चककलूटी गांव के पास पेड़ से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर रूप से घायल।

ज्ञानपुर (भदोही): कोतवाली क्षेत्र के चककलूटी गांव के पास गुरुवार की शाम पेड़ से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वजनों में कोहराम मच गया।

भदोही कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चक गांव निवासी रजनीश यादव (26) अपने मित्र सनी यादव के साथ किसी कार्य से ज्ञानपुर स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में आया था। शाम चार बजे दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक रजनीश चला रहा था। चककलूटी गांव के समीप सामने से आ रही कार से बचने के चक्कर में वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। आनन-फानन दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सक ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। घायल सनी यादव को प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया। सूचना पर युवकों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। रजनीश के शव को देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर