प्रयागराज मेजा चचेरी बहन को बचाने मे गंगा नदी में डूबी चचेरी बहन परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।

( अभिषेक  मिश्रा )
मिली जानकारी के अनुसार मेजा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ड्योहटा ग्राम निवासी रमेश मिश्रा की पुत्री स्वप्निल (19) अपनी छोटी चचेरी बहन साक्षी पुत्री कुलदीप मिश्रा (13) के साथ गंगा स्नान करने गई थी। बताया जाता है कि साक्षी अचानक डूबने लगी, जिसकी पुकार सुन स्वप्निल गंगा नदी में कूद गई। साक्षी को बचाने के चक्कर में आखिर दोनों बहने गंगा नदी में समा गईं। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई रोना-पिटना मच गया। घटना से गांव में मातम छा गया सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे सिरसा चौकी इंचार्ज राकेश राय के साथ सीओ मेजा उमेश शर्मा कोतवाल मेजा मनोज पाठक मय फोर्स मौके पर पहुंच तत्काल जाल डलवाकर शवों को खोजने के लिए स्थानीय लोगों को गंगानदी में उतारा, काफी प्रयास के बाद साक्षी का शव बरामद हो गया शहर से आये जल पुलिस के जवानों ने जाल डालकर स्वप्निल का शव भी गंगा नदी से बराबद कर परिजनों को सौप दिया। दोनों शवो को देखकर परिजनों ने दहाड़ मार कर रोंना पिटना मच गया मौके पर जुटी ग्रामीणों भीड़ भी अपने आंसू रोक नही पाये । इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर