भदोही में पकड़ी गई प्रतिबंधित प्रजाति की गूलर की लकड़ियां:कार्रवाई के दौरान मौजूद लोगों ने कर दिया था हंगामा, पुलिस की मदद से कब्जे में ली गई ट्राली में लदी लकड़ियां

भदोही में वन विभाग की टीम ने एक ट्राली में लदी प्रतिबंधित प्रजाति की गूलर की लकड़ी बरामद की है। बताया जाता है कि अवैध रूप से प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने वन विभाग की टीम से विवाद तक कर लिया। पुलिस की मदद से ट्राली में लदी लकड़ी को अधिकारियों ने कब्जे में लिया है।
अवैध रूप से किया जा रहा था परिवहन
वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव में एक ट्राली में प्रतिबंधित प्रजाति की गूलर की लकड़ी को लदा गया है और अवैध तरीके से कहीं भेजा जा रहा है। मौके पर पहुंचे रेंजर ने जब ट्राली में लदी लकड़ी को अपने कब्जे में लेना चाहा तो मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया और विवाद की स्तिथि बन गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से वन विभाग के अधिकारी ट्राली में लदी लकड़ी को लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचे हैं।
चालक मौके से फरार
ज्ञानपुर क्षेत्र के रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को ऐसी सूचना मिली थी कि अवैध तरह से लकड़ियों का परिवहन को रहा है। सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो लकड़ी से लदी ट्राली को कब्जे में लेने के दौरान वहां मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया था विवाद की स्तिथि को देखते हुए पुलिस की मदद से ट्राली कब्जे में ली गई है । प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी का अवैध रूप से परिवहन करने वाला फरार हो गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर