संदेश

2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रीय मजदूर सचिव बनाए जाने पर अशोक साहू ने पार्टी अध्यक्ष का जताया आभार

चित्र
मुम्बई : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सचिव अशोक साहू को 26~12~29 राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त करने लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय मजबूर कांग्रेस के अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल, कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है । उसे वे पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ निभाएंगे उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी का भी आभार जताया है। उन्होंने बताया कि साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। निश्चित रूप से अपने कसौटी पर खरा उतरेंगे। महाराष्ट्र संघठन जिलाध्यक्ष से बूथ अध्यक्ष पूरी टीम तैयार करूँगा जो पार्टी के आलाकमान के दिशानिर्देश के अनुसार कार्य किया जाऐगा ।

सामाजिक संस्था के द्वारा भागवत कथा का आयोजन

चित्र
श्रीमद् भगवद् फाउंडेशन द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन मानकनगर भोला खेड़ा लखनऊ  उत्तर प्रदेश में किया गया यह कथा 27 दिसंबर से प्रारंभ हुई और 2 दिसंबर को कथा का विश्राम दिवस है 3 को पूर्णाहुति एवं भंडारा है इस कथा के कथा वाचक श्री कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महराज ने कहा कि भागवत रूपी अमृत कलश की एक भी बूंदें व्यर्थ नहीं जानी चाहिए कौशलेंद्र महराज जी ने कहा कि भागवत जिज्ञासा का विषय है हम जीवन में हर क्षण जाने – अनजाने में पाप कर्म लादते चल रहे हैं ! कलयुग में भक्ति ही एकमात्र उपाय है जो इस दुर्लभ मनुष्य जीवन को मंजिल तक पहुंचा सकता है ! जीवन में सफलता के लिए जिस तरह जोश और होश की जरुरत होती है , उसी तरह भागवत श्रवण में भी जोश के साथ होश भी जरुरी है ! यह ऐसा अमृत कलश है जिसकी एक भी बूंद व्यर्थ नहीं जानी चाहिए ! भागवत न तो ज्ञानियों का विषय है और न ही मूर्खों का ! भक्ति , भक्त , भागवान और भागवत परमात्मा से मिलने के एक दुसरे जुड़े सेतु हैं भागवत ज्ञानयज्ञ के शुभारम्भ  में श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जीव जब कथाश्रवण करता है तो उसके विचार...

समाजवादी पार्टी का विरहा कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब संतोष भुवन

चित्र
पालघर: राजीव रतन मिश्रा सपा के मुम्बई प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाजवादी मुंबई में अपने पार्टी को मजबूत करते उत्तर भारतीय बाहुल इलाकों में समाजवादी कार्यालय खोल रहे संतोष भवन कालरगिल में समाजवादी के सम्मानित नेताओं के साथ बिरहा का प्रोग्राम रविवार रखा गया और राजीव रतन मिश्रा को सम्मानित किया गया। मुम्बई राजीव रतन मिश्रा को पार्टी के मुम्बई प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए जाने पर सभी गणमान्य लोगों ने मिश्रा को बधाई दी । इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। मिश्रा जी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे । उन्होंने आगे कहा कि अबू आजमी के मार्गदर्शन में पार्टी का जनाधार बढाने और पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे । पालघर जिला अध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया आगामी नगर परिषद के चुनाव में वसई विरार महानगर पालिका में प्रत्याशी उतारेंगे मजबूती के साथ चुनाव जीतने का विश्वास भी जताया।।

कई अपराधिक मामलों से वांछित चल रहा अपराधी को थाना कैंट की पुलिस ने पकड़ा

चित्र
प्रयागराज जनपद थाना कैंट के राजापुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल राजन निषाद के द्वारा कई अपराधिक मामलों में वांछित चल रहे अपराधी विनोद पुत्र स्व0 छोटे लाल जोकि अस्थाई निवासी है  मकान नंबर 99 ताड़बाग मायरगंज खड़िया थाना धूमनगंज प्रयागराज इस अपराधी पर मु0अ0सं0 446/19 धारा 147/148/148/332/353/307/435/324/336/506/427 IPC & 7 CLA Act & 3/ 4 सर्वाधिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम में वंचित चल रहा था जोकि थाना कैंट की पुलिस के द्वारा नेहरू पार्क पर मछली मंडी के बगल से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया I  अभिषेक मिश्रा पत्रकार

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी नेता पर रेप का आरोप, गिरफ्तार

चित्र
वाराणसी के स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। ये वाकया कथित तौर पर उस वक्त हुआ जब मंगलवार (22 मई) को 32 वर्षीया पीड़िता भाजपा नेता कन्हैया लाल मिश्रा से मिलने के लिए गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। ये वाकया कथित तौर पर उस वक्त हुआ जब मंगलवार (22 मई) को 32 वर्षीया पीड़िता भाजपा नेता कन्हैया लाल मिश्रा से मिलने के लिए गई थी। पीड़िता का आरोप है कि भदोही जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल ने उसे मिलने के लिए इंग्लिशिया लाइन स्थित अपने घर पर बुलाया था। पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि मिश्रा ने उसे अपने घर नौकरी दिलवाने के लिए किसी महिला सरकारी अधिकारी से मुलाकात के बहाने बुलाया था। कन्हैया लाल मिश्रा पर आरोप लगाने वाली महिला का दावा है कि वह पिछले दो महीने से मिश्रा से फोन के जरिए संपर्क कर रही थी। इसके बाद वह उनके मकान पर जाने के लिए तैयार हुई थी। अब पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पर संबंधित धाराओं में मामला कायम किया है। महिला ...

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर

चित्र
प्रयागराज में संत समाज इस समय शोक में है। आज सुबह निरंजनी अखाड़े के महंत आशीष गिरी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना की खबर मिलते ही डीआईजी, एसपी सिटी समेत फॉरेंसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्हें करीब से जानने वाले धर्मगुरुओं का कहना है कि वह अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान रहते थे। बताते हैं कि उनका लिवर खराब हो गया था, इसी से वह परेशान रहते थे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी भी मौके पर पहुंच गए। खबरों में बताया जा रहा है कि आज सुबह ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने आशीष गिरी से फोन पर बात की थी। उन्हें नाश्ते के लिए मठ में बुलाया था। फोन पर आशीष गिरी ने कहा था कि वह स्नान करने के बाद आ रहे हैं। कुछ देर बाद जब वह नहीं आए, तब मठ के लोग उनके आवास पर गए। दूसरी मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा खुला था। नीचे जमीन पर बिस्तर पर खून से लथपथ आशीष गिरी का शरीर पड़ा था। उनके हाथ में पिस्टल थी। बताया जा रहा है कि आशीष गिरी हाई ब्लड प्रेशर और पेट की बीमारी से परेशान थे।

जय महाकालेश्वर संस्था द्वारा नव कुंडी महायज्ञ भागवत कथा आयोजन 15 दिसंबर, मुफ्त बुक वितरण 12. नवंबर किया गया

चित्र
महाकालेश्वर संस्था सेवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम विश्व कल्याण हेतु शतचण्डी नावकुण्डिय महायज्ञ और श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आयोजित किया गया है। भव्य कलश शोभा यात्रा का भी आयोजन 15 दिसंबर को 1. बजे से समय 4:00 बजे तक सेंट्रल पार्क में आयोजित किया जाएगा कथा वाचक कुणाल जी महाराज है सूचना पदाधिकारीयों ने दिया है। महाकालेश्वर संस्था जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ी को शैक्षणिक सहायता प्रदान करना एवं शिक्षा की और अग्रसर करना और हर संभव सहायता प्रदान करना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु संस्था द्वारा निशुल्क कॉपी बुक वितरण का आयोजन किया जा रहा है। नालासोपारा में रखा गया है। निशुल्क नोट बुक प्रदान की गई।  जिसमें सभी समाज के हर क्षेत्र के समाजबन्धुओं को आमंत्रित किया गया है, युवाओ के द्वारा की जा रही छोटी सी शुरुआत  में शामिल होने के लिये युवाओं ने समाजजनों से अपिल की है। संस्था के अध्यक्ष विधि शुक्ला ने बताया की महाकालेश्वर संस्‍था का उददेश्‍य समाज में भावी पीढ़ी को शैक्षणिक सहायता प्रदान करना एवं शिक्षा की और अग्रसर करना और हर संभव सहायता प्रदान करना...

2 बार BJP विधायक रह चुके हैं पंकज, आज भी छोटे से घर में रहते हैं-खेती करके परिवार चलाते हैं

चित्र
New Delhi : UP के भदोही जिले से दो बार विधायक रह चुके BJP नेता डॉ. पूर्णमासी पंकज की सादगी एक मिसाल बनी हुई है। राजनीतिक रसूख के दौर में भी दोपहिए से चलने वाले डॉ पंकज के परिवार की आजीविका विधानसभा से मिलने वाली पेंशन और खेती से चलती है। दिल्ली में मोदी और UP में योगी की सरकार होने के बाद भी पंकज गेहूं की कटाई और अरहर की मड़ाई भी करते हैं। तेज धूप में अरहर और गेहूं का बोझ ढोते पेशे से शिक्षक रहे पूर्व विधायक पंकज भदोही जिले के दुर्गागंज के गदौर गडोरा गांव के रहने वाले हैं। PHD डिग्री धारक पंकज जब पहली बार विधायक चुने गए तो शिक्षक ही थे। एक ईमानदार विधायक की छवि रखने वाले पंकज साल 1991 में पहली बार भदोही से विधायक चुने गए। लेकिन दिसंबर 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद BJP सरकार गिर गई। वहीं 1993 में एसपी-बीएसपी के गठबंधन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 1996 में दूसरी बार भदोही सुरक्षित से चुनावी मैदान में उतरे पंकज ने जीत दर्ज की। भदोही की जनता में बेहद लोकप्रिय रहे और आज पार्टी की उपेक्षा से दुखी पंकज कहते हैं, ‘पार्टी दलित और अनुसूचित जाति पर अधिक ध...

सपा में हुआ फेरबदल महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष बने राजीव रतन मिश्रा

चित्र
मुम्बई समाजवादी पार्टी के मुम्बई : महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू असीम आजमी ने राजीव रतन मिश्रा को पार्टी में मुम्बई प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। राजीव रतन मिश्रा कोषाध्यक्ष पद पर रह कर बहुत अच्छा कार्य किए इसकी सूचना पालघर जिला अध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया। सपा की टीम के आग्रह पर आजमी ने नियुक्ति पत्र देकर राजीव रतन मिश्रा को बधाई दी ।इस अवसर पर पार्टी के मुम्बई उपाध्यक्ष ललन यादव,महेंद्र यादव, मुकेश यादव, राकेश यादव, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए मिश्रा ने आजमी के प्रति आभार प्रकट किया और बोले सपा ने आज दो सीट जीत कर आई हैं। आने वाले महानगर पालिका में भी सपा की अहम भूमिका रहेगी और चुनाव ने बढ़त करते हुए अच्छी सीट निकालेंगे और मिश्रा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे । उन्होंने आगे कहा कि आजमी के मार्गदर्शन में पार्टी का जनाधार बढाने और पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे प्रदेश सरकार में अपना अहम रोल अदा करेंगे मजूबत इरादों के साथ पूरे महाराष्ट्र में अहम भूमिका में अखिलेश यादव...

उत्तर भारती विकास मंच ने किया 132 विधानसभा में शिवसेना का समर्थन

चित्र
उत्तर भारतीय विकास मंच ने  नालासोपारा 132 विधानसभा से  प्रदिप शर्मा को समर्थन करने का  फैसला नागेन्द्र तिवारी के अगुवाई में किया गया। साथ मे नालासोपारा के बहुत से गणमान्य लोगों के साथ मदनेश पाण्डेय, शिवनारायण उपाध्याय ,विजय सिंह,भानु सिंह,सलीम खान,सुनील तिवारी,डॉ दिनेश चतुर्वेदी,दिनेश पांडेय,सुरेंद्र यादव,मिथिलेश तिवारी,अनिल गुप्ता,भावेश राय, प्रकाश यादव,राजू धुरिया,बबलू मिश्रा, बीरेंद्र तिवारी,चंद्रकांत शर्मा,विद्यानन्द मौर्या,महाकाल मिश्रा, मनोज पाल, शैलेश तिवारी व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। नागेन्द्र तिवारी ने बताया कि कांग्रेस और एनसीपी के पीछे हमेशा खड़े रहने वाले नेता थे। राज्य के मराठा राजनीतिक कई दिग्गजों ने भगवा पार्टियों की सहयोग की आश्वाशन दिया। और कांग्रेस नीतियों को गलत देखते हुए नागेन्द्र तिवारी ने बताया कि टिकट वितरण, 370, 35A, के एजेंडा से काफी असंतोष के बीच बीजेपी-शिवसेना के चुनावी सहयोग का निर्णय लिए। तमाम वरिष्ठ सहयोगी पक्ष में हैं. तेजी से घटते चुनावी घटनाक्रम के बीच इतना तो तय है कि ये विधानसभा चुनाव तीखे तेवरों के साथ लड़े जाएंगे.

समाज वादी पार्टी ने दिया बहुजन विकास आघाड़ी को समर्थन

चित्र
नालासोपारा। बहुजन विकास आघाड़ी के प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर से सपा जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ यादव जिला पालघर महाराष्ट्र मुलायम सिंह यादव युथ बिग्रेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव रतन मिश्रा, फाग खा, राकेश यादव, मुकेश कुमार, महफुज, पहलवान यादव, रमेश चन्द्र पाण्डेय, आशीष कुमार दुबे, अरबिंद राजभर, सलीम भाई, रामचरण यादव, समाज सेवी डॉ मनोज कुमार यादव, सुरेश यादव, सृजन राजभर, मुलायम यादव, रमेश चन्द्र पाल, जयचंद निषाद माझी, लालू यादव, राजकुमार यादव, धनंजय यादव, अमित कुमार शर्मा, भृगु ऋषि, जगन्नाथ यादव शामिल रहे। सपा जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ यादव ने कहा कि नालासोपारा पालघर जिले के विधायक हितेंद्र ठाकुर उत्तर भारतीय समाज के हितैषी है। आज हमारे साथ में हजारों की तादाद में लोगों ने बहुजन विकास आघाड़ी के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर को अपना समर्थन दे रहे हैं। जिसमें आते हुए सभी सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का उन्होंने तहे दिल से धन्यवाद दिया। हितेंद्र भाई ठाकुर ने कहा कि आज नालासोपारा पालघर जिले में सपा का समर्थन मिलने पर सपा नेता राजीव रतन मिश्रा, जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ यादव को बहुत बहुत धन्यवाद...

शिवसेना ने एक और उत्तर भारतीय को दिया पदभार

चित्र
ठाणे: मीरा भाईंदर निरतंर शिवसेना के लिए मेहनत करने वाले हेल्प यु बड्डी के फाउंडेशन अध्यक्ष और उत्तर भारतीय चेहरा- जुझारू नेता " संदीप तिवारी "ठाणे जिला महाराष्ट्र में आरोग्य व पालकमंत्री एकनाथ शिन्दे के अगुवाई में -ठाणे जिलाप्रमुख - व लोकसभा ठाणे जिला संगठक( उ भा ) शशि यादव बहुत से शिवसैनिकों के उपस्थित में शिवसेना उत्तर भारती विभाग "उपजिला संघटन प्रमुख" पद ग्रहण कराया गया ,जिसमें संदीप तिवारी को अपनी राजनैतिक पकड़ को मजबूत करते हुए शिवसेना पार्टी में एक बड़े पद को ग्रहण किया, नियुक्ति पत्र लेकर पार्टी व समाज को धन्यवाद दिए निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की सपथ ली,,

शिक्षक सम्मान समारोह हुवा सम्पन्न

चित्र
मुम्बई : शिक्षक एकता मंच की तरफ से दिनाँक 15/09/19 को 2 बजे से जोगेश्वरी में दिल्ली दरबार सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजक पूर्व प्रधानाध्यापक लल्लन यादव सहयोगी सरक्षक राजीव रतन मिश्रा और सिक्षको को चयनित कर पुरस्कार सम्मानित किया गया। रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में मुंबई भर के  वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे। वरिष्ठ शिक्षक लल्लन यादव, बेवस्थापक आयोजक राजीव रतन मिश्रा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समाजवादी अबु असीम आजमी प्रदेश अध्यक्ष सपा, दुर्गा प्रसाद यादव पूर्व मंत्री सपा, विधायक ओम प्रकाश सिंह सपा, कैलाश यादव सपा जिलाध्यक्ष, कमलेश यादव सपा महासचिव, दिनेश यादव सचिव, मुकेश यादव, राकेश यादव, महफूज बहुत से गड़मान्य लोगों ने सभी सम्मानित शिक्षकों का स्वागत किया और उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए बधाई दी। शिक्षक एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बधाई संस्थान को सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और आभार जताया।

विधायकजी ‘अकोढ़ा-रोही’ आओगे या ‘लग्गी’ से ‘पानी’ पीलाओगे.!

चित्र
भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ा-रोही ग्राम की जनसमस्याओं के जनसंवाद हेतु चौपाल बाहूबली विधायक कहे जाने वाले विजय मिश्रा नहीं सजा पा रहे हैं। यहां अधिकांश परिवार के मुखिया या युवा पुश्तैनी मुंबई-दिल्ली, कलकत्ता या विदेश भले हों लेकिन जन्मभूमि की सेवा में तत्पर रहते हैं। यहां से अधिकांश सार्वजनिक विकास कार्य की मांग अब युवागण बेहिचक रखते हैं लेकिन शायद विधान सभा क्षेत्र की लंबी फेहरिस्त में नंबर ही नहीं लगता है। आजकल परदेशी युवा कहते हैं कि “विधायकजी अकोढ़ा-रोही आओगे या ‘लग्गी’ से ‘पानी’ पीलाओगे”…इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि चमचमाती मुख्य मार्ग की सड़कें और अब उनके ही पुराने विकास कार्य मरम्मत मांग रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के पुश्तैनी गांव अकोढ़ा बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी सामाजिक-धार्मिक कार्योँ का नेतृत्व करते हैं, जो कि सदैव रोही चौराहे पर उपस्थित हैं। बूथ अध्यक्ष अकोढ़ा-रोही चौराहे पर सार्वजनिक सोलर लाइट, शौचालय और काशी गोमती बैंक के सामने से प्रजापति बस्ती होते हुए सोहगौरा बस्ती और दिनेश कुमार शुक्ला के घर तक विधायक द्वारा बनी पुरानी रोड की मरम्मत ...

पढ़िये विधायकजी…एक हैंडपंप चाहिए, वो भी बड़ा वाला.!

चित्र
Home  Bhadohi News Bhadohi Newsउत्तर प्रदेशकाशी-प्रयाग मध्यजनसमस्यापढ़िये विधायकजी पढ़िये विधायकजी…एक हैंडपंप चाहिए, वो भी बड़ा वाला.! By न्यूज़ डेस्क -September 14, 2019021 सेवा में श्री रविन्द्र नाथ त्रिपाठी जी विधायक श्री भदोही विधान सभा विषय:- एक हैण्डपम्प (बड़ा वाला) के संदर्भ में। महोदय! आप को विदित हो कि प्रचण्ड गर्मी और कम वर्षा के कारण जल का स्तर बहुत ही नीचे जा पहुँचा है, जहाँ से साधारण हैण्डपम्प (6 नंबर) द्वारा पानी का निकलना बन्द हो गया।अतः आप महानुभाव से अनुरोध है, कि एक हैण्डपम्प (बड़ा वाला) की व्यवस्था प्रदान कर जल की हो रही असुविधा से राहत प्रदान करें। धन्यवाद मेवालाल तिवारी, मकान संख्या 45 ग्राम भागीरथीपुर (भौथर) पोस्ट दुर्गागंज जनपद संत रविदास भदोही (पढ़िये विधायकजी…स्तंभ के माध्यम से आपकी जनसमस्या ‘महाकाल एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क संबंधित विधायक तक पहुंचाता है और निस्तारण की सुचना मिलने पर प्रकाशित भी करता है..) 

भदोही कंठ (०३) – बीडीसी ने खोला रहस्य, यहां ऐसे ब्लाक प्रमुख डकार गये लाखों.!

चित्र
भ्रष्टाचार जहां एक अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा है, वहीं राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ लिये शीर्ष मुद्दा। भदोही जनपद में आखिरकार जनप्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा धीरे-धीरे जनता के समक्ष आने लगा है, वहीं शासनिक शिकंजा भी भदोही विधायक परिवार के नेताओं छोड़कर, कई ग्राम प्रधानों पर कस उठा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ की दहाड़ का असर युवाओं में गहरी छाप छोड़ रहा है। सुरियावा के एक युवा बीडीसी आशिष सिंह ने कई दस्तावेज के साथ सनसनीखेज खुलासा भ्रष्टाचार के विरूद्ध करते हुये सत्ताशीर्ष नेताओं को पत्र लिख दिया है। भ्रष्टाचार विरोधी अलख प्रमुख राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में पत्र भेजते हुये बीडीसी ने प्रतिलिपि प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी के साथ संबधित मंत्रालय व भदोही डीएम को भी भेजा है। बीडीसी आशिष सिंह ने सनसनीखेज दस्तावेज एवम् गुप्त तस्वीरें भेजा है। इस पत्र में आरोप है कि ब्लाक परिसर से आधा दर्जन हरे-भरे शीशम और यूकोलिप्टस पेड़ को ब्लाक प्रमुख कटवा ले गये और पुरानी बाउंड्रीवाल को ऊंचा करके नई बाउंड्रीवाल दिखाकर लूट-खसोट ही नहीं हुई बल्कि पु...

भदोही कंठ (०२) – भ्रष्टाचार बोले तो ‘बिगड़ा हुआ आचरण’, पढ़िये अंतरराष्ट्रीय मुद्दा

चित्र
भ्रष्टाचार हमारे नैतिक जीवन मूल्यों पर सबसे बड़ा प्रहार है। भ्रष्टाचार से जुड़े लोग अपने स्वार्थ में अंधे होकर राष्ट्र का, राज्य का, जनपद के नाम को बदनाम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार का संधि विच्छेद करते हिंदी कलमकार लिखते हैं कि ‘भ्रष्ट+आचार’ भ्रष्ट यानी ‘बुरा’ या ‘बिगड़ा’ हुआ तथा ‘आचार’ का ‘मतलब’ है ‘आचरण’। अर्थात भ्रष्टाचार का शाब्दिक अर्थ है कि वह आचरण जो किसी भी प्रकार से अनैतिक और अनुचित हो। ऐसे में संविधान की शपथ लेने वाले जनप्रतिनिधि ही जब भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द संरक्षक हों तो इसे सफेदपोश सिंडिकेट कहा जा सकता है। भ्रष्टाचार विरोधी दिवस – दुनियाभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ही 9 दिसंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 31 अक्टूबर 2003 को एक प्रस्ताव पारित कर ‘अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ मनाए जाने की घोषणा की थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ संपूर्ण राष्ट्र एवं दुनिया का इस जंग में शामिल होना एक शुभ संकेत है, क्योंकि भ्रष्टाचार आज किसी एक देश की नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की समस्या है।(स्तंभकार – मुंबई य...

महाराष्ट्र युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने पदाधिकारियों नई सूची जारी की

चित्र
पालघर :महाराष्ट्र प्रदेश युवा सत्यजीत ताम्बे के आदेशानुसार वसई विरार शहर जिला युवक कांग्रेस कमेटी का नियुक्ति नई कमेटी का गठन किया गया। आने वाले विधानसभा को ध्यान में रखते हुए अपने अस्तित्व और वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए गठन किया गया। जिला कार्याध्यक्ष सुनील तिवारी ने सभी पदाधिकारियों की सूची दी और घोषणा किया सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए अच्छे कार्य की उम्मीद जताई।
चित्र
समाज सेवी उत्तर भारती विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी के साथ पत्रकार गण और सहयोगी लोगों के साथ माँग आवेदन आमदार हितेंद्र ठाकुर के नाम निवेदन पत्र ज्ञापन तैयार किया गया।  वसई विरार महानगरपालिका के अंतर्गत आने वाले सभी तालाब पार्क और सर्कल क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी और राजनेताओं के नाम प्रतिमा लगा के नामकरण घोषित करे और बड़ी हॉस्पिटल हो वसन्तनगरी सर्कल भगवान श्री रामचन्द्र जी के नाम और गाला नगर सर्कल भगवान श्री परशुराम जी के नाम से हो। स्वर्गीय नाना पाटिल और उत्तर भारतीय रत्न स्वर्गीय जयसिंह ठाकुर जी के नाम साईंनाथ नगर रोड प्रतिमा लगा के नामकरण किया जाय। ऐसी मांग उत्तर भारतीय विकास मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी और पदाधिकारियों ने बिधायक श्री हितेंद्र ठाकुर जी के नाम पत्र लिख मांग किया। पत्र नालासोपारा के विधायक श्री क्षितिज हितेंद्र ठाकुर के हाथों में दिया गया और उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पे कार्य जारी हैं । हमारे महापुरुषों के नाम लायब्रेरी प्रतिमा लगाया जायेगा और कई प्रपोजल डेमो लेपटॉप में उन्होंने दिखाया जैसे पार्क भारत नही विश्व के लेबल पे बनाने जा...

भदोही: स्कूल परिसर में कक्षा तीन की छात्रा ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

चित्र
टेलीविजन पर हॉरर शो ‘लाल इश्क’ से प्रेरित होकर भदोही जिले के सेंट जांस स्कूल की कक्षा तीन की एक छात्रा ने सोमवार सुबह स्कूल के बाथरूम में जाकर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। औराई सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को वाराणसी रेफर कर दिया गया। बच्ची 35 फीसदी जली है। उसका कबीरचौरा अस्पताल के बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है। जिले के घोसिया नगर के सराफा गली निवासी छात्रा के पिता घर पर ब्रेड-बिस्कुट की दुकान चलाते हैं। उनकी बेटी और बेटा औराई स्थित सेंट जांस स्कूल में पढ़ते हैं। सोमवार को दोनों निजी ऑटो से स्कूल गए। स्कूल पहुंचते ही छात्रा क्लास में न जाकर टॉयलेट चली गई। इस बीच छात्रा एक बार बाहर आई और फिर से बाथरूम में चली गई। उसका भाई टॉयलेट के बाहर खड़ा था। उसने रोशनदान से धुआं निकलता देखकर शोर मचाया। इस पर टीचर और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो अंदर से लगी कुंडी खुल गई। अंदर छात्रा बेहोश पड़ी थी। उसकी गर्दन और सीने का कुछ हिस्सा जल गया है। स्कूल के प्रिंसिपल मैथ्यू जेके बच्ची को लेकर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए और परिजनों को सूचित ...

*पूर्वांचल में बढ़ता अपराध पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या

चित्र
जौनपुर: बरसठी, जरौटा के रहने वाले, नीलु सिंह (पूर्व प्रधान) को 9:00 बजे रात्रि के कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा धारधार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई, स्थानीय लोगों के पहुंचने पर देखा कि उनका पैर तोड़ दिया और सरिया द्वारा उनके पेट मे और गले पर धारदार हथियार से निर्दयता पूर्ण हत्या कर दी गई। जो कि बहुत दुखद है, समाज मे बढ़ते अपराध को रोकने के लिए शासन प्रशासन क्या कर रही पूर्वांचल में आये दिन लूट छिनैती हत्या जोरों पर हो रहा हैं। जिले में हो रही हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की देर शाम बरसठी थाना क्षेत्र में ग्राम जरौटा के पूर्व ग्राम प्रधान नीलू सिंह बेरहमी से धारदार हथियारों से हत्या आपसी रंजिश दर्शाता है। किसी का पुख्ता सबूत नहीं मिला है अभी। अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए बॉडी प्रशासन ले गई हैं । घटना के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश बढ़ उठा हैं। प्रधान समर्थकों में आक्रोश है। जिसपर पुलिस को तैनात कर दिया गया। हत्यारे का पता नही चल पाया पुलिस छानबीन कर रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क विवाद बताया जा रहा है। क्योंकि बृ...

वसई में कम्पनी में काम करते गरीब मजदूर की मौत सामाजिक जन ने दिलाई आर्थिक सहायता

चित्र
*पालघर : वसई तालुका मजदूर दयाराम यादव रेन्ज ऑफिस श्रीजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी वलिव फाटा मे नौकरी करने वाले गरीब मजदूर कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। दिनाँक 06.09.19 पेट मे दर्द हुआ कंपनी के लोगों ने आनन फानन मजबूर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई वसई पूर्व प्लेटिनम हॉस्पिटल में। मौत की खबर लगते ही समाजसेवी कैलाश नाथ यादव हॉस्पिटल में पहुंच कर मृत मजदूर का सहयोग कर परिवार वालों को कंपनी के मालिक से दो लाख पचहत्तर हज़ार की मदद दिलाने का कार्य किया। जिससे गरीब मजदूर परिवार को बहुत बड़ा सहयोग मिला मृतक परिवार के लोगों ने कैलाश यादव को आभार व्यक्त किया समाज के लोगों ने धन्यवाद दिया "डूबते को तिनका का सहारा" मिल गया। दयाराम यादव का मूल निवास कसियापुर पाली भदोही है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार काम के समय मृत्यु होने पर कंपनी से मुआवजा तय होने पर एक माह में दें या फिर ब्याज सहित दें। मुआवजे में आधा पत्नी को और बाकी अन्य आश्रितों को देते हैं।

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत तीन घायल*

चित्र
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा प्रयागराज/मेजा   मेजा रोड पुलिस चौकी के अंतर्गत  सोरांव/मटिही गांव के समीप खेत में मवेशी चरा रहे अजायब लाल पटेल (58) पुत्र संगम लाल निवासी (मटिही), बकचुंदा, अरविंद कुमार(28) पुत्र स्वर्गीय सुब्बा लाल पटेल निवासी (मटिही), बकचुंदा, रेखा(13) पुत्री फूल चंद्र जैसल निवासी मटिही। शनि (12) वर्ष पुत्र पप्पू निवासी महुली कोरांव  झुलस गया है जिसमें अजायब लाल की मौके पर ही मौत हो गई । घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी रामनगर भिजवाया गया जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर सीएससी रामनगर से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया । उक्त घटना की जैसे ही  परिजनो को पता चला तो घर में कोहराम मच गया । जिससे गांव में मातम छा गया ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया

चित्र
प्रयागराज हंडिया  प्रयागराज हडिया तहसील के अंतर्गत स्थित पावर हाउस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया ग्रामीण क्षेत्र में एक  बिजली विभाग के कर्मचारी एक्सईएन जेई एसडीओ तथा सरकारी लाइनमैन व संविदा पर रखे गए कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से क्षेत्र में बिजली सरकार द्वारा निर्धारित 18 घंटे में चार-पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है जिससे जनता में आक्रोश है और सरकार को निकम्मा वह मौकापरस्त सरकार समझ रहे हैं  इसके लिए  एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा और उन्होंने एक्सईएन की गैरमौजूदगी में एसडीओ को ज्ञापन दिया और कहा कि दो-तीन दिन में अगर सुधार नहीं हुआ तो हम लोग इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे  रिपोर्ट - अभिषेक मिश्रा  प्रयागराज

निगम द्वारा शासन आदेश अनुसार अब रिटायर आर्मी के जवानों के हाथों

चित्र
*प्रयागराज विशेष खबर*                 नगर निगम में आज दिनांक 2 सितंबर को प्रभारी परिवर्तन दल टीम का गठन रिटायर्ड कर्नल आरबी सिंह के निर्देशन में किया गया ! निगम द्वारा शासन आदेश अनुसार शहर प्रयागराज में अवैध पार्किंग पॉलिथीन अतिक्रमण अवैध होल्डिंग आवारा पशु शहर की सफाई आदि की समुचित व्यवस्था अब रिटायर आर्मी के जवानों के हाथों में दे दी गई है यह कि आज इन रिटायर्ड सैनिकों को निगम में ज्वाइन कराया गया एवं परिवर्तन दल का एक विभाग भी बनाया अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट

बिजली कटौती को को लेकर काफी आक्रोश मे ग्रामीण*

चित्र
*बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने* *विभाग के कर्मचारियों को बिल्कुल भी नहीं है सरकार का भय* *24 घण्टों में मात्र 4 से 6 घन्टे आ रही बिजली* बिजली कटौती को को लेकर काफी आक्रोश मे ग्रामीण*  *विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नहीं है सरकार का भय, इसीलिये बिजली की अधिक कटौती करना तय* *नाराज ग्रामीणों ने उपकेन्द्र घेरा तथा थाने मे दी तहरीर* *माण्डा/प्रयागराज -* गत दो माह से विद्युत उपकेन्द्र माण्डा व भारतगंज व हाटा उपकेन्द्र सम्बंधित 190 गांवो की विद्युत आपूर्ति रोस्टिंग के मुताबिक और अधिकारियों के आश्वाशन के बावजूद भी नहीं मिल पा रही है। शनिवार शायं 7 बजे से रविवार प्रात: 11 बजे तक बिजली न आने से नाराज भारतगंज व माण्डा खास के चन्द्रप्रकाश पाण्डेय व विकास पाण्डेय एवं तमाम उपभोकताओं ने एसओ मान्डा प्रिन्स दीक्षित को तहरीर देकर रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर,कर्मचारियों के गायब रहने तथा उनके फोन बन्द होने के खिलाफ गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किये जाने की अपील की। उसके बाद नाराज आक्रोशित उपभोक्ताओं ने माण्डा में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज और मांडवी देवी...

लखनऊ से सम्मानित होकर लौटी मेधावी छात्रा का स्कूल प्रबंधन द्वारा किया गया सम्मान

चित्र
ब्रेकिंग बाबागंज-- माननीय मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ जी 2019 द्वारा सम्मानित मेधावी छात्रा का स्कूल प्रबंधन ने जोरदार स्वागत किया छात्रा अंजली यादव पुत्री छोटे लाल यादव ग्राम नेवादा कला का जिले में दूसरा स्थान तथा प्रदेश में सातवां स्थान था अंजलि पांच बहनों में सबसे छोटी है अंजलि के पिता खेती वह बैल गाड़ी चलाने का काम करते हैं इंटर कॉलेज पूरे बुद्धीधर के प्रबंधक डॉ विनय कुमार द्विवेदी ने छात्रा को शील्ड बुकलेट देकर स्वागत किया छात्रा को मुख्यमंत्री की तरफ से ₹21000 एक टेबलेट देकर पुरस्कृत किया गया था इस मौके पर प्रधानाचार्य देवेंद्र मणि त्रिपाठी के के पांडे रिटायर्ड शिक्षक रामप्यारे शुक्ल दुर्गेश पांडे अजय कुमार दिवेदी आदि तमाम शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे छात्रा से पूछने पर बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद नारी सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहती है रिपोर्ट:जितेंद्र तिवारी

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

चित्र
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने सुरियावां थाने में सात लोगों के खिलाफ जालसाजी और मानहानि सहित धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।...  ज्ञानपुर (भदोही) : सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने सुरियावां थाने में सात लोगों के खिलाफ जालसाजी और मानहानि सहित धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। वह एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि फर्जी आइडी बनाकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। साथ ही परिवार को नष्ट करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। भदोही विधायक ने सुरियावां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि श्रीप्रकाश शुक्ल निवासी हरिहरपुर, सुशील दुबे, अंशु पांडेय निवासी डुहिया, पवन मालवीय निवासी गोपीपुर, सुनील तिवारी निवासी अकोढ़ा और ब्राह्मणवादी तिवारी निवासी चौगुना और एक अन्य फेसबुक और सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर कई महीनों से पोस्ट कर रहे हैं तथा फोन कर गाली देते हैं। इसके साथ ही भ्रष्टाचारी और दुराचारी आदि-आदि अभद...

जिलाकार्यालय ज्ञानपुर में जिलास्तरीय चुनाव कार्यशाला सम्पन्न हुई

चित्र
आज जिलाकार्यालय ज्ञानपुर में जिलास्तरीय चुनाव कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाद्ध्यक्ष श्री हौसिला प्रसाद पाठक जी ने किया।मुख्यातिथि प्रदेश चुनाव प्रभारी व् नगर विकास मंत्री मा आशुतोष टण्डन जी रहे।करणीय कार्यो को काशी व् गोरक्ष क्षेत्र के महामन्त्री संगठन  मा रत्नाकर जी बताया।संगठनात्मक वृत्त जिला चुनाव प्रभारी व् क्षेत्रीय महामन्त्री आ देवेन्द्र सिंह यादव जी ने लिया।जिलाप्रभारी व् प्रदेश मंत्री आ संजय राय जी क्षेत्रीय कोषद्ध्यक्ष मोहितोष नारायण जी सुरेन्द्र जी भदोही के लोजप्रिय सांसद मा  रमेश बिन्द जी औराई के लोकप्रिय विधायक व् पूर्व मंत्री मा दिनानाथ भाष्कर जी भदोही के यशस्वी विधायक मा रविन्द्र त्रिपाठी जी सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओ की गरिमामय उपस्थिति रही। *राजेंद्र दुबे जिलामहामंत्री भाजपा भदोही*

मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस मनाया, बच्चों ने खेली हाकी

चित्र
  वाराणसी 1.हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिन क्षेत्र में जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गंगापुर इंटर कॉलेज में छात्रों ने उन्हें याद किया  और हाकी प्रतियोगिता में हिस्सा भी लिया। गंगापुर इंटर कॉलेज में गंगापुर के छात्रों ने हाकी के रोमांचक मैच में हिस्सा लिया।यहां गंगापुर रेड और गंगापुर ब्लू के बीच हुए मैच में गंगापुर रेड ने तीन गोल से विजय हासिल की। जवाब में गंगापुर ब्लू की टीम ने मात्र दो गोल ही कर पाई। गंगापुर रेड की तरफ से खिलाड़ी विवेक प्रमोद और किशन ने एक-एक गोल दागे। जबकि ब्लू की ओर से संतराम तथा प्रीतम गुप्ता ने एक-एक गोल किया था।इस दौरान खिलाड़ियों से परिचय  प्रधानाचार्य डॉ श्री प्रकाश सिंह ने लिया। विद्यालय के खेल शिक्षक घनश्याम चोटीवाला ने ध्यानचंद के खेल जीवन के ऊपर प्रकाश डाला। प्रणय कुमार सिंह मैच के निर्णायक रहे उन्होंने बच्चों को खेलने और आगे बढ़ने की सलाह दी कहा कि खेल से जहां तन स्वस्थ रहता है वही मन भी नियंत्रित होता है। 2- शिक्षकों की गिरफ्तारी पर गुस्से में अध्यापक वाराणसी राजातालाब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर त...

विभिन्न विभागों में ऑनलाइन शिकायत आरटीआई आरटीई के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई

चित्र
युवाओं को दी प्रशिक्षण वाराणसी संविधान के रास्ते सद्भावना के वास्ते अभियान के अंर्तगत राष्ट्रीय दलित अदिवादी  मंच (रिदम) विज़न सामाजिक संस्था द्वारा जन अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले पूर्वांचल के सामाजिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को सिगरा स्थित अस्मिता चाइल्ड लाइन के सभागार में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनशिकायत पोर्टल, ऑन लाइन पुलिस शिकायत सिस्टम , यूट्यूब चैनल, आदि के विषय मे राजकुमार गुप्ता ने जानकारी दी। महिला हिंसा की शिकायत के लिए महिला सम्मान प्रकोष्ट , विकल्प पोर्टल, एनसीपीसीआर की बात जागृति राही ने दी, बाल अधिकारों से सम्बंधित सिगरा स्थित अस्मिता संस्था के फादर दिलराज द्वारा बताया गया। एफआईआर और शिकायत पत्र लिखने दर्ज कराने के लिए शेर बहादुर मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बताया। सूचना के अधिकार पर प्रमिल पांडे और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता वल्लभाचार्य जी ने जनहित गारंटी व भूमि अधिग्रहण कानून को विस्तार से बताया। अधिवक्ता प्रेम प्रकाश, एनसीडीएचआर से राम दुलार जी ने एससीएसटी एक्ट की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनूप श्रमिक ने किया। बनारस और आस पास के जिल...

शिक्षा के अधिकार के अनुपालन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना

चित्र
बच्चो ड्रेस, जूता, पुस्तक आदि के लिए आयी करोड़ो की प्रतिपूर्ति राशि बिना बंटे वापस निजी स्कूल कानून से बचने के लिए अल्पसंख्यक संस्थान में पंजीकरण करा रहे हैं वाराणसी जिले में शिक्षा के अधिकार की धारा 12-1-सी के तहत 25 प्रतिशत वंचित वर्ग के बच्चों के निजी स्कूल में निःशुल्क शिक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. जारी की गयी चयन सूचियों में स्कूलों के आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता नही रही है, तमाम आवेदन अकारण निरस्त किये गये हैं, वहीँ ग्रामीण क्षेत्र में बच्चो को स्कूल आबंटन में मनमानी की गयी है. सूची में शामिल होने के बावजूद कई निजी स्कूल चयनित बच्चों को प्रवेश देने से मना कर दे रहे हैं अथवा अलग से पैसे वसूल रहे हैं. ऐसे में अभिभावकों और बच्चो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विगत वर्षों में इस प्राविधान के तहत चयनित छात्रों को रूपये 5000/- की प्रतिपूर्ति का भुगतान नही हुआ है और प्रवेश लेने वाले स्कूलों को भी नियमानुसार प्रतिपूर्ति प्राप्त नही हो पा रही है. विगत वर्षों में शासन से प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए भेजी गयी करोड़ो रूपये की धनराशि कर्मचारियों और अधिका...

पूर्वांचल में बढ़ता अपराध बाइक सवार ने महिला की चैन किया छिनैती

चित्र
रिपोर्ट-आनंद कुमार पांडेय जौनपुर : बरसठी कुशा गाँव स्वर्गी सुभाष तिवारी की पत्नी रेखा तिवारी जी ग्राम सदस्य कुशा की 28/08/19 दोपहर 1:00 बजे के आस पास घटना है । भदराव से चकमलाई पांडेयपुर गांव आने वाली सड़क पर घटना घटित हुआ दोपहर में अपने घर की तरफ रेखा तिवारी आ रही थी।  तभी लाल मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश उनके गले की सोने की चैन को छीन कर मिठाई विश्वकर्मा के घर के सामने से निकल गए यह घटना बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण है । दुःसाहस इतना कि जबरदस्ती छिनैती किया जिसके कारण महिला गिर भी गई जोर शोर मचाया आस पास किसी न होने पर अपराधी अपना काम कर के निकल गया।। घटना आगे न हो इसलिए कुशा पांडेयपुर के जनमानस और प्रधान कैलाश दुबे ने प्रशासन को खबर दी मौके पर पुलिस पहुंची ।।

काशी- पुत्री श्रुति नागवंशी को रेक्स कर्मवीर चक्र सम्मान के लिए चुनी गई

चित्र
वाराणसी मानवाधिकार जन निगरानी समिति एवं जन मित्र न्यास के मैनेजिंग ट्रस्टी श्रुति नागवंशी को रेक्स कर्मवीर चक्र (सिल्वर) से २५-२७ नवम्बर को दिल्ली के एक शानदार कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा. श्रुति द्वारा लगातार बीस सालो से ऊपर बाल मृत्यु,  गर्भवती माँ की मृत्यु रोकने के साथ दलितों ,अल्पसंख्यक व महिलावो के अधिकार के लिए लगातार संघर्षशील है. इससे पूर्व श्रुति को भारत के १०० महिलावो के सम्मान से राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है. रेक्स कर्मवीर चक्र (कांस्य) के साथ उस्मानिया सम्मान से भी सम्मानित किया गया है. अभी हाल में सरकार द्वारा बाल शोषण के खिलाफ चलाये जा रहे  “कवच” अभियान में जन मित्र न्यास ने 177 स्कूल व   कालेज में ७०२७८  बच्चे और बच्चियों को जागरुक किया है. विदित है कि टाटा ट्रस्ट की मदद से संघटन ने वाराणसी के २० मदरसे में  ५२७१ बच्चो और बच्चियों को आधुनिक Education दे रहा है. मदरसे में लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है,जहा ७००० किताबे जन मित्र न्यास द्वारा दिया गया है. स्वीडन की पारुल शरमा के मदद से १३० बच्चियों को स्कालरशिप दिया जा रहा ...

कालिंदी विहार स्थित किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

चित्र
आगरा- कालिंदी विहार स्थित किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, माखन मिश्री का भोग लगाकर, जन्मदिन समारोह व मटकी फोड़ने के साथ- साथ रंगारंग तरीके से आयोजित किया गया । जिसमें फैंसी ड्रेस में कृष्ण व राधा के स्वरूप में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी श्री कृष्ण जन्म नाटिका का मंचन बहुत ही सजीव तरीके से किया गया। प्रबंधक वीके मित्तल ने सभी देशवासियों को मीडिया के माध्यम से कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी और कृष्ण की बाल- लीलाओं का वर्णन किया प्रधानाचार्या भावना शर्मा ने श्री कृष्ण के जन्म की बधाइयां दी। निदेशक रीना जालान ने बच्चों को बताया कि श्री कृष्ण का जन्म बुराइयों को खत्म करने के लिए हुआ । कार्यक्रम का सफल संचालन मेघा उपाध्याय, अरुण शर्मा, करन वर्मा व स्टाफ शिवानी, आशु, संध्या, सुगंधा, रेखा, सारिका, रवि, सुनील, सुनीत, कुसुम, तनु, सुनील, सुनैना, कीर्ति, रूबी, प्रदीदिप्ती आदि स्टाफ उपस्थित रहा

छुट्टा पशु पर भ्रामक रिपोर्ट, राहगीर व किसान है परेशान

चित्र
जनसुनवाई पोर्टल पर दी आख्या जवाब_ छुट्टा पशु दिखते ही नहीं वाराणसी राजातालाब राष्ट्रीय राजमार्ग राजातालाब पर छुट्टा पशुओं की भरमार है।छुट्टा पशु दिन व रात में सड़कों पर बैठे रहते हैं जिससे यात्रियों को भारी फजीहत होती है। छुट्टा पशु दर्जनों की संख्या में राजातालाब व आसपास के गांव में जाकर फसलों को भी खा जाते हैं जिससे किसान परेशान हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजातालाब क्षेत्र में बहुतायत संख्या में छुट्टा पशु होने की शिकायत की थी।राजकुमार ने छुट्टा पशुओं के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं तथा किसानों की फसल चर लिए जाने की बात बताई है। लेकिन सरकारी साहबान को छुट्टा पशु दिखाई ही नहीं पड़ते। जनसुनवाई पोर्टल पर सीएम योगी को की गयी गई शिकायत के जवाब में खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन की ओर से यह रिपोर्ट लगाकर मामले को निक्षेपित करा दिया गया कि राजातालाब में छुट्टा पशु दिखाई नहीं देते। इस सूचना और जानकारी से क्षेत्रीय किसान व लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि इस कदर गलत रिपोर्ट सरकार के समक्ष पोर्टल पर दी जा रही है तो कैसे छुट...

बरसात में हैंडपंपों ने छोड़ा साथ पाताल में गया पानी, मचा हाहाकार,किसानों के सबमर्सिबल पंप भी पड़े हैं बंद।।

चित्र
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड में जल संकट गहराया पहले से ही डार्क जोन घोषित है यह ब्लाक प्रणय कुमार सिंह विकासखंड आराजी लाइन के 50 से अधिक गांवो  में जल संकट गहरा गया है। पेयजल के लिए लगे हैंडपंपो ने पानी छोड़ दिया है।लोगों को पीने के लिए पानी की दिक्कतें हो गई है।यूं तो विकासखंड आराजी लाइन पहले से ही डार्क जोन घोषित है लेकिन इस बार मध्य सावन महीने में पाताल की ओर जा रहे पानी ने लोगों को के सामने सिर्फ समस्या ही नहीं पैदा की है बल्कि लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि मध्य सावन में ऐसी स्थिति है तो आने वाले दिनों और अगले साल गर्मी क्या हाल होगा। स्थिति इस कदर भयावह हो गई है कि लोग पीने के लिए पानी के जुगाड़ में सुबह शाम परेशान है।ढढोरपुर तीनकेड़वा, टड़ियां, परमपुर गंगापुर, सरौनी, सजोई, सहित तमाम गांव के सरकारी,निजी हैंड पंप से पानी आना बंद हो गया है। जब की गहराई में लगे समरसेबल पंप से भी पानी निकलना बंद हो गया। ऐसे किसान जिनके सबमर्सिबल पंप आज से चार पांच बरस पहले लगे थे वह बंद हो गए हैं। ऐसे में धान की सिंचाई कर पाना मुश्किल हो गया है।     ढढोरपुर के किसान नीरज...

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ के कार्य मे नही हुई गड्डा मुक्त

चित्र
न्यूज उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर रिपोर्ट - वागीश कुमार उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर - चांदा मार्केट में एनएच 56 पर एक जानलेवा गड्ढा बन गया। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार यह कह रही थी, कि उत्तर प्रदेश की समस्त सड़कों पर जितने भी गड्ढे हैं उन सब को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। लेकिन कहीं ना कहीं सरकार के दावे फेल नजर आ रहे हैं।

आबकरी मंत्री पहुँचे विकास भवन बीज बम कार्यालय का किया शुभारंभ

चित्र
न्यूज उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर रिपोर्ट - वागीश कुमार उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर - आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह पहुंचे विकास भवन बीज बम कार्यालय उन्नति का किया शुभारंभ डीएम सी इंदुमती के निर्देश पर NHRML संस्था ने की है शुरुवात स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये सीड बम की होगी बिक्री। पर्यावरण को संतुलित करने के शुरू किया अनोखा प्रयास। जिले के प्रभारी मंत्री है जय प्रताप सिंह

जनपद प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा विकसित जनपद को और गति दें

चित्र
न्यूज उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर रिपोर्ट - वागीश कुमार उत्तर प्रदेश सुलतानपुर - मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग, (उ0प्र0) जनपद प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा जनपद पूर्व से ही विकसित है आवश्यकता है कि इसके विकास में और अधिक गति देने की बात जनपद प्रभारी मंत्री आज यहां कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्धारित प्राथमिकता के 71 बिन्दुओं उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, राजस्व विभाग के प्रकरणों के निस्तारण, राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना, 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्य, विभिन्न माध्यमों से जन शिकायतों का निराकरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था आदि की समीक्षा कर रह थे।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना को मूर्तरूप दें उद्घाटन शिलान्यास अथवा अन्य कोई सार्वजनिक जनहित के कार्य जिलाधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी दशा में किसी के भी निर्देश पर कदापि न करें। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल मे...