संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोरोना में कैंसिल हुई शादी तो मिलेंगे 10 लाख रुपये,यहाँ जानिए इस स्कीम की जानकारी....

चित्र
नई दिल्ली:  दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के कारण फिर से दहशत है. कई देशों में फिर से लॉकडाउन की स्थिति बन गई है. भारत में भी ओमिक्रॉन के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. माना जा रहा है कि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आ सकती है. हालांकि दो कोरोना की दो लहर गुजर जाने के बाद, जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा था. लोग फिर से पहले की तरह शादी, फ़ंक्शन और ट्रैवल प्लान कर रहे थे. लेकिन, अब फिर से महामारी तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों ने भी सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. 10 लाख रुपये का मिलेगा कवर कोरोना को लेकर राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत अब दिल्ली में शादी या किसी तरह के फंक्शन में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते हैं. ऐसे में जिन लोगों ने जनवरी, फरवरी में शादियों की बुकिंग कर रखी है, उन लोगों की टेंशन बढ़ गई है. कई लोगों ने आर्थिक नुकसान के बावजूद शादियां कैंसिल कराने लगे हैं. अगर आपने भी ऐसा किया है तो आपके लिए काम की खबर है. अब आपको कोरोना के दौरा...

भदोही में दूल्‍हे को जयमाल के समय फोन से चिपकना भारी पड़ा, बरात बिना दूल्‍हन लिए लौट गई

चित्र
भदोही में दूल्‍हे को जयमाल के समय फोन से चिपकना भारी पड़ा, बरात बिना दूल्‍हन लिए लौट गई भदोही में चौरी थाना के एक गांव में शनिवार को स्‍टेज पर जयमाल के समय दूल्हे द्वारा लगातार काफी देर तक मोबाइल फोन से कहीं बात करते रहने को लेकर लड़की पक्ष के लोगों संग विवाद हो गया। पहले तो दूल्‍हन जयमाल के लिए स्‍टेज पर इंतजार करती रही। भदोही, महाकाल एक्सप्रेस संवाददाता । मोबाइल से हमेशा चिपके रहने वालों के लिए यह खबर एक बड़ी चेतावनी है। हर वक्‍त फोन से प्रेम करने वाले लोगों को फोन भले ही आनंद देता हो लेकिन ऐसे लोग असमाजिक श्रेणी में सार्वजनिक कार्यक्रमों में माने जाते हैं। ...और मामला जहां खुद की शादी और जयमाल जैसे समय पर फोन में व्‍यस्‍त होने का हो तो आप सबकी नजरों में सहज ही आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला भदोही जिले में सामने आया जहां दूल्‍हा जयमाल के समय मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर विवाद हुआ तो दूल्‍हे के असमाजिक बर्ताव से लड़की वालों ने बारात ही लौटा दी।  भदोही जिले में चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शादी से पूर्व स्‍टेज पर जयमाल के समय दूल्हे द्वारा ल...

छाए बादल, धुंध ने घेरा, अचानक बढ़ी ठंड

चित्र
ज्ञानपुर (भदोही) : मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड तो पिछले कई दिनों से बढ़ रही थी लेकिन शुक्रवार को सुबह छाए हल्के बादल संग धुंध ने तापमान को और नीचे ला दिया है। ठंड व गलन में वृद्धि से लोग सुबह अलाव का सहारा लेने को विवश हो उठे है। वैसे मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दक्षिणी राज्यों में हो रही बारिश के प्रभाव के चलते बादल दिख रहे हैं। बारिश के कोई आसार नहीं हैं। दिन में मौसम सामान्य रहेगा। नवंबर के शुरुआत के साथ ही ठंड का असर दिखाई पड़ने लगा था। शुक्रवार से अचानक मौसम का रुख बदल उठा। सुबह जहां बादल छाए दिखे तो धुंध भी कायम रही। अचानक बदले मौसम व बढ़ी ठंड से लोग गर्माहट लाने के लिए अलाव का सहारा ले लिए। सबसे विकट समस्या गरीब व असहाय परिवारों के समक्ष खड़ी हो गई है। बदले मौसम को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि दक्षिणी प्रदेशों में हुई बारिश का असर जिले में भी हल्के बादल के रूप में देखने को मिल रहा है। साथ ही धुंध भी छाई रही। बताया कि मौसम विभाग की एडवाइजरी के जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में सुबह-शाम धुंध दिखेगी। दिन व रात के तापमान...

200 करोड़ खर्च, पूर्ण नहीं हो सके 18,000 आवास

चित्र
ज्ञानपुर (भदोही) : सरकार की ओर से शनिवार को आवास दिवस मनाने का फरमान जारी किया गया है। इस दिन काशीनरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाएगा लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आलम यह है कि चार वित्तीय वर्ष में 200 करोड़ खर्च होने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं हो सके हैं। कहीं पर अभी तक छत नहीं पड़ी है तो कहीं पर दीवारों का प्लास्टर तक नहीं कराया जा सका है। गरीबों को आशियाना उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना अधिकारियों की लापरवाही के भेंट चढ़ चुकी है। धीरे-धीरे चार वर्ष से अधिक का समय बीत गया लेकिन वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 से लेकर अब तक आवंटित 18,000 से अधिक आवासों का निर्माण अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। खास बात तो यह है कि इन दोनों वित्तीय वर्ष के सभी तीनों किश्त लाभार्थियों के खाते में भेजा जा चुका है। हकीकत यह है कि कहीं पर अभी तक छत तक नहीं पड़ी हैं तो अस्सी फीसद आवासों का प्लास्टर और पोताई नहीं हो सकी है। ह...

एक सिगरेट छः मिनट कम कर देता है आपकी जिंदगी,इसमें होते हैं चार हजार हानिकारक तत्व...

चित्र
गोरखपुर: विशेषज्ञों के अनुसार एक मध्यम आकार का सिगरेट पीने से लगभग छह मिनट ज‍िंदगी कम हो जाती है। सिगरेट में निकोटिन, टार, आर्सेनिक और कैडमियम सहित चार हजार हानिकारक तत्व होते हैं। इसके अलावा वायु प्रदूषण, चूल्हे और चिमनी का धुआं भी हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है। सीओपीडी (क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) से बचने के लिए घर का लकड़ी वाला चूल्हा बंद कर लोगों को गैस चूल्हे पर आना होगा। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल नवंबर के तीसरे बुधवार को विश्व सीओपीडी दिवस मनाया जाता है। मेडिकल कालेज में गंभीर स्थिति में रोज पहुंच रहे 10-11 मरीज बीआरडी मेडिकल कालेज के टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग में प्रतिदिन 10-11 सीओपीडी के मरीज पहुंच रहे हैं। डाक्टरों के अनुसार सभी मरीज स्टेज-4 के होते हैं। तीन-चार को तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जाता है। लेकिन ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें बचाना संभव नहीं हो पाता। अधिकतम छह माह में उनकी मौत हो जाती है। यदि स्टेज एक या दो के दौरान मरीज विभाग में आ जाएं, तो उन्हें बचाना आसान होगा। इसके लिए कोई दिक्कत होने पर...

चककलूटी गांव के पास पेड़ से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर रूप से घायल।

चित्र
ज्ञानपुर (भदोही): कोतवाली क्षेत्र के चककलूटी गांव के पास गुरुवार की शाम पेड़ से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वजनों में कोहराम मच गया। भदोही कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चक गांव निवासी रजनीश यादव (26) अपने मित्र सनी यादव के साथ किसी कार्य से ज्ञानपुर स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में आया था। शाम चार बजे दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक रजनीश चला रहा था। चककलूटी गांव के समीप सामने से आ रही कार से बचने के चक्कर में वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। आनन-फानन दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सक ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। घायल सनी यादव को प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया। सूचना पर युवकों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। रजनीश के शव को देख परिजनों का रो-रो कर बु...

मुंबई पुलिस के इस पूर्व अधिकारी की हो सकती है संपत्ति कुर्क, मजिस्ट्रेट अदालत ने घोषित किया था ‘भगोड़ा’

चित्र
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार अपने एक आदेश में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को को अपना ठिकाना बताने को कहा। दरअसल, मुंबई के एक मजिस्ट्रेट अदालत ने बुधवार को परमबीर सिंह और शहर के कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जबरन वसूली के एक मामले में सुनवाई करते हुए सिंह को भगोड़ा घोषित किया था। परमबीर सिंह वर्तमान में होम गार्ड्स के महानिदेशक के रूप में तैनात थे। आखिरी बार मई में उन्होंने अपने कार्यालय में भाग लिया था, जिसके बाद वह छुट्टी पर चले गए थे। राज्य पुलिस ने अक्टूबर में बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि अब तक उनके ठिकाने का पता नहीं चल सका है। बता दें कि परमबीर सिंह ने गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था। अदालत ने उनके वकील से कहा कि सिंह की याचिका पर तभी सुनवाई होगी जब वह यह बताएंगे कि वह देश या दुनिया के किस हिस्से में हैं। शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तारीख तय की है। मुंबई में यह पहला मामला है जब किसी पुलिस कमिश्नर को भगोड़ा घोषित किया गया है। 59 वर्षीय परमबीर सिंह शहर के 43वें पुलिस आयुक्त थे। गौरतलब हो कि परमबीर सिं...

गौरवशाली इतिहास की सुनाएंगे गाथा-आरएसएस के जिला प्रचारक सुरेश जी...

चित्र
ज्ञानपुर। भारतीय संस्कृति को लेकर फैलाई गई भ्रामक बातों को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसकी अनुसांगिक संगठन 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक गांव-गांव भारत माता पूजन कार्यक्रम में इसका जिक्र करेंगे। यह बातें जिला प्रचारक सुरेश जी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय जागरण (प्रखर राष्ट्रवाद) के जागरण के लिए 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक विविध कार्यक्रम होंगे। इसके तहत 19 नवंबर को कुल नौ स्थानों पर भारत माता पूजन का शुभारंभ होगा। जिसमें खेल मैदान हरदेवपुर, कालिका इंटर कॉलेज कोइरौना, घोसिया के प्राचीन शिव मंदिर, भारतीय इंटर कॉलेज चौरी, जोधराज सिंह पक्का तालाब सुरियावां, मतेथू हनुमान मंदिर, केएनपीजी कॉलेज के रामलीला मैदान, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज और भदोही काली देवी मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा महीने भर तक चलने वाले कार्यक्रम में18 स्थानों पर बाइक रैली, 36 स्थानों पर पद यात्रा, पांच स्थानों पर कन्या कलश यात्रा, 10 झांकियां और 36 स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उन्होंने बत...

खड़ंजा मार्ग खोदे जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चित्र
गोपीगंज क्षेत्र के कसिदहा गांव में सौ वर्ष पुराना खड़ंजा मार्ग को अराजकतत्वों द्वारा खोदे जाने से ग्रामीणों में रोष काफी बढ़ गया है। खड़ंजा मार्ग खनने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नथईपुर-ज्ञानपुर मार्ग को घंटो जाम कर दिया। सड़क पर बोल्डर, झाड़ियां रख ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मनबढ़ों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग सौ वर्ष पूर्व बनी सड़क दबंगो द्वारा खोद दिए जाने से नाराज ग्रामीण सड़क जाम कर दिए। जामकर रहे लोगो ने आरोप लगाया कि कसीदहा गांव में स्थित खड़ंजा मार्ग कई गांवो को जोड़ता है। ग्रामीण इसी मार्ग से रोजाना आवागमन करते हैं। कुछ लोगों द्वारा मार्ग पर खुदाई कर की गई है। इस वजह से इस मार्ग से आवागमन प्रभावित हो रहा है। मार्ग की खुदाई होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की। जिला प्रशासन से मांग किया कि जिन लोगों ने मार्ग पर खुदाई की है। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लगभग डेढ़ घंटे तक चली जाम के दौरान पहुंची पुलिस समझाकर जाम खत्म करा दिया। ग्रामीणों ने चेताया कि ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण हर स्तर से आवाज उठ...

पुलिस की मौजूदगी मे खाली कराया खड़ंजा मार्ग,खड़ंजा निर्माण कार्य हुवा सम्पन्न।।

चित्र
जागरण संवाददाता, चौरी (भदोही) : लंबे समय से अतिक्रमण बाधित किए गए खड़ंजा मार्ग को मंगलवार को मय फोर्स पहुंचे तहसीलदार भदोही रामजी व बीडीओ कमलजीत ¨सह ने काली कराया। हालांकि इस दौरान प्रशासन को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन भारी फोर्स के आगे उनकी एक न चली। इस मामले में ग्राम प्रधान रामाशंकर की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर खड़ंजा मार्ग से हटे अतिक्रमण से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। भदोही ब्लाक के माधोरामपुर गांव में रास्ते का विवाद लंबे अर्से से प्रशासन के लिए सिर दर्द बना था। इससे पहले भी कई बार अतिक्रमण हटवाने का प्रयास किया गया था लेकिन विरोध के कारण सफलता नहीं मिली थी। पूर्व में ग्राम सभा द्वारा बिछाए गए खड़ंजे को कुछ लोगों द्वारा उखाड़ दिया गया था। हद तो तब हो गई जब उसी खड़ंजे की ईंट की दीवार खड़ी कर टिन शेड डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया। ग्रामीणों की गुहार पर दो माह पहले अतिक्रमण हटाने गई पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। कई बार पुलिस द्वारा रास्ते को लेकर हुए विवाद को बातचीत से हल करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नही मिल...

कहीं प्रधान के देवर,भाई, कहीं पति, तो कहीं बेटे की हूँकूमत, दरबारी बने सेकेट्ररी.!!

चित्र
यूपी के विभिन्न जिलों में जमकर पंचायती राज का मखौल उड़ रहा है और शासनिक अधिकारी भी मजबूरन ‘धृतराष्ट्र की भूमिका’ में हैं.  कहीं प्रधान बनी भौजी के देवर प्रतिनिधि बने घूम रहे हैं, तो कहीं ‘प्रधान पति’ भी खुद को ग्राम प्रधान कहकर गौरवान्वित ही नहीं कर रहे हैं बल्कि सुगंधित फूल की मालाएं पहन रहे हैं. ऐसे में प्रधान पूत कहां पिछड़ने वाले थे, वे भी ब्लाक में परधानी का ठेला सजा लिए हैं.   पंचायती राज का सबसे बड़ा मखौल यह उड़ रहा है कि कुछ पथभ्रष्ट सेकेट्ररी भी इन्हीं मुखबोले प्रतिनिधियों के दरबारी बन बैठे हैं। जगजाहिर है कि पंचायती राज व्यवस्था में चुने गए जन प्रतिनिधि को अपना प्रतिनिधि नामित करने की व्यवस्था नहीं है. फिर भी कुछ ग्राम प्रधान अपने परिवार के सदस्यों को कार्यभार सौप देते हैं. जहां उक्त मुखबोले प्रतिनिधि अधिकारियों के सामने प्रधान बनकर पहुंचने लगते हैं. प्रस्ताव की आड़ में लूट-खसोट की शिकायतें भी बढ़ती है लेकिन प्रधानजी अंजान बने रहते हैं. ज्यादातर महिला जन प्रतिनिधि यह रवैया अपनाती हैं. हालांकि शासन द्वारा इस पर रोक लगा चुका है. इसके बाद भी यह चलन बरकरार है...

भदोही में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे हवाहवाई साबित हुवे।

चित्र
भदोही : सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का विभागीय दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। एक माह पहले बोल्डर डालकर गड्ढों को पाटने के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि 15 सितंबर से सड़कों की पैचिग का काम कराया जाएगा लेकिन इसकी पहल नहीं की गई। उधर पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बोल्डर से भरे गए गड्ढे न सिर्फ खुल गए हैं बल्कि पहले से भी खतरनाक स्थिति हो चुकी है। वाहन सवारों के लिए मुसीबत बन चुकी सड़कों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी है। मेगा मार्ट में आयोजित एक्सपोर्ट कानक्लेव कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने भी सड़कों को लेकर चिता जताई थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दीपावली के पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा। गजिया ओवरब्रिज निर्माण के कारण मेनरोड बंद होने के बाद सिविल लाइन मार्ग शहर का लाइफ लाइन बन चुका है लेकिन महज 500 मीटर दूरी वाली इस सड़क पर 700 से अधिक गड्ढे हैं। गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन सवारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर प्रमुख शिक्षण संस्थान, विद्युत, सिचाई, नहर विभाग के कार्यालय होने के साथ साथ कई प्रतिष्ठित निर्यात प्रतिष्ठान हैं। रेलवे...

भदोही पुलिस को मिली बड़ी सफलता,6 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चित्र
वीडियो देखने के लिए क्लिक करे:-  https://youtu.be/H8cMq0g3WHc भदोही जनपद में पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में अपराधों पर रोकथाम व उनके गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में मुखबीर की सूचना पर ग्रामसभा छत्रशाहपुर से 6 शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में सफल रहे। ज्ञात हो कि 15 दिन पहले ग्रामसभा छत्रशाहपुर में स्कूल से सीपीयू,माउस,मॉनिटर सहित कई चीजें चोरी हुई थी जिसकी जानकारी ज्ञानपुर थाना तक पहुची,बिना बिलम्ब किये पुलिस उन चोरो की तलाश में जुट गई,कड़ी मसक्कत के 15 दिन बाद दिनांक 9 सितम्बर को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर तीनबरवा चैराहे से सोनू दुबे,राजकुमार दुबे,सुशील दुबे,अक्षय शर्मा,विशाल दुबे व अवधेश दुबे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शातिर चोरो से पूछताछ किया जिसमे चोरो ने सभी सामान की जानकारी दी और बताया कि 20 अगस्त को रात्रि में छत्रशाहपुर स्कूल में एक यूपीएस,सीपीयू,तीन मॉनिटर,तीन कीबोर्ड, दो माउस व एक वाईफाई वयरसेट चुराया था,फिलहाल सभी सामानों को बरामद कर लिया गया है साथ ही मुकदमा दर्ज कर शाति...

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

चित्र
दूसरे भाई ने "एल एंड टी" इंफोटेक कैम्पस सेलेक्शन में मारी बाजी। भदोही:इस वक्त जहाँ बेरोजगारी के तंगी के कारण युवा परेशान है तो वही दूसरी ओर भदोही जनपद के दो युवा ने अपने गौरव बढ़ाया। पहले भाई शुभम शुक्ला मुंबई के प्रसिद्ध ठाकुर कालेज से बी ए एफ कर तैयारी में लगे रहे और 4 सितम्बर को उन्हें "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी मिली तो वही दूसरे भाई ऋषभ शुक्ला की पढ़ाई भी ठाकुर कालेज से ही कम्प्यूटर इंजीनियरिंग किया हुआ है जिसके कड़ी मेहनत से 5 सितम्बर को "एल एंड टी" इंफोटेक कैम्पस सेलेक्शन में बाजी मारी। उत्तर प्रदेश के काशी प्रयाग मध्य स्थित भदोही मुख्यालय के करीब गाँव सरपतहा क्षेत्र के आनंद भवन निवासी स्व.पं.श्री "तिलेश्वर नाथ शुक्ला" के दोनो नातीयो ने अपने दादा का मान सम्मान बढ़ाया,स्व.पं.श्री "तिलेश्वर नाथ शुक्ला" के दो नातियों ने कड़ी मेहनत कर आखिर सफलता को हासिल कर ही लिएहै।पहले नाती का नाम शुभम शुक्ला है जिसने "बैंक ऑफ अमेरिका" में सफलता हासिल की तो दूसरे नाती का नाम ऋषभ शुक्ला है जिसने "एल एंड ...

अगर खाते में नहीं आई नौंवी क़िस्त तो इस टोलफ्री नम्बर कर सकते हैं शिकायत,हो जाएगा समाधान पढ़े क्या करें।

चित्र
नई दिल्ली, महाकाल एक्सप्रेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 9वीं किस्त को जारी किया था। नैवीं किस्त में सरकार के द्वारा 19,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम सीधे 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी। कोरोना संकट के समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने किसानों को काफी राहत देने का काम किया है। अगर आप किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानो में शामिल हैं और किसी वजह से अभी तक आपके खाते में 9वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पीएम किसान योजना के लिए बनाई गई Toll Free हेल्पलाइन नंबर की सुविधा के जरिए PM Kisan Scheme जुड़ी अपनी किसी भी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। साथ ही इसके द्वारा आप यह जानकारी भी हासिल कर सकते हैं कि किन कारणों से आपके खाते में धनराशि ट्रांसफर नहीं हो पाई है। PM Kisan हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क PM Kisan Scheme योजना का लाभार्थी होने के बाद भी यदि आपके खाते में इसकी 9वीं किस्त नहीं आई है तो आप पीए...

वोट के लिए नोट बांटते पकड़े गए नेता जी, गिरफ्तार कर अब भेजे गए जेल

चित्र
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव भदोही जनपद में पहले चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने हैं। 15 अप्रैल को होने वाले मतदान से दो दिन पहले भदोही पुलिस ने मतदाताओं को पैसा बांटने के आरोप में दो लोगों को पकड़कर जेल पंहुचा दिया है। वहीं एक अन्य को मतदाताओं को डराने-धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं को पैसा बांटने की सूचना पर उन्होंने वार्ड नंबर 14 के प्रत्याशी विपुल दूबे को ज्ञानपुर थाना के गजधरा गांव से जबकि वार्ड नंबर आठ के प्रत्याशी अजीत यादव को सुरि‍यांवा थाना क्षेत्र के पट्टीबेजांव गांव से पैसा बांटते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के दोनों प्रत्याशियों के पास से 60 हज़ार रुपये से ज़्यादा नकद रकम के साथ कई एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। इसके साथ उनके पास से बूथवार एक सूची भी मिली है जिसमें यह दर्ज है कि प्रत्येक मतदाता एक हज़ार के हिसाब से किस बूथ पर कितना पैसा बांटा गया और अभी किन बूथों पर दिया जाना है।  डराने-धमकाने के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार राम बदन सिंह ...

राधा के रंग और कृष्णा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी, ये रंग ना जाने कोई मजहब ना कोई बोली, मुबारक हो आप सभी को खुशियों भरी होली......मुबारक हो आप सभी को , रंग-बिरंगी होली....!!#happyholi2021 #kldubey #mahakalexpress #prayagtak

चित्र

समस्त देशवासियों को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं ! आज इस होलिका दहन पर्व पर आएं, हम अपनी और समाज की सारी नकारात्मकता को नष्ट कर जीवन की सारी सुंदरता को गले लगाने का प्रण करें !! #kldubey #mahakalexpress

चित्र
 

अहमदाबाद में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस बहुत धूम धाम से मनाया गया

चित्र
अहमदाबाद :सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था उत्तर भारती विकास मंच की ओर से पिछले 2 वर्षों से मनाया जा रहा 24.जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस समारोह अद्भुत रहा। रंग-बिरंगे परिधान में जुटे उत्तर भारतीय लोग, लोकगीतों की धुनों पर थिरकते लोगों का समूह, भव्य मंच से लोक संस्कृति की झांकी के प्रस्तुतिकरण से लगा कि उत्तरप्रदेश ही अहमदाबाद में उतर आया हैं। उत्तर भारतीय समाज के इस सालाना जलसे में गुजरात के पूर्व गृहमंत्री गोबर्धन भाई झड़पिया, मुम्बई अभियान संस्था के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा, मुम्बई उत्तर भारती नेता नागेन्द्र तिवारी, विपिन सिंह भी शामिल हुए। गोबर्धन भाई झड़पिया आयोजन की तारीफ करते हुए गुजरात में उत्तरप्रदेश दिवस की शुरुआत करनेवाले उत्तर भारती विकास मंच सराहना की। कार्यक्रम  के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और संजय सिंह ने कार्यक्रम में आये सभी सम्मानित महानुभाव का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

हिंदी अकादमी की प्रस्तुति कुछ अनकहे शब्द हिन्दी साहित्य को जन जन तक पहुँचाने का सफल अभियान

चित्र
मुम्बई : रविवार, 17 जनवरी 2021 को हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा 'कुछ अनकहे शब्द' भाग-1 का आयोजन किया गया। 'प्रवासी रचनाकारों की कहानी, उन्हीं की जुबानी' इस उद्देश्य को लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। देश-विदेश के सुनहरे रंग, प्रवासी रचनाकारों के संग, इस घोषवाक्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवासी रचनाकार के रूप में यू.के. से श्री तेजेंद्र शर्मा जी उपस्थित थे। उन्होंने अपने कृतित्व के विविध आयामों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कविता पाठ करने के पश्चात कहा कि- "साहित्यकार प्रवासी नहीं होता , आज का नवयुवक स्वतंत्र है। उससे पिछली पीढ़ियों को सीखने की और साथ-साथ सही मार्गदर्शन करने की ज़रूरत है। नए साहित्य के साथ आज के साहित्य का समन्वय होना चाहिए।" इस कार्यक्रम में आमंत्रित कवयित्री डॉ. शकुंतला सरूपरिया ने अपने गीतों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री पीयूष शुक्ल जी (आई. आर. एस.- संयुक्त सचिव, जीएसटी, मुंबई) ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपनी लिखी हुई रचना प्रस्तुत की। इसके साथ ही साथ हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा इस कार्यक्रम को अप...