भदोही में हत्या के मामले में 9 आरोपियों पर गैंगस्टर:मारपीट के दौरान युवक की हुई थी मौत; सभी आरोपी जेल में बंद

भदोही जिले के हरिहरपुर शुकुलपुर गांव में बीती मई महीने में मारपीट के दौरान युवक की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
मारपीट के दौरान हुई थी हत्या

बताया जाता है कि 10 मई को ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर शुकुलपुर गांव में आरोपियों ने एक राय होकर मारपीट के दौरान युवक की हत्या की थी। परिजनों को धमकी देने के संबंध में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज कर इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

गैंगस्टर एक्ट में आरोपियों पर हुई कार्रवाई

संगठित होकर एक राय में मारपीट के दौरान हत्या करने वाले गैंग लीडर सुरेश कुमार शुक्ला ,सर्वेश शुक्ला ,विकास उर्फ राहुल, विंध्यवासिनी शुक्ला, संतोष शुक्ला ,आकाश शुक्ला, जलनी शुक्ला और धर्मेंद्र उर्फ सुंदरम निवासी हरिहरपुर शुकुलपुर के विरुद्ध ज्ञानपुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। ज्ञानपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मई महीने में मारपीट के दौरान हत्या के प्रकरण सामने आया था जिस प्रकरण में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर