KDMC | डोंबिवली में बने अवैध निर्माणों पर चला केडीएमसी का बुलडोजर

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका प्रशासन (Kalyan-Dombivli Municipal Administration) अवैध निर्माणों (Illegal Constructions) के प्रति सख्त रुख अख्तियार किया हुआ है और लगातार तोड़ू कार्रवाई जारी हैं।
इसी कड़ी में केडीएमसी कमिश्नर डॉ. भाऊसाहेब डांगडे (KDMC Commissioner Dr. Bhausaheb Dangde) के निर्देशन में और उपायुक्त सुधाकर जगताप के मार्गदर्शन में 'ह' वार्ड के सहायक आयुक्त सुहास गुप्ते ने डोंबिवली पश्चिम में मानकोली ब्रिज के लैंडिंग साइड पर रिर्जव भूखंड पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। उक्त कार्रवाई को केडीएमसी के कर्मचारियों, और विष्णु नगर पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से अंजाम दिया गया।

इसके साथ ही केडीएमसी के 'ग' वार्ड में सहायक आयुक्त संजय साबले ने डोंबिवली पूर्व आयरे गांव, तवारे पाड़ा में 27 कमरों और 63 चालियों के रूम निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई को अनाधिकृत निर्माण विभाग के कर्मचारी आदि ने अंजाम दिया गया। केडीएमसी द्वारा की गई इस तोड़ू कार्रवाई से अवैध निर्माण कर्ताओं में खलबली मच गई हैं।

नवी मुंबई में चला हथौड़ा

‍वहीं, सीबीडी-बेलापुर के अंतर्गत आने वाले शहाबाज गांव में नवी मुंबई महानगरपालिका के संबंधित विभाग की बिना अनुमति के दो मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर नवी मुंबई महानगरपालिका के बेलापुर विभाग कार्यालय के अवैध निर्माण निरोधक विभाग ने उक्त अवैध इमारत पर हथौड़ा चलाकर तोड़ू कार्रवाई की। नवी मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, उक्त अवैध निर्माण को हटाने के लिए महानगरपालिका के बेलापुर विभाग कार्यालय के माध्यम से महाराष्ट्र क्षेत्रीय योजना और नगर नियोजन अधिनियम के तहत संबंधितों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने उक्त अवैध निर्माण जारी रखा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए बेलापुर विभाग कार्यालय द्वारा उक्त अवैध इमारत पर हथौड़ा चलाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर