मुंबई: अभिनेत्री का मोबाइल हैक कर अश्लील तस्वीरें टेलीग्राम पर वायरल, एफआईआर दर्ज

मुंबई, महाराष्ट्र: मनोरंजन जगत से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक टीवी अभिनेत्री का मोबाइल फोन हैक कर उसकी निजी तस्वीरें और एडिट कर बनाई गई अश्लील फोटो व वीडियो को टेलीग्राम के एक प्राइवेट ग्रुप में साझा कर दिया गया। इस घटना से पूरे उद्योग में सनसनी फैल गई है। पीड़िता की शिकायत के बाद, मुंबई की मलाड पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

गोपनीय ग्रुप में वायरल हुई आपत्तिजनक सामग्री
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता, जो अपनी मां के साथ मालाड इलाके में रहती है और लंबे समय से अभिनय से जुड़ी हुई है, को उसके मैनेजर ने बताया कि 'New Cycle On Road 00' नामक टेलीग्राम के एक प्रीमियम ग्रुप में उसकी कुछ आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह ग्रुप सशुल्क सदस्यता के आधार पर चलता है और इसमें शामिल सदस्यों की पहचान गुप्त रखी जाती है।
हैकर ने 'मिस्टर रॉकी आरके' नाम से पोस्ट कीं तस्वीरें
शिकायत के मुताबिक, इस ग्रुप में 'Mr. Rocky RK' नामक एक यूजर द्वारा अभिनेत्री की एडिट की हुई अश्लील तस्वीरें और कुछ वीडियो साझा किए गए थे। इस जानकारी के बाद, अभिनेत्री ने एक परिचित की मदद से पैसे देकर इस ग्रुप में प्रवेश किया और खुद इन आपत्तिजनक पोस्ट्स को देखा। इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल 2025 से 19 मई 2025 के बीच उसके अश्लील फोटो और वीडियो इस ग्रुप में अपलोड किए गए थे। उनका दावा है कि उनका मोबाइल फोन हैक किया गया था और उसी से ये निजी सामग्री चुराकर पोस्ट की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इन अश्लील पोस्ट्स को अभिनेत्री के नाम से प्रीमियम वर्जन के तौर पर बेचा जा रहा था।
पुलिस जांच में जुटी, साइबर क्राइम सेल की मदद ली जा रही
मलाड पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि इस घटना में कोई संगठित गिरोह भी शामिल हो सकता है, जिसके चलते साइबर क्राइम सेल की भी मदद ली जा रही है। यह मामला साइबर अपराध की गंभीरता और व्यक्तिगत गोपनीयता के उल्लंघन को उजागर करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर