटकर 10,27,004 रह गई है। प्रशासन के अनुसार, सूची से हटाए गए नामों में वे लोग शामिल हैं जो या तो क्षेत्र छोड़कर पलायन कर चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दोहरी प्रविष्टि (डुप्लीकेट) के कारण दो स्थानों पर दर्ज थे। विधानसभा वार कटौती का लेखा-जोखा सत्यापन अभियान का सबसे अधिक...