संदेश

2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फेक न्यूज पर एक और वार, हटाए जाएंगे 'आज तक LIVE' सहित 3 YouTube चैनल; सरकार का निर्देश।।

चित्र
केंद्र सरकार ने फेक न्यूज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूट्यूब से तीन चैनलौं को बैन करने के लिए कहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को तीन चैनलों- आज तक लाइव, न्यूज हेडलाइंस और सरकारी अपडेट्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया है। इन यूट्यब चैनलों को पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट ने फर्जी खबरें फैलाने के लिए जिम्मेदार माना है। इस साल सितंबर महीने में धार्मिक समुदायों के खिलाफ घृणा फैलाने के लिए सामग्री में छेड़छाड़ करने और फर्जी खबरें प्रसारित करने के लिए 10 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया था। खुफिया एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर 10 यूट्यूब चैनलों के 45 वीडियो को ब्लॉक कर दिया गया था। जिन वीडियोज को बैन किया गया था उन्हें कुल मिलाकर 1.30 करोड़ बार देखा गया था। उनमें दावा किया गया है कि सरकार ने कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकार छीन लिए हैं। इससे पहले सरकार ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले 102 यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट को प्रतिबंधित किया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ...

दूल्हे 'योगेंद्र' को दहेज में मिला बुलडोजर, ससुर बोले- 'बुलडोजर करेगा काम, मेरी बिटिया पायेगी दाम'

चित्र
Hamirpur Unique Wedding: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में एक अनोखी शादी हुई है, जिसके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, लड़की का पिता दूल्हे को बाइक या कार गिफ्ट में देते है। लेकिन हमीरपुर जिले में एक लड़की के पिता ने दूल्हे योगेंद्र को गिफ्ट में 'बुलडोजर' दिया है। दूल्हे को दहेज में बुलडोजर दिए जाने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। Pathan Controversy: फिल्म 'पठान' को आगरा में भी शुरू हुआ विरोध, फूंका गया शाहरुख-दीपिका का पुतला दूल्हे को दहेज में मिला 'बुलडोजर'   आपको बता दें, किसी शादी में दूल्हे को 'बुलडोजर' देने का यह पहला मामला सामने आया है। इसके बाद से यह शादी इलाके में ही नहीं, बल्कि मीडिया तक की सुर्खियों में छा गई है। हालांकि, बुलडोजर की चर्चा यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान खूब हुईं थी। लेकिन, अब बुलडोजर का क्रेज दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। शादी में दूल्हे को बुलडोजर दिए जाने के बाद यह शादी भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। नेवी में जॉब करता है दूल्हा योगी   यह अनोखी शा...

एकादशी महोत्सव आज मां शीतला का होगा भव्य श्रृंगार

चित्र
विकास खंड औराई के डेरवा गांव मे गंगा तट पर स्थित प्रमुख सिद्ध पीठ शीतला धाम में हरिप्रबोधिनि एकादशी पर पूर्व की भांति एकादशी महोत्सव का आयोजन किया गया हैlइस मौके मां शीतला का भव्य श्रृंगार के साथ अखंड हरि कीर्तन, रामायण पाठ के साथ चारो पहर की आरती की जाएगीl  गुरुवार को हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया इस मौके बघेल परिवार गांव संभ्रात जनो की बैठक आयोजित की गई जिसमे कार्यक्रम की रुपरेखा निर्धारित करते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान कियाlबैठक मे चुन्नु सिंह बघेल, मुक्तेश्वर सिंह ,चंद्रबली पांडेय ,पप्पू सिंह, नन्हू सिंह ,सुशील पांडेय , आशीष मिश्रा,अनंत देव पाडेंय,सतीश पांडेय,संतोष पांडेय, प्रशांत पांडेय,आशीष सिंह, आलोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

मनोर स्थित शेरे पंजाब ढाबा पर बेखौफ़ चल रहा है गैरकानूनी धंधा..,पुलिस प्रशासन बनी है मूकदर्शक

चित्र
मनोर स्थित शेरे पंजाब ढाबा पर बेखौफ़ चल रहा है गैरकानूनी धंधा..,पुलिस प्रशासन बनी है मूकदर्शक  सूत्रों की माने तो...धीरज सिंह व गुड्डू सिंह लगातार कानून कायदों को ढेंगा दिखाते हुए कर रहे हैं पेट्रोल डीजल व केमिकल की चोरी... पालघर :पालघर जिला पुलिस अंतर्गत मनोर पुलिस स्टेशन के हद्द में आनेवाले चिल्लारफाटा के पास मुंबई अहमदाबाद महामार्ग पर स्थित नवजीवन होटल के बगल शेरे पंजाब होटल पर कानून कायदों को ढेंगा दिखाते हुए धीरज सिंह व गुड्डू सिंह द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल व केमिकल की चोरी की जा रही है..,जिसकी लगातार शिकायत भी मनोर पुलिस को हो रही है..बावजूद इसके मनोर पुलिस द्वारा न तो उक्त गैरकानूनी धंधे पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है और न ही गैरकानूनी धंधा करनेवालों पर कोई ठोस दंडात्मक कार्यवाई की जा रही है..?? जिससे उनका मनोबल बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि उक्त गैरकानूनी धंधे को कहीं स्थानीय पुलिस ही तो नही बढ़ावा दे रही है.??आख़िर कई बार शिकायतों के बावजूद भी कोई ठोस कार्यवाई क्यों नही की जा रही है..?? क्या पुलिस प्रशासन किसी अप्रिय घटना...

मुफ्त राशन पर खुशखबरी, कल से बंटेगा कोटा, अगस्त माह का चावल, गेहूं बांटा जाएगा

चित्र
मुफ्त राशन के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। कोटा की दुकानों पर मुफ्त वितरण के लिए चावल आ गया है। कल यानी 14 अक्टूबर से इसका वितरण किया जाएगा। चावल एक हफ्ते यानि 20 अक्टूबर तक ले सकते हैं। फिलहाल गेहूं का वितरण नहीं किया जाएगा। कोटेदार सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक राशन बांटेंगे। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगस्त माह का नि:शुल्क चावल 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक वितरित किया जाएगा. वाराणसी जिला आपूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का मुफ्त चावल वितरित किया जाएगा. अगस्त माह में शुक्रवार से उचित मूल्य की दुकानों से। यह वितरण 20 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अंत्योदय कार्ड और पात्र घरेलू कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो चावल मुफ्त मिलेगा। जिले में सभी दुकानों पर चावल उपलब्ध है। कार्डधारक को चावल समय पर मिलना चाहिए। यदि ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो तत्काल शिकायत करें, सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपूर्ति निरीक्षक सदर उदय राज ने कोटेदारों को 14 अक्टूबर से वितरण शुरू करने को कह...

राष्ट्रीय अस्मिता के साथ किया गया खिलवाड़ : पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

चित्र
रिपोर्ट: कन्हैयालाल दुबे राष्ट्र चिंतक और प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमारे देश की संसद के दोनों सदनों में सनातन धर्म को हानि पहुंचाने वाले कई विधेयक साजिश के तहत पारित किए गए, इस दौरान संसद में कई हिंदू विपक्षी सांसद होते हुए भी किसी ने उसका विरोध नहीं किया! जनता को पता ही लगने नहीं दिया! श्री कुलश्रेष्ठ 3 अक्टूबर को मीरा रोड के कनकिया रोड पर शहनाई बैंक्विट हॉल में संबोधित कर रहे थे! उन्होंने कुछ राजनीतिज्ञों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके लिए राष्ट्रीय हित प्रमुख नहीं है वे बिकने वाले निकम्मे लोग हैं ! उन्होंने कहा कि दुनिया में दूसरे धर्म तो अलग अलग समस्या पैदा हुए हैं इसलिए उनका खत्म होना तय है !हिंदू धर्म पैदा नहीं हुआ यह तो सदियों से सनातन है इसे कोई भी धर्म ताकत मिटा नहीं सकती.. भारतीय विचार मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि देश के सभी हिस्सों में नाजायज तरीके से वक्फ बोर्ड ने अरबों खरबों रुपए की जमीन अपने नाम कर रहा है ,फिर संविधान में उन्हें मिले अधिकार के कारण हमें अपनी मालिकाना हक की जगह छोड़नी पड़ेगी !यह बहुत चिंता ...

तेली समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन महाराष्ट्र के शिरडी में होगा सम्पन्न

चित्र
तेली समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन महाराष्ट्र के शिरडी में होगा सम्पन्न तेली समाज की एक ऐसी संस्था भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा जो भारत के लगभग सभी राज्यों में कार्यरत है, इनका राष्ट्रीय अधिवेशन महाराष्ट्र के अहमद नगर जिला में साई बाबा की पवित्र भूमि शिरडी में 8 और 9 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है जहां पर लगभग 29 राज्य से पदाधिकारी शामिल होने वाले है,सम्मेलन का उद्देश्य उच्च शिक्षा पर जोर देना,राजनीतिक भागीदारी,महिला सशक्तिकरण दहेज प्रथा के खिलाफ मुहिम चलना तथा समाज के गरीबतबके के लोगो को समाज की मुख्य धारा में लाना है,मुख्य अतिथि वर्धा महाराष्ट्र के सांसद श्री रामदास तडस,व विशेष अतिथि श्री संजय दिना पूर्व सांसद -ईशान्य मुम्बई,श्री संगमलाल गुप्ता-सांसद प्रतापगढ़ उ. प्रदेश, श्री राकेश राठौर(गुरु) विधायक सीतापुर एवं राज्य मंत्री उ.प्रदेश,श्री चंदूलाल साहू - पूर्व सांसद छत्तीसगढ़ सहित इस संस्था के संथापक- श्री रामनारायण साहू-पूर्व सांसद राज्यसभा,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश शाहू सहित तमाम पदाधिकारी व समाज बन्धु शामिल होने वाले है इच्छुक व्यक्ति 7021311973 पर संपर्क कर सकते है ऐ...

Maharashtra:नवी मुंबई मे चार मंजिला इमारत ढ़ही, १ शव बरामत, बचाव का काम जारी....

चित्र
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लगे उपनगर नवी मुंबई के कोपर खैराने इलाके के बोनकोडे गांव में बीती रात करीब 10.30 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई. इमारत के गिरने से पहले वहां रहने वाले करीब 32 लोग बाहर आ गए थे. बाकी 8 लोग इमारत से बाहर निकल ही रहे थे कि इमारत ढह गई. दमकल अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने कहा कि उन लोगों को भी बाहर निकाल लिया गया है. दमकल विभाग की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक खबर के मुताबिक दमकल अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने कहा कि आज सुबह एक शव मिला है. लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. हमने इमारत के लोगों को इसकी पहचान करने के लिए बुलाया है. उन्होंने कहा कि इमारत के गिरने के कारणों की जांच जारी है. मुंबई महानगर में इमारतों के गिरने की घटनाएं लगातार होती रही हैं. इसके कई कारण बताए जाते हैं. बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) नियमों के तहत लगातार जर्जर हो चुकी इमारतों को खाली करने और गिराने के लिए नोटिस जारी करता रहता है. उसने हादसों को रोकने के लिए नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी कराना शुरू किया है. इसके बावजूद लोग उ...

शनिवार को अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी करेगी कांग्रेस

चित्र
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन शुक्रवार को कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 14 फॉर्म जमा कराए गए हैं. वहीं, शशि थरूर ने पांच फॉर्म जमा कराए हैं और एक फॉर्म केएन त्रिपाठी की ओर से जमा कराया गया है. उन्होंने कहा कि शनिवार को नॉमिनेशन फॉर्मों की जांच की जाएगी और शाम को वैध फॉर्मों के साथ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. नामाकन के बाद खड़गे ने कांग्रेस नेताओं से की आशीर्वाद की अपील. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से बचपन से जुड़ा हूं. शशि थरूर ने AICC कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में AICC कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को 5जी सेवाओं की करेंगे शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1...

बीजेपी ने गुजरात हिमाचल के साथ ही अगले साल होने वाले सभी विधानसभा चुनावों की भी रणनीति बना ली...

चित्र
एक ओर जहां कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है तथा अन्य दल आगामी विधानसभा चुनावों को छोड़कर साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में खुद की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को मजबूती देने में लगे हुए हैं वहीं भाजपा का प्रयास है कि 2024 से पहले होने वाले सभी विधानसभा चुनावों में विजय हासिल की जाये. इसके लिए पार्टी ने रणनीति बनाकर उस पर अमल भी शुरू कर दिया है। भाजपा की यह रणनीतियां जमीन पर कितनी कारगर सिद्ध हो रही हैं या बदलती राजनीतिक परिस्थितियों में और क्या नये कदम उठाने चाहिए, इस मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो बड़ी अहम बैठकें की हैं। हम आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव सहित इस साल के अंत और अगले साल होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को राज्यों के प्रभारियों और पार्टी महासचिवों के साथ नड्डा ने अलग-अलग बैठकें कीं। माना जा रहा है कि हाल में संपन्न आरएसएस की समीक्षा बैठकों में भाग लेने वाले नड्डा ने इस बैठक में संघ से मिले जमीनी स्तर का फीडबैक भी पार्टी नेताओं के समक्ष रखा जिसके आधार पर आगे की रणनीति बनाई...

आज अयोध्या मे पीएम मोदी करेंगे लता चौक का उद्घाटन, ट्वीट करके पीएम मोदी ने भारतरत्न सुरकोकिला लता मंगेशकर के बारे मे कही खास बात...

चित्र
भारत रत्न सुर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया, पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए ट्वीट किया। पीएम ने लिखा, लता दीदी को उनके जन्मदिन पर याद कर रहा हूं, उनके बारे में मुझे बहुत कुछ याद आ रहा है, अनगिनत बातें, जिसमे वह ढेर सारा प्यार बरसाती थीं। मुझे इस बात की खुशी है कि अयोध्या में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा गया है। भारत की महानतम हस्तियों में से एक को यह सच्ची श्रद्धांजलि है। बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उन्हें देश का सबसे ज्यादा प्रभावशाली और प्रतिभाशाली गायक के तौर पर जाना जाता है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लता मंगेशकर ने 8 दशक से अधिक तक अपनी सेवाएं दीं। उन्हें क्वीन ऑफ मेलोडी, भारत की सुर कोकिला, शताब्दी की आवाज के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने गाए थे, इसके अलावा कुछ विदेशी भाषाओं में भी गाने गाए थे। लता मंगेशकर ने अंग्रेजी, इंडोनेशियन, रूसी, डच, नेपाली भाषा में भी गाने गाए थे।

बम बनाने का तरीका,GPS और देश विरोधी दस्तावेज,PFI के मिले सबूतों ने उड़ाये होश...

चित्र
22 सितंबर को पहली बार जब पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की गई तो काफी हो हल्ला हुआ. सवाल खडे़ किए गए कि पीएफआई को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है. लेकिन जांच एजेंसियों ने जो खुलासे किए हैं वो चौंकाने वाले हैं. छापेमारी के दौरान IED बनाने के शॉर्ट कट तरीके वाले दस्तावेज बरामद हुए. एजेंसियों के रेड के बाद केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में प्रदर्शन हुए. एक दिन पहले देश के नौ राज्यों में फिर से छापेमारी हुई. इसमें भी कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. अब एक एक करके पीएफआई कांड का खुलासा हो रहा है. जनता की सेवा करने के उद्देश्य से बनाए गए इस संगठन में देश को नुकसान पहुंचाने वाले काम हो रहे थे. छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों को चौंकाने वाली चीजें बरामद हुईं. तमिलनाडु के रामनाड जिले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के जिलाध्यक्ष बराकतुल्ला के आवास से दो लॉवरेंस एलएचआर-80 बरामद किए गए. LHR-80 जीपीएस के साथ एक हैंडहेल्ड रेडियो और नेविगेटर है. इसके अलावा एजेंसियों को IED बनाने के दस्तावेज मिले हैं. इनमे आईईडी कैसे बनाई जाए उसके शॉर्ट कोर्स हैं. एजेंसियों को ढेर सारे...

बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर्स चलाने वाले मेडिकल संचालकों की खैर नहीं-अतुल उपाध्याय सहायक आयुक्त औषधि मिर्जापुर।।

चित्र
मिर्जापुर ।। जनपद के मड़िहान बाजार में बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर्स श्री साईं मेडिकल स्टोर्स मड़िहान तिराहा पर सोमवार को दोपहर सहायक आयुक्त औषधि श्री अतुल उपाध्याय व ड्रग इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता ने पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान बाजार व आसपास के फर्जी दवा दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर रफूचक्कर हो गए। हालांकि जब तक टीम रही तब तक मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।  जांच के दौरान बिना लाइसेंस के चल रहे श्री साईं मेडिकल स्टोर्स से दवा के तीन नमूने लिए गए जो जांच के लिए भेजा गया है। और 1 लाख से अधिक दवा जब्त किया गया सहायक आयुक्त औषधि श्री अतुल उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में फर्जी दवा दुकानदारों द्वारा बिना लाइसेंस के दवा बेचने, दुकान में बैठकर मरीजों को मनमाने ढंग से दवाएं आदि दिए जाने की सूचना मिल रही थी। इसके अलावा मिर्जापुर जनपद में क्षेत्र में नकली दवा देने सूचना बराबर मिल रही थी। बताया कि बहुत दिनों से शिकायत मिल रही थी कि स्थानीय क्षेत्र में बाहर की नकली दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।

तेरे बिन" गीत का पोस्टर रिलीज

चित्र
तेरे बिन" गीत का पोस्टर रिलीज मंगलवार दोपहर 12 बजे एबी म्यूजिक के पहले गीत 'तेरे बिन' का पोस्टर यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रिलीज हुआ। इस गीत को डूंगरपुर में देवल गांव के आनन्द भाटिया ने लिखा और गाया है। जिसका म्यूजिक अरेंजमेंट उदयपुर के ईशान म्यूजिक प्रोडक्शन ने किया है। इस गीत की शूटिंग शिवम शर्मा ने की है जिसमे मुख्य भूमिका स्वयं आनन्द भाटिया एवं साक्षी जैन ने निभाई है। आनन्द ने बताया कि बहुत जल्द यह गीत यूट्यूब पर रिलीज होगा।

शिवसेना विधायक की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस को खुदखुशी का शक।

चित्र
मुंबईः महाराष्ट्र में शिवसेना के एक विधायक की पत्नी का शव संदिग्ध हालत में अपने घर के अंदर फंदे से लटका मिला है. पुलिस को शक है कि उन्होंने आत्महत्या की हो. उनके पति मंगेश कुदालकर मुंबई की कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिवसेना विधायक मंगेश की पत्नी रजनी कुदालकर का शव रविवार शाम करीब 8.30 बजे मिला. वह कुर्ला (ईस्ट) में नेहरू नगर की डिग्निटी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में रहती थीं. उनका शव फंदे से लटका पाया गया. नेहरू नगर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से लग रहा है कि रजनी ने आत्महत्या की है. लेकिन इसकी वजह क्या रही, ये अभी साफ नहीं है. पूरी छानबीन के बाद ही कुछ पता चल सकेगा. इस संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है. आगे जांच की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में पारिवारिक झगड़े की तरफ इशारा किया गया है, लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की है. बता दें कि शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर का नाम पिछले साल सेक्स चैट के एक मामले में आया था. पुलिस ने विधायक को सैक्ट चैट की आड़ में ब्लैकमेल करने के आरोप में एक राजस्थान के भरत...

यूपी में अब 12 शहरों के बदलेंगे नाम! जानिए कहीं आपका जिला तो इस लिस्ट में नहीं

यूपी में अब 12 शहरों के बदलेंगे नाम! जानिए कहीं आपका जिला तो इस लिस्ट में नहीं City Name Change: यूपी (UP) में एक बार फिर शहरों के नाम बदलने की तैयारी है. इनमें लगभग 12 शहर शामिल हैं, आइए बताते हैं कि कौन से जिलों में ये नाम बदलने की तैयारी चल रही है. लखनऊ : यूपी (UP) में पूर्ण बहुमत के साथ सूबे की सत्ता पर वापसी करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) फुल एक्शन में हैं. सीएम योगी अपनी बैठकों में जनता के काम में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दे चुके हैं. इस बीच एक बार फिर से यूपी में शहरों के नाम बदलने की तैयारी है. इन 12 शहरों में से 6 जिलों के नाम पहले बदले जाएंगे. सबसे पहले इन का नंबर 'इंडिया डॉट कॉम' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में अलीगढ़, फर्रुखाबाद, सुल्तानपुर, बदायूं, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर का नाम शामिल है. अलीगढ़ का नाम बदलने के लिए पिछले साल 6 अगस्त, 2021 को पंचायत कमेटी ने अपने नए अध्यक्ष विजय सिंह की अगुआई में नाम बदलने के साथ नए नाम का प्रस्ताव भी पारित किया था. अब इस जिले का नाम हरिगढ़ या फिर आर्यगढ़ रखने की तैय...

ग्राम प्रधान कन्हैयालाल निषाद की गला रेतकर हत्या, परिवार ने लगाया राजनीति द्वेष का आरोप।।

चित्र
भदोही(कन्हैयालाल दुबे): यूपी के भदोही जनपद में कोइरौना थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान कन्हैयालाल निषाद की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस हत्या को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया जा रहा है. कन्हैया लाल देर रात को घर लौट रहे थे तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया और धारदार हथियार से गला रेत दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.  ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या खबर के मुताबिक यहां के बहपुरा गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान कन्हैयालाल निषाद मंगलवार की रात गांव की ओर से घर के लिए साइकिल से आ रहे थे. इसी दौरान सरसों के खेत के सामने घात लगाकर बैठे बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला किया. जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हत्या से पूरे गांव में कोहराम मच गया. परिवार का आरोप है कि बीते चुनाव में हार के वजह से इस हत्या को अंजाम दिया गया है.  पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार का कहना है कि इस मामल...

रंगनाथ मिश्र की घर वापसी: पूर्व मंत्री के भाजपा में जाने से बढ़ी सियासी सरगर्मी, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नौ रत्नों में थे शामिल

चित्र
भदोही :अस्सी के दशक में भाजपा से राजनीतिक पारी की शुरू करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री रंगनाथ मिश्र ने शनिवार को 17 साल बाद घर वापसी कर ली। भाजपा में शामिल होते ही भदोही की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा और बसपा के टिकट पर चार बार विधायक रहे रंगनाथ भाजपा और बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।  औराई के सहसेपुर निवासी रंगनाथ मिश्र ने 80 के दशक में भाजपा से सियासी सफर की शुरूआत की। उस दौरान भदोही भी वाराणसी जिले का हिस्सा था। 1986-87 में वह भाजयुमो के प्रदेश सचिव बने। वर्ष 1991 में पहली बार चुनाव लड़े पर सफलता नहीं मिली। वर्ष 1993 में औराई सीट से वे पहली बार विधायक बने। जनपद सृजन के बाद वे भदोही के पहले जिलाध्यक्ष भी बने। उसके बाद 1996 में भाजपा के टिकट पर ही उन्होंने जीत दर्ज की और सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री, मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण सहित वन मंत्री बनाया गया। वर्ष 2002 के चुनाव में उन्हें डॉक्टर सिंह उर्फ उदयभान सिंह ने हरा दिया। हालांकि बाद में उदयभान सिंह की सदस्यता समाप्त होने के बाद 2005 में हुए उपचुनाव में रंगनाथ बसपा के टिकट पर निर्वाचित हुए। 2007 में चुनाव ...

UP Election 2022: जेल से ही चुनाव लड़ सकते हैं भदोही के ये बाहुबली विधायक, जानिए क्यों खास है ये सीट?

चित्र
UP Assembly Election 2022: भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा इस बार भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. वो जेल से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. पारिवारिक सूत्रों ने उनके चुनाव लड़ने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि विजय मिश्रा भदोही की ज्ञानपुर की पुरानी सीट से ही किस्मत आजमाएंगे. बीजेपी गठबंधन विजय मिश्रा को अपना उम्मीदवार बना सकती है. जेल में बंद विजय मिश्रा वर्तमान में निषाद पार्टी से विधायक हैं. संजय निषाद की निषाद पार्टी इस बार भी विजय मिश्रा को ही टिकट देने की तैयारी में है. डॉ संजय निषाद ने महाकाल एक्सप्रेस से फोन पर की गई बातचीत में विजय मिश्रा को उम्मीदवार बनाए जाने के संकेत दिए हैं. संजय निषाद खुलकर विजय मिश्रा का बचाव करते नजर आए. उन्होंने कहा, 'विजय मिश्रा अपराधी नहीं हैं. किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने या जेल भेज दिए जाने से वह अपराधी नहीं हो जाते. विजय मिश्रा तमंचा वादी नहीं हैं. उनके पास से कोई भी तमंचा बरामद नहीं हुआ है. मैंने सिर्फ अपराधियों को टिकट देने से मना किया है. विजय मिश्रा उस कैटेगरी में नहीं आते हैं.' संजय निषाद ने कही ये बात बाहुब...

भदोही:राष्ट्रवादी युवा वाहिनी भदोही टीम द्वारा 8 वा स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया

चित्र
आज दिनाक 30.12.2021 को जिला कार्यालय राष्ट्रवादी युवा वाहिनी भदोही टीम द्वारा 8 वा स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्सोल्लास से मनाया गया जिसमे उपस्थित जिला अध्यक्ष संदीप दुबे युवा समाजसेवी जी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा जी टिंकू दुबे विनय दुबे सिंटू दुबे विकाश पाठक संदीप यादव विशाल  एवं संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे आप सभी पदाधिकारियों एवं क्षेत्र वासियों का बहुत बहुत धन्यवाद।

पत्रकार आर.पी.मौर्या के पिता जी का निधन,परिजनों में शोक की लहर....

चित्र
संवाददाता- के.एल.दुबे मुम्बई : जोगेश्वरी पश्चिम वर्सोवा क्षेत्र अंतर्गत मौर्या हाउस निवासी 79 वर्षीय पंचुराम मौर्या की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात्रि तकरीबन 2 बजे की है। घर वालो ने बताया कि वे कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे,और उनका इलाज प्रयागराज के अच्छे अस्पताल में कराया जा रहा था, वहाँ पर स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद परिजनों ने उन्हें अपने पैतृक निवास स्थान पर लाया, जिसके बाद उनके पुत्र पत्रकार आर.पी.मौर्या व उनके परिवार जन उन्हें उत्तर प्रदेश से 10 नवम्बर को मुम्बई लाये थे जिसके कुछ दिनों बाद 29 दिसम्बर 2021 को ही उनका देहांत हो गया। मौर्या निवास के नाम से लोगो मे अपनी पहचान बनाने वाले पंचुराम मौर्या का अंतिम दाह-संस्कार जोगेश्वरी पश्चिम के ओशिवरा श्मसान गृह में किया गया,इस शव यात्रा में आर.पी.मौर्या, अशोक गुप्ता,राज यादव,राम प्रताप विश्वकर्मा,यशपाल वैद्य,जितेंद्र टाक,रमेश कागड़ा,मनोज गुप्ता,अविनाश मंडल,समीर पाटिल,रामबचन मौर्य,जोखू मौर्या, विनोद मौर्य,रमेश मौर्य,जीपी मौर्य, मुकेश मौर्य सहित लगभग 500 की संख्या में लोग शामिल रहे।

HAPPY NEW YEAR 2022:भारत में हर धर्म का अपना कैलेंडर, जानिए कब शुरू होता है किस धर्म का नया साल…!

चित्र
नई दिल्ली(कन्हैयालाल दुबे):नए साल का शानदार आगाज हो चुका है. 1 जनवरी तारीख लगते ही हर जगह नए साल की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो चुका है. आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को नववर्ष की शुभकामनाएं और तमाम संदेश भेजने में व्यस्त होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में नव वर्ष सिर्फ एक जनवरी को नहीं मनाया जाता. यहां अलग अलग धर्म के लोग इसे अपने कैलेंडर के मुताबिक अलग अलग तारीखों पर सेलिब्रेट करते हैं. जानिए किस धर्म में कब मनाया जाता है न्यू ईयर. ईसाई नव वर्ष चूंकि आज 1 जनवरी है, ऐसे में सबसे पहले बात आज की ही करेंगे. 1 जनवरी को नया साल मनाने की परंपरा ग्रिगोरियन कैलेंडर आने के बाद शुरू हुई थी. ये ईसाइयों का कैलेंडर है. ग्रिगोरियन कैलेंडर से पहले रूस का जूलियन कैलेंडर प्रचलित था जिसमें सिर्फ 10 माह का एक साल होता था. इस 15 अक्टूबर 1582 में अमेरिका के नेपल्स के फिजीशियन एलॉयसिस लिलिअस ने नया कैलेंडर लेकर आए जिसमें साल की शुरुआत 1 जनवरी से थी. धीरे धीरे ये कैलेंडर दुनियाभर में प्रचलित हो गया और ज्यादातर जगहों पर 1 जनवरी को नया साल मनाया जाने लगा. हि...