भदोही:डायलिसिस के लिए घंटों इंतजार, मरीज परेशान

ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल में डायलिसिस मरीजों की परेशानी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सेंटर पर डायलिसिस कराने के लिए आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस समय सेंटर पर 55 मरीजों का डायलिसिस चल रहा है, यहां 101 मरीजों का पंजीयन है।
सौ शैय्या अस्पताल में संचालित 10 बेड के डायलिसिस यूनिट में हर रोज 24 से 25 लोगों की डायलिसिस की जा रही है। जिसमें हर शिफ्ट में नौ मरीजों को डायलिसिस होता है। गौर करने वाली बात है कि यहां पर ठीक ढंग से मरीजों के परिजनों को बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। मरीजों को लेकर आने वाले तीमारदार डायलिसिस के लिए इंतजार करते समय इधर-उधर भटकते रहते हैं। सेंटर पर बैठने की व्यवस्था न होने के कारण मरीज गर्मी के कारण बेहाल नजर आते हैं। यहां बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। बताया कि कुछ ही दिनों में बारिश के दिनों में कीचड़ की समस्या भी बन जाएगी। ऐसे में 50 मीटर कच्चे मार्ग पर मरीजों को लेकर आने-जाने में काफी परेशानी होगी। इंटरलॉकिंग का निर्देश है, लेकिन अभी तक मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यदि किसी मरीज को समय से डायलिसिस का लाभ नहीं मिल रहा है तो इसे हम दिखवाते हैं। समस्याएं दूर होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर