संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोटिवेशनल स्पीकर को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा, पहली पत्नी से तलाक के लिए चुकाए थे 25 करोड़

चित्र
पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हाल ही में चर्चा में आए मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा मिठी बातें कर लाखों फॉलोवर बना चुका है। असल जिंदगी में उस पर कई आरोप हैं। फरीदाबाद की ओजोन पार्क सोसाइटी में विवेक का थ्री बीएचके का फ्लैट है। विवेक पर फ्लैट के रखरखाव और बिजली बिल के करीब चार लाख रुपये बकाया हैं, जो उसने कई साल से नहीं भरा है। सोसाइटी के टॉवर नंबर नौ की आठवीं मंजिल पर विवेक का फ्लैट है। ज्यादातर ये फ्लैट बंद ही रहता है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ माह में फ्लैट के बिजली मीटर की रीडिंग बढ़ी थी, यानि कोई इसका इस्तेमाल कर रहा था। पत्नी से मारपीट का केस दर्ज होने के बाद भी बच्चों को सुना रहा था प्रेरणा के किस्से विवेक के खिलाफ 14 दिसंबर को नोएडा के थाने में केस दर्ज हुआ था। उससे पहले पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हो चुका था। इस सब के बावजूद विवेक सेक्टर-12 में आयोजित विजयंता नाम के कार्यक्रम में बतौर अतिथि 16 दिसंबर को आया था।  कार्यक्रम को हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस की तरफ से आयोजित किया गया था। हजारों की संख्या में मौजूद स्कूली बच्चों ...

'मुझे लगातार 30-40 थप्पड़ पड़े हैं', Vivek Bindra की पत्नी का वीडियो वायरल; क्या बोली पुलिस?

चित्र
Motivational Speaker Vivek Bindra : पत्नी के साथ मारपीट को लेकर विवादों में आ चुके मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा मुश्किल में फंसते दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा पुलिस अब उनके खिलाफ एक्शन की तैयारी में है। वहीं विवेक बिंद्रा की पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि उन्हें 30-40 थप्पड़ लगातार मारे गए। विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका का वीडियो वायरल है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह चोट के निशान दिखा रही हैं। वीडियो के अनुसार, उनके हाथ में कट के निशान हैं, कलाई पर भी चोट लगी है। इतना ही नहीं, यानिका ने बताया कि उनके सिर में दर्द है, कनपटी में सूजन है क्योंकि उन्हें लगातार 30 से 40 थप्पड़ मारे गए। उन्होंने बताया कि इससे वर्टिगो की समस्या शुरू हो गई है। देखे वीडियो : https://twitter.com/priyarajputlive/status/1738398004162482277?t=gaFNkkx42gFFgC3TvzBtmQ&s=19 FIR पर क्या बोली नोएडा पुलिस ? विवेक बिंद्रा और उनकी पत्नी के बीच मारपीट के मामले पर नोएडा पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक व्...

मोटिवेशनल स्पीकर Vivek Bindra फंसे मुश्किल में, 8 दिन में ही ऐसा क्या हुआ जो नई दुल्हन ने कराई FIR?

चित्र
FIR Against Motivational Speaker Vivek Bindra: 6 दिसंबर को शादी हुई। अभी हाथों से शादी की मेहंदी उतरी ही थी। हनीमून पीरियड चल रहा था कि 8 दिन में आखिर ऐसा क्या हो गया कि नई नवेली दुल्हन थाने पहुंच गई। उसने पति के खिलाफ FIR तक दर्ज करा दी। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस को दिया। बात हो रही है दुनियाभर में मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की, जो पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं, लेकिन अब वे एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर उनकी पत्नी यानिका ने मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इतना पीटा कि कान का पर्दा फटा यानिका ने नोएडा के सेक्टर-126 थाने की पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। शिकायत पर एक्शन लेकर FIR 14 दिसंबर को दर्ज की गई थी, लेकिन मामला अब सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विभाग ने FIR ऑनलाइन की तो मामला खुल गया। सवाल पूछे जाने पर पुलिस की तरफ से जवाब दिया गया है कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही आगे कुछ का जा सकेगा। वहीं आरोप हैं कि विवेक ने पत्नी यानिका को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनके कान का पर्दा तक फट गया। खुद को बिजनेस गुरु कहते विवेक बिंद्र...

यूपी के सभी गरीब बुजुर्गों को मिलेगी पेंशन, योगी सरकार ने अधिकारियों को दिया ये आदेश

चित्र
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के सभी पात्र गरीब बुजुर्गों को पेंशन देने वाली है। सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को इस बाबत दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि ऑनलाइन पोर्टल के लिए लोग इस पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सरकार का लक्ष्य 56 लाख वृद्धों को योजना का लाभ देना है। वर्तमान में 52.77 लाख योजना के दायरे में वृद्धों को पेंशन दी जा रही है। इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे जो वृद्धि जीवनयापन कर रहे हैं, उन्हें सरकार आर्थिक सहायता देगी। शासन ने विभागीय अधिकारियों को विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर के माध्यम से वृद्धों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। तय लक्ष्य से ज्यादा पात्र गरीब वृद्ध अगर मिलते हैं तो उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। योगी सरकार का आदेश बता दें कि योगी सरकार राज्य में लगातार विकास की दिशा में काम करने में जुटी हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों राज्य में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की थी। इस समीक्षा के बाद सीएम योगी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य चल में चल रही निर्माणा...

पैसा पद प्रतिष्ठा से मनुष्य को शांति प्राप्त नहीं हो सकती

चित्र
अमरावती/ दि.16- पैसा पद प्रतिष्ठा कितना भी जोडा जाए, फिर भी अधूरापन ही मनुष्य को महसूस होता है. इससे मनुष्य को आत्मिक शांति नहीं प्राप्त हो सकती. इसके लिए अपनी ओर ध्यान देकर नि:स्वार्थ रूप से विचार करना ही पडेगा, ऐसा प्रतिपादन प्राचार्य अरविंद देशमुख ने किया. वे सरस्वती मंदिर व सार्वजनिक वाचनालय दर्यापुर की ओर से आयोजित व्याख्यानमाला के समय बोल रहे थे. इसके लिए उन्होंने बिल गेट्स पर बफेट जगाती अमीर मान्यवरों की बात व्यक्त की और दोनों को भरपूर संपत्ति प्राप्त करने के बाद भी समाज के लिए निस्वार्थ रूप से कुछ करने के बाद ही आत्मिक शांति प्राप्त हुई, ऐसा कहा. निस्वार्थ सभा का विचार कर्मो में लाने के लिए अपने पास बहुत कुछ होने की आवश्यकता नहीं हैं. केवल अपने मन की भावना के आधार पर अपने पास रहनेवाला थोडा समय मन आदि से हमें शांति महसूस होती है. इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र, महाराष्ट्र से बाहर इस तरीके से कार्य करनेवाले अनेक उदारण प्रस्तुत किए. इसके लिए प्रत्येक ने स्टार्ट वेयर यु आर विथ व्हॉट यु हॅव मेक समथिंग ऑफ इट अ‍ॅड नेव्हर बी सॅस्टिफाइड इस सूत्र का मार्ग पर अमल करने का प्रतिपा...

'27 लाख रुपये ले लो, पर यहां बस जाओ', स्वर्ग सी जगह पर रहने का ऑफर, जानिए कैसे पा सकते हैं मौका

चित्र
ये जगह इतनी खूबसूरत है कि हर कोई यहां रहना चाहेगा. हालांकि जो ऑफर मिल रहा है, वो इससे भी कहीं ज्यादा शानदार है, जिसमें लोगों को इस सुंदर जगह पर बसने के लिए भी लाखों रुपये ऑफर किए जा रहे हैं. भला कौन आना नहीं चाहेगा? आप जब भी कहीं सुकून भरी जगह पर घूमने जाते होंगे, तो दिमाग में एक बात तो ज़रूर आती होगी- काश यहां हमेशा के लिए रह सकते! हालांकि ऐसा हो नहीं पाता है क्योंकि नौकरी-बिजनेस और तमाम चीज़ें ऐसी होती हैं, जो हमें वहां शिफ्ट नहीं होने देतीं. ऐसे में अगर कोई आपको पैसे देकर यहां रहने का ऑफर दे, तो शायद ही कोई ठुकरा पाएगा. खूबसूरत बीचेज़ से घिरी हुई जन्नत की जगह पर रहना कौन नहीं चाहेगा? सोचिए अगर इसके लिए आपको पैसे भी मिल रहे हों तो बहुत से लोग तो आज ही बोरिया-बिस्तर बांधने को तैयार हो जाएंगे. हालांकि जो ऑफर मिल रहा है, वो इतना शानदार है कि इनकार करने से पहले सौ बार कोई सोचेगा. जन्नत जैसी एक जगह पर बसने के लिए भी सरकार 27 लाख रुपये दे रही है, है ना दिलचस्प प्रपोज़ल. ’27 लाख रुपये ले लो, पर यहां बस जाओ’ डेली स्टार की रिपोर्ट के मुातबिक इटली के दक्षिणी इलाके में ये जगह मौजूद ...

इटावा: नए नंबरों से आई वीडियो कॉल न उठाएं, हो सकती है ब्लैकमेलिंग

चित्र
जसवंतनगर (इटावा)। बिना पहचान वाले नंबर से आने वाली वीडियो कॉल न उठाएं। इस तरह की वीडियो कॉल के बाद आपकी फोटो एडिट कर ब्लैकमेल किया जा सकता है। यह बात शुक्रवार को सीओ ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिवपाल महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं से कही। सीओ अतुल प्रधान ने छात्र-छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें। उन पर अपनी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर व फोटो शेयर न करें। अगर कोई फोन या मैसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद लें। पुलिस हमेशा आपकी मदद के लिए खड़ी है। आगे कहा कि आजकल नए नए तरीकों से अपराध हो रहे है। ऐसे में आप सभी कानून की जानकारी रखें और जरूरत पड़ने पर मदद लें।  छात्राओं के लिए उनके माता-पिता से बड़ा कोई मित्र नहीं है। अपने माता-पिता को दिक्कत बताएं। छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 के संबंध में जानकारी दी। बताया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो वह इस नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उनका नाम व पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।  कॉलेज के प्राचार्य...

नालासोपारा पूर्व आचोले पोलिस स्टेशन में आए हुए नवगत वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक बालासाहब पवार जी को भा, ज,पा, के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ और साल देकर शुभकामनाए व बधाई देते हुए।

चित्र
नालासोपारा पूर्व आचोले पोलिस स्टेशन में आए हुए नवगत वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक बालासाहब पवार जी को भा, ज,पा, के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ और साल देकर शुभकामनाए व बधाई देते हुए। बालासाहब पवार जी से हमारी लंबी बात चीत हुई।उनके विचारों से ऐसा प्रतीत होता है कि इस शहर में अब जाकर कोई निष्ठा वान और अपने दायित्व को सही ढंग से निभाने वाला कोई आफिसर आचोले पोलिस स्टेशन को मिला है।  बालासाहब पवार जी मृदुल भाषी  के साथ दबंग आफिसर है।उनके यहां पर आने से हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि आचोले पोलिस स्टेशन अंतर्गत क्राइम करने वाले अपराधी शरणागत होंगे या आचोले छोड़कर कही पर और शरण लेंगे।क्योंकि आचोले का क्राइम ग्राफ सीमा लांघ चुका है ऐसे में इसी तरह के आफिसर की जरूरत थी।और उसी पोलिस स्टेशन में पोलिस उपाधीक्षक के रूप में सुहास महात्रे जी है जो कि आम जनता से उनका संबंध बहुत अच्छा है।जिस पोलिस स्टेशन में ऐसे आफिसर हो तो वहां पर क्राइम करने वाले दहशत में रहेंगे। विजयप्रकाश दुबे भा, ज,पा, जिला,उपाध्यक्ष ने कहा मै धन्यवाद करता हु C,p, मधु कर पांडे जी का जिन्होंने सही निर्णय ...

यूपी की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे निराश्रित गोवंश, सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अब निराश्रित गोवंश भटकते नजर नहीं आएंगे। योगी सरकार ने इनकी सुरक्षा और देखभाल के लिए कड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निराश्रित गोवंश को पहले से संचालित गो सरंक्षण केंद्रों तक पहुंचाने, उनके लिए हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने और समय-समय पर स्वास्थ्य प्रशिक्षण के लिए निर्देश दिये हैं। साथ ही जिलाधिकारियों को इसे अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार प्रदेश भर में सड़कों पर निराश्रित गोवंश की तादाद बढ़ने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर सीएम योगी ने पहले भी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी, जिसके बाद काफी सुधार भी देखने को मिला है और अब योगी सरकार ने इस दिशा में और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये हैं, ताकि प्रदेश की सड़कों पर एक भी निराश्रित गोवंश न दिखे।  अतिरिक्त गो आश्रय स्थल बढ़ाने के लिए जल्द तैयार करें कार्ययोजना  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निराश्रित गोवंश की सुरक्षा और ...

Facebook New Name: फेसबुक के नए नाम Meta का क्या है मतलब? क्यो वायरल हो रही यह पोस्ट, जानिए पूरा

चित्र
(रिपोर्ट:कन्हैयालाल दुबे) :फेसबुक के नाम पर मेटा नियम के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक मैसेज बुधवार सुबह से वायरल हो रहा है । जिस मैसेज में लिखा गया है कि आपकी तस्वीरों का उपयोग किया जा सकता है लेकिन यह मैसेज 2 साल पुराना है जब फेसबुक के को फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने 28 अक्टूबर 2021 को अपनी कंपनी का नाम फेसबुक से बदलकर Meta रखने की घोषणा की हुई थी जिसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रही है वही यह पोस्ट एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है जिस पर यूजर्स तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे फेसबुक के यूजरों की तस्वीर उनके खिलाफ मुकदमे में इस्तेमाल करने की अनुमति देने की बात की जा रही है इसलिए कहा जाता है कि वायरल पोस्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने फेसबुक आईडी पर डाल दीजिए इसके बाद फेसबुक के नियमों से असहमति दर्ज करवा ले। बन रही है हमारे इस कंटेंट के आखिर तक हम आपके पूरे विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फेसबुक पर वायरल हो रही इस पोस्ट का क्या मतलब है। ☑️ पूरा मेसेज इस प्रकार है : “नया फेसबुक/म...

कहीं प्रधान के देवर, कहीं पति, तो कहीं भाई व बेटे की हूँकूमत, दरबारी बने सेकेट्ररी.!!

चित्र
यूपी के विभिन्न जिलों में जमकर पंचायती राज का मखौल उड़ रहा है और शासनिक अधिकारी भी मजबूरन ‘धृतराष्ट्र की भूमिका’ में हैं.  कहीं प्रधान बनी भौजी के देवर प्रतिनिधि बने घूम रहे हैं, तो कहीं ‘प्रधान पति’ भी खुद को ग्राम प्रधान कहकर गौरवान्वित ही नहीं कर रहे हैं बल्कि सुगंधित फूल की मालाएं पहन रहे हैं. ऐसे में प्रधान पूत कहां पिछड़ने वाले थे, वे भी ब्लाक में परधानी का ठेला सजा लिए हैं.   पंचायती राज का सबसे बड़ा मखौल यह उड़ रहा है कि कुछ पथभ्रष्ट सेकेट्ररी भी इन्हीं मुखबोले प्रतिनिधियों के दरबारी बन बैठे हैं। जगजाहिर है कि पंचायती राज व्यवस्था में चुने गए जन प्रतिनिधि को अपना प्रतिनिधि नामित करने की व्यवस्था नहीं है. फिर भी कुछ ग्राम प्रधान अपने परिवार के सदस्यों को कार्यभार सौप देते हैं. जहां उक्त मुखबोले प्रतिनिधि अधिकारियों के सामने प्रधान बनकर पहुंचने लगते हैं. प्रस्ताव की आड़ में लूट-खसोट की शिकायतें भी बढ़ती है लेकिन प्रधानजी अंजान बने रहते हैं. ज्यादातर महिला जन प्रतिनिधि यह रवैया अपनाती हैं. हालांकि शासन द्वारा इस पर रोक लगा चुका है. इसके बाद भी यह चलन बरकरार है...

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं kldubey

चित्र

गुटखे का काला सच ! आज खुलेगा पूरा पोल; कौन सप्प्लायर है ? और कौन है गुटखा माफिया ?15 अगस्त पर बड़ा खुलासा।।

चित्र
दोस्तों मेरा नाम कन्हैयालाल दुबे (KLDUBEY) है और मै एक पत्रकार हूँ, कई सालों से महाराष्ट्र में गुटखा बंद है फिर भी गुटखा माफिया महाराष्ट्र के हर जिलों में गुटखा सप्लाई करते है, गुटखा बैन होने से राज्य सरकार को टैक्स नहीं देना पड़ता है, और यही शुरू होता है गुटखा तस्करी का खेल, इस खेल में करोडो रुपये रोज़ हेरा-फेरी होती है। इस गुटखा तस्करी के चौरस का वजीर कौन है ? बादशाह कौन है ? और इस आईन-ए-अकबरी’ में पाँसा कौन फेकता हैं। सबके बारे आज पोल खोलूँगा, धयान से पूरा पढ़िए। बाबू अकरम उर्फ ​​​​इब्राहीम पटेल कैसे वाइट एंड वाइट घूमता है? आइये शुरू करते है........ गुटखा किंग को भाई बाबू अकरम उर्फ ​​इब्राहिम यासीन पटेल और नौशाद यासीन पटेल उर्फ ​​पापा चलाते हैं। एक बार माल महाराष्ट्र के तलासरी में उतार दिया जाता है, तो पटेल भाई ही उन्हें मुंबई और ठाणे क्षेत्रों में वितरित करते हैं। इनमें से तीन (1) राजू शेट्टियार उर्फ ​​राजेश वाला (2) राजू राजकुमार सपाटे (3) शौकत मुंबई में बाबू अकरम उर्फ ​​इब्राहिम यासीन पटेल के लिए काम करते हैं। बाबू अकरम उर्फ ​​इब्राहिम पटेल पर महाराष्ट्र में गुटखा तस्करी के कई मामले...

महाराष्ट्र -विधायक हितेंद्र ठाकुर की मांग पर लगी मुहर, वसई-विरार मे मेट्रो कार्य को मंजूरी,अब जल्द ही वसई-विरार मे भी दौड़ेगी मेट्रो

चित्र
पालघर:बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) के अध्यक्ष-विधायक हितेंद्र ठाकुर की मांग और अनुवर्ती कार्रवाई पर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले सप्ताह वसई-विरार नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी। महाराष्ट्र सरकार ने विरार-अलीबाग मल्टी-मॉडल कॉरिडोर के साथ-साथ मेट्रो के साथ-साथ सड़क के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। इसमें महान कृति परियोजना जेएनपीटी-नायगांव मल्टी-मॉडल कॉरिडोर का विरार तक विस्तार भी शामिल है। ठाकुर ने नालासोपारा विधायक क्षितिज ठाकुर, बोइसर विधायक राजेश पाटिल और पूर्व मेयर नारायण मानकर और प्रवीण शेट्टी के साथ कई परियोजनाओं पर मंजूरी पाने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मेट्रो रूट बनाने पर भी हुई थी चर्चा क्षितिज ठाकुर ने विरार-जेएनपीटी मल्टी-मॉडल कॉरिडोर के साथ-साथ वसई से जेएनपीटी तक मेट्रो रूट बनाने पर भी चर्चा करने का सुझाव दिया। क्या परियोजना अमल में आती है, यह सबसे लंबे मेट्रो मार्गों में से एक होगा और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (MMR) में अंतिम-मील कनेक्टिविटी को एक बड़ा बढ़ावा देगा। बेहतर मेट्रो क...

मुंबई के चौथे तालाब मोदक सागर में पानी हुआ ओवर फ्लो, इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी

चित्र
मुंबई में इन दिनों तेज बारिश हो रही है। कई स्थानों पर भूस्खलन के मामले देखने को मिल रहे हैं। महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश के कारण जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। मुंबई में पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले कुल 7 तालाब हैं। इनमें से चौथा तालाब मोदक सागर ओवर फ्लो हो गया है। दरअसल गुरुवार की रात करीब पौने 11 बजे मोदक सागर ओवर फ्लो हुआ जिसके बाद तालाब का पानी बाहर गिरने लगा। बता दें कि इससे पहले तुलसी, विहार और तानसा तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। इसी सप्ताह में यह देखने को मिला था।  जलाशयों का पानी ओवरफ्लो बता दें कि मुंबई के जलाशयों में 61 फीसदी से ज्यादा पीने का पानी स्टोर है। इन जलाशयों में इतना पानी है कि मुंबई में 7 महीने तक पानी की टेंशन नहीं होगी। मुंबई को जल आपूर्ति करने वाले कुल 7 जलाशयों में 14 लाख एमएलडी पानी का स्टोरेज अगर होता है तो मुंबई को सालभर पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इन जलाशयों में अबतक 8 लाख एमएलडी पानी जमा हुआ है। इन जलाशयों से मुंबई को प्रतिदिन करीब 4 हजार एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है।  इन जिलों में रेड ...

Nallasopara :पेल्हार पुलिस स्टेशन के सिंघम ने देशी रिवाल्वर व 6 जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार।

चित्र
मुंबई से सटे पालघर जिले मे मि.भा.व.वि.आयुक्तालय अंतर्गत पेल्हार पुलिस ने एक 22 वर्षीय दिव्यांशु सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक स्वचालित कानपुर निर्मित रिवाल्वर (कीमत 50,000 रुपये ),6 जिंदा कारतूस ( कीमत 3,000 रुपये ) व अन्य सामग्री पाया जिसे जप्त कर लिया है आरोपी के खिलाफ पेल्हार थाने में भारतीय हथियार अधिनियम,1959 की धारा 3, 25 के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 37(1), (3), 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने बताया कि,गिरफ्तार आरोपी दिव्यांशु संदीप सिंह के ऊपर इसके पहले वालीव थाने में धारा 394,34 के तहत गंभीर अपराध दर्ज है,यह एक शातिर अपराधी है। यह कार्यवाही परिमंडल 3 डीसीपी सुहास बावचे व एसीपी रामचंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में पेल्हार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वसंत लब्दे व पी.आई विजय पाटील (अपराध) के नेतृत्व क्राइम डिटेक्शन के सहायक पुलिस निरीक्षक सोपान पाटील की टीम ने की है। 25 जुलाई 2023 को रात ८ बजकर ५ मिनट पर पेल्हार पुलिस स्टेशन के सोपान पाटिल को गुप्त मुखबिर के माध्यम ...

आसमान में दिखने वाला है अद्भुत नजारा, ग्रहों की लगेगी परेड, कहां और कैसे देख पाएंगे

चित्र
आसमान में ग्रहों का का एक अद्भुत नजारा देखने को मिलने वाला है. एक दुर्लभ नजारे में सौरमंडल के पांच ग्रह शनिवार 17 जून को एक लाइन में दिखने वाले हैं. आसमान में शनि (Saturn), नेप्च्यून (Neptune), बृहस्पति (Jupiter), यूरेनस (Uranus) और बुध (Mercury) एक साथ दिखाई देने वाले हैं. इन्हे दुनिया के कई शहरों से देखा जा सकेगा. लेकिन इनकी दृश्यता उन क्षेत्रों में मौसम की स्थति पर निर्भर करेगी. ग्रहों की इस परेड को संयुग्मन भी कहा जाता है. ये घटना तब होती है जब हमारे सौरमंडल में दो या दो से अधिक ग्रह पृथ्वी से देखे जाने पर एक दूसरे के करीब दिखाई देते हैं. इस संयुग्मन यानी कि ग्रहों के लाइन-अप में सौरमंडल के चमकीले ग्रह बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि आमतौर शामिल होते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं है. संयुग्मन में कोई भी ग्रह शामिल हो सकता है. कब और कहां देख पाएंगे सर्वोत्तम दृश्यों के लिए, कम प्रकाश प्रदूषण वाले स्थान और ऊंचे जगह से देखा जा सकता है. सूर्योदय से एक घंटे पहले साफ आकाश में इन ग्रहों को देखा जा सकता है. बुध सूर्योदय से एक घंटे पहले दिखाई देता है. यदि आप उस समय बाहर जाते हैं, त...

'कोरोना से गई जान' बोलकर अस्पताल ने थमा दिया शव, अंतिम संस्कार के 2 साल बाद जिंदा लौटा बेटा!

एमपी के धार (Dhar) में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस (Coronavirus) से मौत हो गई थी. उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था और पत्नी विधवा की जिंदगी जी रही थी लेकिन दो साल बाद अचानक वह घर लौटा और घर वालों से बोला,'मैं अभी जिंदा हूं.' यह फिल्मी घटना धार जिले के कड़ोद कला गांव की है. यहां गेंदालाल के बेटे कमलेश (40) 2021 में कोरोना से संक्रमित हो गया था. कमलेश को सरदारपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर इंदौर रेफर किया गया था. हालत ठीक होने पर वह गांव लौटा लेकिन कुछ दिनों के बाद शहीर में ब्लड जमने लगा और मोटा बढ़ गया. डॉक्टरों ने उसे गुजरात के बड़ौदा दिखाने के लिए कहा. उसे बड़ौदा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया. मौत की खबर सुन परिजन बड़ौदा पहुंचे जिन्हें कोरोना पॉजिटिव बॉडी होने के चलते पॉलीथिन में लपटा हुआ शव दे दिया गया. कोरोना प्रोटोकाल के चलते वहीं अंतिम संस्कार कर परिजन घर लौट आए. तब से ही कमलेश की पत्नी रेखा अपना जीवन विधवा के रूप में गुजार रही थी. अचानक मामा के घर पहुंचा कमलेश इस घटना में फिल्मी मोड़ तब आया जब दो साल बाद शनिवार सुबह कमलेश अच...

ज्ञानपुर:मुख्यालय के पास 12 बिस्वा में बनेगा पत्रकारों के लिए सूचना संकुल

चित्र
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शुक्रवार को जिले में सूचना संकुल की स्थापना की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में सूचना संकुल की स्थापना के लिए जमीन चिह्नित कर लिया गया है। मुख्यालय के पास लगभग 12 बिस्वा जमीन चिहिकर ली गई है। जिसपर सूचना संकुल बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सूचना संकुल के संचालन के साथ ही उसकी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। निर्देश दिया कि अगली बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिकारी को इसकी कार्ययोजना तैयार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके गुणवत्ता पूर्ण निर्माण का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही इसकी कार्ययोजना तैयार शासन को भेजी जाएगी। जहां से धनराशि आवंटित होते ही इसका कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेन्द्र मौर्य ने बताया कि सूचना संकुल के निर्माण को लेकर तेजी से प्रक्रिया जारी है। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि तीन मंजिला सूचना संकुल में भूतल पर जिला सूचना कार्यालय और प्रथम 250 लोगों की क्षमता का मीडिया सेंटर और शौचालय के साथ ही द्वितीय तल पर प्रेस क्लब, वाचनालय और रेस्ट रूम की...

भदोही में हत्या के मामले में 9 आरोपियों पर गैंगस्टर:मारपीट के दौरान युवक की हुई थी मौत; सभी आरोपी जेल में बंद

चित्र
भदोही जिले के हरिहरपुर शुकुलपुर गांव में बीती मई महीने में मारपीट के दौरान युवक की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मारपीट के दौरान हुई थी हत्या बताया जाता है कि 10 मई को ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर शुकुलपुर गांव में आरोपियों ने एक राय होकर मारपीट के दौरान युवक की हत्या की थी। परिजनों को धमकी देने के संबंध में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज कर इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर एक्ट में आरोपियों पर हुई कार्रवाई संगठित होकर एक राय में मारपीट के दौरान हत्या करने वाले गैंग लीडर सुरेश कुमार शुक्ला ,सर्वेश शुक्ला ,विकास उर्फ राहुल, विंध्यवासिनी शुक्ला, संतोष शुक्ला ,आकाश शुक्ला, जलनी शुक्ला और धर्मेंद्र उर्फ सुंदरम निवासी हरिहरपुर शुकुलपुर के विरुद्ध ज्ञानपुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। ज्ञानपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने ब...

तीन साल से जमे ग्राम सचिवों का होगा तबादला

चित्र
ग्राम पंचायतों में तीन साल से कार्यरत ग्राम सचिवाें का जल्द ही तबादला होगा। पंचायती राज विभाग ने सभी ब्लॉक से ग्राम सचिवाें की सूची मांगी है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों में 80 ग्राम सचिव तैनात हैं। एक सचिव पर चार से 10 गांव की जिम्मेदारी है। भदोही के पिपरिस, सुरियावां के जमुनीपुर अठगवां, डीघ के डीघ ग्राम पंचायतों में तीन वर्ष से अधिक समय से ग्राम सचिव का स्थानान्तरण नहीं हुआ है। डीपीआरओ राकेश कुमार यादव ने कहा कि ब्लॉकों से ग्राम सचिवों की सूची मांगी गई है। इनमें तीन साल से अधिक समय से एक स्थान पर तैनात ग्राम सचिवों का कार्यक्षेत्र बदला जाएगा। कई विभागों में तबादला नीति का नहीं हो रहा है पालन ज्ञानपुर। स्थानांतरण नीति का कई विभाग पालन नहीं कर रहे है। कई साल से अधिकारियों से लेकर लिपिकों तक के पटल नहीं बदले गए है। वे एक पटल पर कार्यरत है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, मत्स्य विभाग, तहसील में बाबूओं का वर्षों से तबादला नहीं हुआ है।।

ज्ञानपुर:रेलवे टिकट की हेराफेरी में विजिलेंस की टीम ने युवक को उठाया

चित्र
यात्री टिकट सेवा केंद्र पटेल नगर से शनिवार को रेलवे विजिलेंस टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया है। विजिलेंस टीम के दस्तक देने पर अन्य संचालकों में भागदौड़ की स्थिति देखी गई। रेलवे प्रशासन रोजगार सृजन योजनांतर्गत आरक्षित टिकट को कमीशन दर पर बेचने के लिए संचालकों को आईडी जारी किया है। आरोप है कि कुछ संचालक मनमानी कर रहे हैं। इसी मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस की टीम शनिवार को जिले में धमकी। मंडल टिकट नियंत्रक वाराणसी विशाल सिंह ने बताया कि भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली अन्तर्गत पटेल नगर से एक युवक को विजिलेंस की टीम हिरासत में लेकर गोरखपुर लौट गई है।

भदोही में पकड़ी गई प्रतिबंधित प्रजाति की गूलर की लकड़ियां:कार्रवाई के दौरान मौजूद लोगों ने कर दिया था हंगामा, पुलिस की मदद से कब्जे में ली गई ट्राली में लदी लकड़ियां

चित्र
भदोही में वन विभाग की टीम ने एक ट्राली में लदी प्रतिबंधित प्रजाति की गूलर की लकड़ी बरामद की है। बताया जाता है कि अवैध रूप से प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने वन विभाग की टीम से विवाद तक कर लिया। पुलिस की मदद से ट्राली में लदी लकड़ी को अधिकारियों ने कब्जे में लिया है। अवैध रूप से किया जा रहा था परिवहन वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव में एक ट्राली में प्रतिबंधित प्रजाति की गूलर की लकड़ी को लदा गया है और अवैध तरीके से कहीं भेजा जा रहा है। मौके पर पहुंचे रेंजर ने जब ट्राली में लदी लकड़ी को अपने कब्जे में लेना चाहा तो मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया और विवाद की स्तिथि बन गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से वन विभाग के अधिकारी ट्राली में लदी लकड़ी को लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचे हैं। चालक मौके से फरार ज्ञानपुर क्षेत्र के रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को ऐसी सूचना मिली थी कि अवैध तरह से लकड़ियों का परिवहन को रहा है।...

भदोही में मारपीट में घायल युवक की मौत:युवक का वाराणसी में चल रहा था इलाज, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

चित्र
भदोही की ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शुकुलपुर डभका गांव के रहने वाला एक युवक बीते दिनों मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती देर रात युवक का शव उसके घर पहुंचा तो परिजन बेहाल हो गए। परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि 3 दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट की थी। इस घटना में शुकुलपुर डभका गांव के रहने वाले 30 वर्षीय त्रिवेणी शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मारपीट में उनके परिजन भी घायल हुए। घायल युवक को इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद देर रात युवक का शव उसके घर पहुंचा। परिजनों ने बताया कि युवक मुंबई में रहकर काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ज्ञानपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गांव में पहुंचे।...

भदोही में प्राणघातक हमले मे छूटभैया नेता सहित अन्य गिरफ्तार

चित्र
भदोही जनपद में ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के 4 प्राणघातक हमलेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें सरगना के रूप में एक छूटभैया नेता भी शामिल है।  भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) के मुताबिक ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर, शुकुलपुर निवासी आवेदक सूर्यनारायण शुक्ला पुत्र स्व. राम लोलारक द्वारा विपक्षीगण के विरुद्ध एक राय होकर मारपीट के दौरान जानलेवा हमला करने व धमकी देने के सम्बंध में 10 मई को दिए गए तहरीर के आधार पर तत्समय ही आरोपीगण के विरुद्ध मुअसं-74/2023 धारा-147,149, 323,504,506,307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट का आभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही जहां प्रचलित की गई, वहीं डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक द्वारा जानलेवा हमले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस को त्वरित कार्यवाही करते हुए मारपीट के दौरान एक राय होकर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने के कुल 04 आरोपियों को अवध हॉस्पिटल गोपीगंज के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा. न्यायालय किया गया। घटना मे...

31 नलकूपों के क्षतिग्रस्त नालियों की होगी मरम्मत

चित्र
ज्ञानपुर। जिले में राजकीय नलकूपों से जुड़ी नालियों की अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। गेहूं की कटाई-मड़ाई होने के बाद खेत खाली पड़े हैं। ऐसे में किसान नालियों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। किसानों की मांग को देखते हुए नलकूप विभाग ने तीनों तहसीलों के 31 नलकूपों को चिह्नित कर दो हजार मीटर क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत के लिए 93 लाख की कार्ययोजना तैयार की है। जिसमें प्रति नलकूप के 500 मीटर नालियों के मरम्मत पर तीन लाख रुपये खर्च होंगे। नलकूप विभाग ने 40 साल पहले जिले की तीनों तहसीलों में 520 राजकीय नलकूपों की स्थापना कराई थी। जिससे जिले के 546 ग्राम पंचायतों के 50 हजार से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों के खेतों की सिंचाई होती थी। जिले में किसान रबी, खरीफ के मौसम में 95 किमी मुख्य नहर प्रखंड, पांच किमी तक 12 राजवाहा, माइनर से सिंचाई करते हैं। दूसरी तरफ तकनीकी संसाधनों से युक्त राजकीय नलकूप नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण शोपीस बने हुए हैं। बीते वित्तीय वर्ष के शुरुआती दौर में ही प्रादेशिक 66 सौ परियोजना से कई चरणों में क्षतिग्रस्त नालियों के नवीनीकरण को हरी झंडी मिल सकी। अधिशासी अभियंता स...

भदोही:डायलिसिस के लिए घंटों इंतजार, मरीज परेशान

चित्र
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल में डायलिसिस मरीजों की परेशानी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सेंटर पर डायलिसिस कराने के लिए आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस समय सेंटर पर 55 मरीजों का डायलिसिस चल रहा है, यहां 101 मरीजों का पंजीयन है। सौ शैय्या अस्पताल में संचालित 10 बेड के डायलिसिस यूनिट में हर रोज 24 से 25 लोगों की डायलिसिस की जा रही है। जिसमें हर शिफ्ट में नौ मरीजों को डायलिसिस होता है। गौर करने वाली बात है कि यहां पर ठीक ढंग से मरीजों के परिजनों को बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। मरीजों को लेकर आने वाले तीमारदार डायलिसिस के लिए इंतजार करते समय इधर-उधर भटकते रहते हैं। सेंटर पर बैठने की व्यवस्था न होने के कारण मरीज गर्मी के कारण बेहाल नजर आते हैं। यहां बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। बताया कि कुछ ही दिनों में बारिश के दिनों में कीचड़ की समस्या भी बन जाएगी। ऐसे में 50 मीटर कच्चे मार्ग पर मरीजों को लेकर आने-जाने में काफी परेशानी होगी। इंटरलॉकिंग का निर्देश है, लेकिन अभी तक मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यदि ...

ग्राम पंचायत की जमीन कब्जाई है तो हो जाओ सावधान नही तो लगेगा दोहरा जुर्माना

चित्र
एटा। ग्राम पंचायत की भूमि या चकरोड पर कब्जा करने वालों से कब्जा हटाने का खर्च जुर्माने के साथ भराया जाएगा। उन्हें कब्जा हटाने गए राजस्व और पुलिस कर्मी की एक दिन की पगार भरनी होगी। ग्राम पंचायत की भूमि पर 2003 के बाद हुए अवैध कब्जों को चिह्नित कर उसे खाली कराने की तैयारी की जा रही है। अतिक्रमण चिह्नित करने का काम जिला प्रशासन को दो महीने के अंदर पूरा करना है। एडीएम प्रशासन सतीश पाल सिंह ने बताया कि यदि ग्राम पंचायत की जमीन या चकरोड पर अवैध कब्जा मिला, तो कब्जाधारक को भारी जुर्माना भरना पडे़गा। नए नियमों के मुताबिक शिकायत पर भूमि को कब्जा मुक्त कराने जितने भी तहसीलकर्मी और पुलिसकर्मी जाएंगे, कब्जा धारक को कब्जा मुक्त कराने के एवज में उनके एक दिन के वेतन का भुगतान करना पड़ेगा। इसके अलावा तहसीलदार जितनी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया उतनी भूमि का सर्किल रेट का पांच गुना जुर्माना वसूलेंगे। आबादी या चकरोड की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के लिए लेखपाल, कानून गो या फिर ग्राम पंचायत का निवासी होना जरूरी है। शिकायत आने पर तहसीलदार केस दर्ज कर आबादी या चकरोड को कब्जामुक्त कराएंगे। विभा...

गार्डन की जमीन पर लगे अवैध कारखाने, आरक्षित सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से किया गया कब्जा

चित्र
वसई-विरार शहर मनपा (वीवीएमसी) क्षेत्र में सालों से सरकारी जमीनों पर किया जा रहा अतिक्रमण अब भी जारी है। मूलभूत सुविधाओं के लिए आरक्षित लगभग सभी जमीनों पर अवैध कब्जा हो चुका है। ताजे मामले में वालीव प्रभाग-जी के धुमाल नगर इलाके में गार्डन के लिए आरक्षित जमीन पर बिल्डरों ने अवैध कारखाने खड़े कर दिए हैं। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि यह सब संबंधित अधिकारी के सरंक्षण में हुआ है। वहीं मनपा अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माणों पर तोड़क कार्रवाई जारी है। इस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वीवीएमसी क्षेत्र में ज्यादातर आरक्षित जमीनों पर बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी हो चुकी हैं। बची हुई जमीनों पर अतिक्रमण जारी है। यहां पार्किंग, प्लेग्राउंड, अस्पताल, गार्डन, स्कूल, मार्केट, कम्युनिटी सेंटर, फेरीवाला जोन, पुलिस स्टेशन, पुलिस क्वार्टर्स आदि की जमीनें गायब हो चुकी हैं। वसई-विरार की जनता का इंतजार अब शायद ही पूरा हो। जानकारी के अनुसार, मनपा अधिकारियों और बिल्डरों की मिलीभगत की सजा वीवीएमसी की आम जनता को मिल रही है। भू-माफिया सरकारी जमीनों को हथियाने का काम सालों से कर रहा है। बची हुई जमीनों पर अतिक्रमण...

निजी भूमि के सामने सरकारी जमीन पर हो रही थी खुदाई, डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार ने बंद करवाया काम

चित्र
सरकारी जमीन को लोगों ने अपनी निजी संपत्ति मानकर कब्जा करना शुरू कर दिया है। गोवर्धनपुर, विजयपुर, बोईरदादर, छातामुड़ा, सांगीतराई, कौहाकुंडा आदि जगहों पर केवल यही काम हो रहा है। बड़े रामपुर में भी ऐसे ही एक काम को डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार ने रुकवाया। मिली जानकारी के मुताबिक बड़े रामपुर में एक कारोबारी की निजी भूमि हाइवे किनारे है। वहां तक पहुंचने के लिए रोड किनारे की सरकारी जमीन से होकर जाना पड़ता है। शुक्रवार को इस जमीन पर जेसीबी लगाकर खुदाई की जा रही थी। सरकारी जमीन को खोदकर सडक़ बनाए जाने की शिकायत कलेक्टर तक पहुंची तो उन्होंने एसडीएम रायगढ़ को कार्रवाई के लिए आदेश दिए। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर अक्षा गुप्ता और नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल मौके पर पहुंचे। दोनों ने पूछताछ की तो भूमि स्वामी ने बताया कि उसकी जमीन के सामने की सरकारी जमीन पर कुछ लोग बांस-बल्ली गाडक़र अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकारी जमीन को खोदा जा रहा था ताकि कोई वहां अतिक्रमण न कर सके। अफसरों ने कारोबारी को खुदाई बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि बड़े रामपुर क्षेत्र में अतिक्रमण...

सौ एकड़ सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा, प्लॉटिंग कर बेच रहे जमीन,अवैध कब्जे पर जल्द चलेगा बुलडोजर : सीओ

चित्र
Hazaribagh : कटकमदाग प्रखंड के सिरसी में सरकारी जमीन पर पहले बाउंड्री कराई गई और अब बोरिंग भी कर ली गई है. करीब सौ एकड़ सरकारी भूमि पर सरेआम भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है. सिरसी अंतर्गत खाता संख्या 251 के तहत प्लॉट 844, 846, 848 और 882 की अधिकांश जमीन पर कब्जा किया गया है. इतना ही नहीं भू-माफिया ने जमीन की प्लॉटिंग भी कर ली है और जानकारी के अनुसार वह उसे बेच भी रहा है. सरकारी जमीन पर कब्जे का यह खेल वर्ष 2016 से चल रहा है. इसमें एक स्थानीय जनप्रतिनिधि की भूमिका भी बताई जा रही है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीओ से की तो उन्होंने स्थल निरीक्षण कर पिछले दिनों काम को रोक दिया. यह काम प्लॉट-844 पर चल रहा था. उसी प्लॉट पर दो दिन पहले बोरिंग भी की गई. इसकी शिकायत भी ग्रामीणों से सीओ से की, लेकिन बोरिंग को रोका नहीं गया. पिछले वर्ष 23 दिसंबर को डीसी ने कटकमदाग के सीओ को वहां अतिक्रमण हटाने का आदेश भी दिया था. इस मामले में प्राथमिकी के आदेश भी हैं, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है. किस प्लॉट पर कितना कब्जा सिरसी अंतर्गत खाता संख्या 251 के तहत प्लॉट 848 में 25.50 एकड़ में...

पिंक बूथों पर मतदान कार्मिकों के बच्चों को संभालेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

चित्र
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से जारी है। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार जिले के सभी निकायों में एक-एक पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बनाए जाने वाले इन पिंक बूथों पर महिला कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी। खास बात यह है कि इन बूथों पर महिला कर्मियों के बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की होगी। इसके लिए हर केन्द्रों पर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक सहायिका की ड्यूटी लगेगी। जिले में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। भदोही, गोपीगंज नगर पालिका समेत, ज्ञानपुर, सुरियावां, नईबाजार, घोसिया और खमरिया की सीटों पर अध्यक्ष व सभासद पदों पर होने वाले चुनाव के लिए 261 बूथ बनाए गए हैं। मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों का खाका खींचा जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक नगर निकाय में एक-एक पिंक बूथ का तैयार किया गया है। इस पिंक बूथ पर सुरक्षा से लेकर मतदान कराए जाने तक की सारी कमान महिला कार्मिकों के हाथ में रहेगी। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के रूप में महिला कर्मी अपनी ड...

मून रिंग:भदोही में आकाश में सूर्य के चारों ओर देखा गया गोल इन्द्रधनुषी नजारा

चित्र
जनपद भदोही में शुक्रवार को दोपहर आकाश में सूर्य का घेरा घूमकर आसमान एक इन्द्रधनुषी आकार से जगमगा उठा। खगोलशास्त्रियों के अनुसार इस घटना को 22-डिग्री प्रभा मंडल के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह ग्रह का सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर लगभग 22 डिग्री का चर है। 22 डिग्री का प्रभामंडल एक प्रकाशीय घटना है ,जो आइस- -क्रिस्टल प्रभामंडल के परिवार से संबंधित है। सूरज का प्रभामंडल या कभी-कभी चंद्रमा (जिसे मून रिंग या विंटर हेलो भी कहा जाता है), तब होता है , जब सूर्य या चंद्रमा की किरणें सिर के बादलों में मौजूद होती हैं । जो हेक्सागोनल बर्फ के क्रिस्टल के माध्यम से प्रक्षेपित/अपवर्तित हो जाते हैं। इन बादलों में लाखों छोटे बर्फ के क्रिस्टल होते हैं, जोप, विभाजित और यहां तक ​​कि प्रकाश को आकर्षित करते हैं। हेलोवायरिंग के लिए, क्रिस्टल को आपकी आंखों के संबंध में प्रत्यक्ष और नियंत्रित किया जाना चाहिए। एक और घटना जिसके परिणामस्वरूप सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर एक मंदिर का निर्माण होता है – और इसलिए कभी-कभी 22 डिग्री के प्रभामंडल के साथ घूमता है – 22-डिग्री प्रभामंडल के विपरीत, हालांकि, यह बर्फ के क्रि...

Bhadohi News: पोषाहार वितरण में धांधली, जांच को पहुंचे बीडीओ

चित्र
बाल विकास परियोजना कार्यालय डीघ में पोषाहार वितरण में धांधली की शिकायत का मामला तूल पकड़ लिया है। डीएम के निर्देश पर नामित जांच अधिकारी बीडीओ डीघ धनराज कोटार्य ने शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। इसमें कुछ अभिलेखों में आवंटन और वितरण में मिलान सही नहीं पाया गया। पिछले दिनों कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरसों के तेल, मीठा तेल, चना की दाल में कटौती की शिकायत डीएम से की थी। आरोप लगाया था कि सुपरवाईजर, ब्लॉक और जिलास्तर पर बैठे अधिकारियों के संरक्षण से लाभार्थियों को मिलने वाले पोषाहार, दाल, तेल में कटौती की जाती है। बीडीओ डीघ ने कहा कि आवंटन और वितरण के अभिलेखों का सत्यापन चल रहा है। कुछ अभिलेखों की जांच बाकी है। जल्द ही रिपोर्ट डीएम को सौंपेगे

Bhadohi : खिलेगा कमल या चलेगी साईकिल, उठेगा हाथ या दौड़ेगी हाथी

चित्र
भदोही में सातों नगरीय निकाय के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन भदोही और गोपीगंज नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के लिए होगा मतदान भदोही: (Bhadohi) नगरीय निकाय चुनाव-2023 के तहत शनिवार को अधिकृत दलीय उम्मीदवारों और स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों को चुनाव प्रतिकों का आवंटन कर दिया गया। प्रतिकों के आवंटन के बाद निकाय चुनाव की जंग और दिलचस्प हो गयी है। उधर मतदाताओं की चुप्पी चिलचिलाती धूप में उम्मीदवारों के पसीने छुड़ा रही है। अब सवाल उठता है कि भजपा सपा, कांग्रेस और बसपा में किसका दांव चलेगा। भदोही जनपद के समस्त सातों नगरीय निकायों में अध्यक्ष व सदस्य प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटन किया गया। नगर पालिका परिषद भदोही में भाजपा की अध्यक्ष उम्मीदवार उर्वशी जायसवाल को कमल का फूल, समाजवादी की कान्ती देवी को साईकिल, कांग्रेस की तरन्नुम भारतीय को हाथ का पंजा, बहुजन समाज पार्टी की नर्गिश को हाथी चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है। जबकि दूसरे उम्मीदवारों में फरिया नाज ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पतंग, बन्दना देवी आम आदमी पार्टी झाडू, अनीता देवी जन अधिकार पार्टी गैस सिलेण्...

