FEATUREDप्रयागराज के होटल में अब डिप्टी CMO की लाश मिली, पुलिस को क्या पता चला?

यूपी के प्रयागराज के एक होटल में डिप्टी CMO डॉ सुनील कुमार सिंह का संदिग्ध हालात में शव मिला है. पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सुनील कुमार बनारस के रहने वाले थे. आजतक से जुड़े पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके का ये मामला है. यहां होटल विट्ठल के कमरा नंबर-106 में उनका शव मिला है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या.
जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार सिंह का 8 महीने पहले मिर्जापुर से प्रयागराज ट्रांसफर हुआ था. वह सीएमओ ऑफिस में तैनात थे और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे. सिविल लाइंस स्थित विट्‌ठल होटल में उन्होंने एक कमरा ले रखा था. 8 महीने से यहीं रह रहे थे. सोमवार, 24 अप्रैल की सुबह उसी कमरे में उनका शव मिला है.
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं. डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से बनारस के पांडेयपुर के रहने वाले थे. शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है.

पुलिस का कहना कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी. होटल में डीएम संजय कुमार खत्री और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भी पहुंचे. स्वास्थ्य विभाग में उनके साथ काम करने वाले डॉक्टर्स ने मीडिया को बताया कि प्रयागराज पोस्टिंग से पहले सुनील कुमार सिंह की तैनाती मिर्जापुर में थी. अगस्त 2022 में प्रयागराज पोस्ट हुए थे. चूंकि ये होटल सीएमओ कार्यालय से सिर्फ 4 किमी दूर था. इसलिए सुनील कुमार सिंह यहीं पर रहने लगे थे. डॉक्टर्स के मुताबिक वो काफी मिलनसार थे. और किसी से भी उनका विवाद नहीं था

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर