बिजली कटौती को को लेकर काफी आक्रोश मे ग्रामीण*

*बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने*


*विभाग के कर्मचारियों को बिल्कुल भी नहीं है सरकार का भय*


*24 घण्टों में मात्र 4 से 6 घन्टे आ रही बिजली*

बिजली कटौती को को लेकर काफी आक्रोश मे ग्रामीण*


 *विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नहीं है सरकार का भय, इसीलिये बिजली की अधिक कटौती करना तय*


*नाराज ग्रामीणों ने उपकेन्द्र घेरा तथा थाने मे दी तहरीर*


*माण्डा/प्रयागराज -* गत दो माह से विद्युत उपकेन्द्र माण्डा व भारतगंज व हाटा उपकेन्द्र सम्बंधित 190 गांवो की विद्युत आपूर्ति रोस्टिंग के मुताबिक और अधिकारियों के आश्वाशन के बावजूद भी नहीं मिल पा रही है।
शनिवार शायं 7 बजे से रविवार प्रात: 11 बजे तक बिजली न आने से नाराज भारतगंज व माण्डा खास के चन्द्रप्रकाश पाण्डेय व विकास पाण्डेय एवं तमाम उपभोकताओं ने एसओ मान्डा प्रिन्स दीक्षित को तहरीर देकर रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर,कर्मचारियों के गायब रहने तथा उनके फोन बन्द होने के खिलाफ गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किये जाने की अपील की। उसके बाद नाराज आक्रोशित उपभोक्ताओं ने
माण्डा में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज और मांडवी देवी धाम के पास निबियरिया रोड़ पर टुटे खम्भे तथा जर्जर तार जो आये दिन टूट कर गिरता रहता है इन सबको लेकर अवर अभियंता माण्डा रोड सियाराम यादव को ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर
कमल नारायण,अखिलेश कन्नोजिया, राम प्रताप यादव गुलाब कुशवाहा, विष्नु गुप्ता, विपिन कुशवाहा ,सुनील सोनी, तबरेज आलम खान, राम प्रिय पांडेय ,अरविंद सोनकर ,अरविंद कुमार अजय यादव राधे गोविंद तिवारी,कृष्ण प्रकाश,मोहीउद्दीन आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर