एक युवती ने 23वीं मंजिल से कूदकर जान दी; सदमे में मुंबई
मुंबई,: मुंबई के विक्रोली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ 25 वर्षीय हर्षदा टंडोलकर नामक युवती ने एक इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
दिल दहला देने वाली घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कन्नमवार नगर इलाके में हुई। हर्षदा टंडोलकर मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी, लेकिन उसने यह भयावह कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि 23वीं मंजिल से गिरने के बाद वह एक खड़ी मोटरसाइकिल पर गिरीं, जिससे उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुँचकर पुलिस ने जाँच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की कार्यवाही जारी है।
मुंबई में सड़क हादसा: दो की मौत, युवक हिरासत में
इसी बीच, मुंबई के दादर इलाके से एक और दुखद खबर सामने आई है। एक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार और टैक्सी की भीषण टक्कर में टैक्सी चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने कार चला रहे 21 वर्षीय युवक को मौके से हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जाँच में यह मामला लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का पाया गया है। इस दर्दनाक हादसे में टैक्सी चालक और उसमें सवार 55 वर्षीय महिला यात्री रेखा परमार ने अपनी जान गंवा दी। पुलिस इस मामले की भी गहनता से जाँच कर रही है।
टिप्पणियाँ