KDMC | डोंबिवली में बने अवैध निर्माणों पर चला केडीएमसी का बुलडोजर

चित्र
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका प्रशासन (Kalyan-Dombivli Municipal Administration) अवैध निर्माणों (Illegal Constructions) के प्रति सख्त रुख अख्तियार किया हुआ है और लगातार तोड़ू कार्रवाई जारी हैं। इसी कड़ी में केडीएमसी कमिश्नर डॉ. भाऊसाहेब डांगडे (KDMC Commissioner Dr. Bhausaheb Dangde) के निर्देशन में और उपायुक्त सुधाकर जगताप के मार्गदर्शन में 'ह' वार्ड के सहायक आयुक्त सुहास गुप्ते ने डोंबिवली पश्चिम में मानकोली ब्रिज के लैंडिंग साइड पर रिर्जव भूखंड पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। उक्त कार्रवाई को केडीएमसी के कर्मचारियों, और विष्णु नगर पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से अंजाम दिया गया। इसके साथ ही केडीएमसी के 'ग' वार्ड में सहायक आयुक्त संजय साबले ने डोंबिवली पूर्व आयरे गांव, तवारे पाड़ा में 27 कमरों और 63 चालियों के रूम निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई को अनाधिकृत निर्माण विभाग के कर्मचारी आदि ने अंजाम दिया गया। केडीएमसी द्वारा की गई इस तोड़ू कार्रवाई से अवैध निर्माण कर्ताओं में खलबली मच गई हैं। नवी मुंबई में चला हथौड़ा ‍वहीं, सीबी...

मुंबई: भिवंडी के पास 'भरभराकर' ढही 2 मंजिला इमारत, 20 लोग फंसे, देखें Video

चित्र
नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुंबई (Mumbai) के भिवंडी (Bhiwandi) के पास एक दुमंजिला इमारत गिर गई है। वहीं इस मलबे में कम से कम 15 से 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दमकल और डिजास्टर टीम को फोन कर घटना की जानकारी दे दी है। यह ग्राउंड प्लस 2 मंजिली इमारत बताई जा रही थी। उक्त घटना भिवंडी के वलपाडा इलाके में करीब 12 बजे घटित हुई। वहीं घटनास्थल पर डिजास्टर मैनेजमेंट और NDRF और पुलिस कि टीम रवाना हो गई है। फायर ब्रिगेड की टीम भी अब मौके पर पहुंच चुकी है। राहत कार्य शुरू है। स्थानीय लोग भी राहत काम में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। इमारत का नाम वर्द्धमान बिल्डिंग था, ऐसा बताया जा रहा है। ऐसी भी खबर है कि, इस इमारत के नीचे गोदाम है और ऊपर रेसिडेंस थे। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इस इमारत का स्ट्रक्चर रेसिडेंशियल था या कॉमर्शियल।फिलहाल रेस्क्यू कार्य शुरू है।

भदोही के ऊँज थाना क्षेत्र मे भूसा चोरों का आतंक, किसान परेशान!

चित्र
रोही दशरथपुर बयाव तुलापुर के आसपास भूसा चोरों का आतंक किसान परेशान लेकिन साहब चुनाव में व्यस्त किसान चोरी से त्रस्त इस समय भूसा लगभग 600 से हजार रुपए कुटल चल रहा है और जैसे भी हो व्यापारी के भेष में चोर घूम रहे हैं धमकी भी दे रहे हैं मोदी योगी जी किसान को सशक्त बनाने की घोषणा कर रहे हैं लेकिन किसान की कही सुनवाई नही हो रही है मिल रहा है तो ढाढस किसान लूटे जा रहे हैं दावा और हकीकत में बहुत अंतर है क्या आप की जानकारी में भी भूसा चोरी की घटनाएं है तो आपभी कमेंट करे योगी जी का दावा माफिया मुक्त लेकिन जमीन पर माफिया युक्त कृपया संज्ञान ले किसान को न्याय दे एक बुजुर्ग किसान को अपनी मेहनत जाता देख आंखों में आंसू के शिवा कुछ नहीं मिलता 80वर्ष के किसान रोही में भूसा का पैसा कम होने पर नही देने की बात पर व्यापारी के रूप में टहल रहे व्यक्ति ने हाथ तोड़ने की धमकी भूसा जबरन उठाऊंगा पुलिस क्या उखाड़ लेगी जैसे शब्दों का प्रयोग किया और जबरन भूसा उठा ले गया बुजुर्ग किसान हैं हाथ मलता रह गया किसान की चीज है उसको फायदा दिखेगा देगा नही दिखेगा नही देगा लेकिन धमकी भी दी गई की भीटी बरोत दिखाई दिए तो हाथ पैर ...

30 अप्रैल से पहले अवैध स्कूलों के खिलाफ कारवाई करें!

चित्र
महाराष्ट्र सरकार ने सभी शिक्षा विभागों को अवैध शिक्षा संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 30 अप्रैल, 2023 की समय सीमा दी है। इनमें गैर-राज्य बोर्ड स्कूल भी शामिल हैं जिनके पास अनिवार्य संबद्धता प्रमाणपत्र नहीं है। एक मई को शैक्षणिक वर्ष समाप्त होने के साथ ही शिक्षा आयुक्त ने विभिन्न संभागीय अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. मुंबई में 239 सहित कुल 674 स्कूल अवैध पाए गए और राज्य ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 की शुरुआत से पहले शिक्षा अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। शहर के अन्य 218 निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों ने अपने मान्यता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं किया है, जो कक्षा 1 से 8 तक के लिए तीन साल के लिए वैध है। इनमें से कई नामी स्कूल इस मामले में शामिल हैं। इनमें से अधिकांश स्कूल पिछले कुछ वर्षों से इस सूची में जगह बना रहे हैं। जिन्हें जानकारी नहीं है, उनके लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के बच्चों के अधिकार के अनुसार, स्कूलों को हर तीन साल में अपने आरटीई अनुमोदन को नवीनीकृत करने की आवश्यकता होती है। नवीनीकरण प्राप्त करने में विफलता...

कोरोना से गई जान' बोलकर अस्पताल ने थमा दिया शव, अंतिम संस्कार के 2 साल बाद जिंदा लौटा बेटा!

चित्र
Dhar News: एमपी के धार (Dhar) में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस (Coronavirus) से मौत हो गई थी. उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था और पत्नी विधवा की जिंदगी जी रही थी लेकिन दो साल बाद अचानक वह घर लौटा और घर वालों से बोला,'मैं अभी जिंदा हूं.' यह फिल्मी घटना धार जिले के कड़ोद कला गांव की है. यहां गेंदालाल के बेटे कमलेश (40) 2021 में कोरोना से संक्रमित हो गया था. कमलेश को सरदारपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर इंदौर रेफर किया गया था. हालत ठीक होने पर वह गांव लौटा लेकिन कुछ दिनों के बाद शहीर में ब्लड जमने लगा और मोटा बढ़ गया. डॉक्टरों ने उसे गुजरात के बड़ौदा दिखाने के लिए कहा. उसे बड़ौदा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया. मौत की खबर सुन परिजन बड़ौदा पहुंचे जिन्हें कोरोना पॉजिटिव बॉडी होने के चलते पॉलीथिन में लपटा हुआ शव दे दिया गया. कोरोना प्रोटोकाल के चलते वहीं अंतिम संस्कार कर परिजन घर लौट आए. तब से ही कमलेश की पत्नी रेखा अपना जीवन विधवा के रूप में गुजार रही थी. अचानक मामा के घर पहुंचा कमलेश इस घटना में फिल्मी मोड़ तब आया जब दो साल ब...