महाराष्ट्र : ट्रांसजेंडरों ने की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के पालघर में दो ट्रांसजेंडरों के खिलाफ दो महिलाओं से धोखाधड़ी कर उनसे 1.66 लाख रुपए के गहने लूटने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि पीड़ितों में से एक द्वारा दायर शिकायत के अनुसार दो साड़ी पहनी ट्रांसजेंडर 16 जून को वसई इलाके स्थित उनके घर पर आई और दावा किया कि उनके परिवार को ‘शाप’ मिला है और वे उसे दूर करने में उनकी मदद कर सकते हैं.

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में दो ट्रांसजेंडरों के खिलाफ दो महिलाओं से धोखाधड़ी कर उनसे 1.66 लाख रुपए के गहने लूटने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि पीड़ितों में से एक द्वारा दायर शिकायत के अनुसार दो साड़ी पहनी ट्रांसजेंडर 16 जून को वसई इलाके स्थित उनके घर पर आई और दावा किया कि उनके परिवार को ‘शाप’ मिला है और वे उसे दूर करने में उनकी मदद कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों ने महिला से गहने लाने को कहा जो उसे अनुष्ठान करने के लिए चाहिए थे.
हेमंत काटकर ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह शाप के नाम पर डर गई थी और उसे 87,500 रुपए के गहने उसे दे दिए. इसके बाद आरोपियों ने महिला से पानी मांग. पानी लेने जैसे ही महिला रसोईघर में गई तो दोनों गहने लेकर फरार हो गईं.
उन्होंने बताया कि वसई की ही 30 वर्षीय एक महिला ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई है. उससे दोनों ट्रांसजेंडर 79,000 रुपए के गहने लेकर फरार हुइ हैं.
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. दोनों ट्रांसजेंडरों की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है.
जिला पुलिस ने लोगों से ऐसी घटनाओं को लेकर सचेत रहने और ऐसे किसी भी व्यक्ति के झांसे में ना आने की अपील की है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर