मुंबई के चौथे तालाब मोदक सागर में पानी हुआ ओवर फ्लो, इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी

मुंबई में इन दिनों तेज बारिश हो रही है। कई स्थानों पर भूस्खलन के मामले देखने को मिल रहे हैं। महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश के कारण जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।

मुंबई में पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले कुल 7 तालाब हैं। इनमें से चौथा तालाब मोदक सागर ओवर फ्लो हो गया है। दरअसल गुरुवार की रात करीब पौने 11 बजे मोदक सागर ओवर फ्लो हुआ जिसके बाद तालाब का पानी बाहर गिरने लगा। बता दें कि इससे पहले तुलसी, विहार और तानसा तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। इसी सप्ताह में यह देखने को मिला था। 

जलाशयों का पानी ओवरफ्लो

बता दें कि मुंबई के जलाशयों में 61 फीसदी से ज्यादा पीने का पानी स्टोर है। इन जलाशयों में इतना पानी है कि मुंबई में 7 महीने तक पानी की टेंशन नहीं होगी। मुंबई को जल आपूर्ति करने वाले कुल 7 जलाशयों में 14 लाख एमएलडी पानी का स्टोरेज अगर होता है तो मुंबई को सालभर पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इन जलाशयों में अबतक 8 लाख एमएलडी पानी जमा हुआ है। इन जलाशयों से मुंबई को प्रतिदिन करीब 4 हजार एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। 

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

सतारा में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है और गढ़चिरौली में भी भारी हो रही है। कोल्हापुर में फिलहाल लोगों को बारिश से राहत मिली है। वहीं पुणे शहर में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि सतारा, रत्नागिरी, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, विदर्भ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कोंकण, कोल्हापुर, नागपुर, गोंदिया, भंडारा, यवतमान जिलों में बारिश के लोकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर