'कोरोना से गई जान' बोलकर अस्पताल ने थमा दिया शव, अंतिम संस्कार के 2 साल बाद जिंदा लौटा बेटा!

एमपी के धार (Dhar) में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस (Coronavirus) से मौत हो गई थी.

उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था और पत्नी विधवा की जिंदगी जी रही थी लेकिन दो साल बाद अचानक वह घर लौटा और घर वालों से बोला,'मैं अभी जिंदा हूं.' यह फिल्मी घटना धार जिले के कड़ोद कला गांव की है. यहां गेंदालाल के बेटे कमलेश (40) 2021 में कोरोना से संक्रमित हो गया था.

कमलेश को सरदारपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर इंदौर रेफर किया गया था. हालत ठीक होने पर वह गांव लौटा लेकिन कुछ दिनों के बाद शहीर में ब्लड जमने लगा और मोटा बढ़ गया. डॉक्टरों ने उसे गुजरात के बड़ौदा दिखाने के लिए कहा. उसे बड़ौदा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया. मौत की खबर सुन परिजन बड़ौदा पहुंचे जिन्हें कोरोना पॉजिटिव बॉडी होने के चलते पॉलीथिन में लपटा हुआ शव दे दिया गया. कोरोना प्रोटोकाल के चलते वहीं अंतिम संस्कार कर परिजन घर लौट आए. तब से ही कमलेश की पत्नी रेखा अपना जीवन विधवा के रूप में गुजार रही थी.

अचानक मामा के घर पहुंचा कमलेश
इस घटना में फिल्मी मोड़ तब आया जब दो साल बाद शनिवार सुबह कमलेश अचानक अपने मामा के घर पहुंच गया. जिसे देख पहले तो हर कोई भौचक्का रह गया. मामा को जब विश्वास हुआ कि भांजा जिंदा है. तुरंत परिवार को सूचित किया और वीडियो कॉल कर बात करवाई तो परिवार भावुक हो उठा और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जिसके बाद परिवार के सभी लोग बेटे को लेने बड़वेली पहुंचे और सरदारपुर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी की. उनका बेटा कमलेश अभी जीवित है. जहां से पुलिस द्वारा संबंधित थाने कानवन पहुंचाया. परिजन उसे घर लेकर आए. कमलेश ने अपनी पत्नी को विधवा के रूप में देखा तो उसने पहले पत्नी की मांग भरी. 

... तो परिवार ने किसका किया अंतिम संस्कार?
हालांकि कमलेश पाटीदार दो साल से कहां था. इस पर बताया कि उसे किसी ने बंधक बना लिया था और प्रताड़ित किया जा रहा था.उसे कहीं ले जाया जा रहा था लेकिन मौका देखकर वह भाग गया और शनिवार सुबह मामा के घर पहुंच गया. कमलेश भी सहमा हुआ है. वहीं, परिवार ने जिस शव का अंतिम संस्कार किया वह किसका था यह भी सवाल बना हुआ है. 

#kldubey

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर