तीन साल से जमे ग्राम सचिवों का होगा तबादला

ग्राम पंचायतों में तीन साल से कार्यरत ग्राम सचिवाें का जल्द ही तबादला होगा। पंचायती राज विभाग ने सभी ब्लॉक से ग्राम सचिवाें की सूची मांगी है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों में 80 ग्राम सचिव तैनात हैं। एक सचिव पर चार से 10 गांव की जिम्मेदारी है। भदोही के पिपरिस, सुरियावां के जमुनीपुर अठगवां, डीघ के डीघ ग्राम पंचायतों में तीन वर्ष से अधिक समय से ग्राम सचिव का स्थानान्तरण नहीं हुआ है। डीपीआरओ राकेश कुमार यादव ने कहा कि ब्लॉकों से ग्राम सचिवों की सूची मांगी गई है। इनमें तीन साल से अधिक समय से एक स्थान पर तैनात ग्राम सचिवों का कार्यक्षेत्र बदला जाएगा।
कई विभागों में तबादला नीति का नहीं हो रहा है पालन
ज्ञानपुर। स्थानांतरण नीति का कई विभाग पालन नहीं कर रहे है। कई साल से अधिकारियों से लेकर लिपिकों तक के पटल नहीं बदले गए है। वे एक पटल पर कार्यरत है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, मत्स्य विभाग, तहसील में बाबूओं का वर्षों से तबादला नहीं हुआ है।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर