रेलवे ने किया साफ- प्रवासी मजदूरों को कोई टिकट नहीं बेचा, राज्य सरकारों से वसूला केवल मानक किराया

रेल यात्रा के लिए प्रवासी मजदूरों से किराया वसूलने के मुद्दे पर देश में राजनीति जारी है। इस बीच रेलवे ने साफ किया है कि उसने प्रवासी मजदूरों को कोई टिकट नहीं बेचा है।...
नई दिल्ली, एएनआइ। देश में इनदिनों प्रवासी मजदूरों से रेल किराया वसूसले के मुद्दे पर राजनीति गर्माई हुई है। प्रवासी मजदूरों से किराया वसूलने के मुद्दे पर राजनीति के बीच रेलवे ने साफ किया है कि उसने प्रवासी मजदूरों से कोई किराया नहीं वसूला है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने रेल मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि रेलवे ने प्रवासी मजदूरों को कोई टिकट नहीं बेचा है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे राज्य सरकारों से केवल मानक किराया वसूल रहा है, जो रेलवे की कुल लागत का महज 15% है। रेलवे ने केवल राज्यों द्वारा प्रदान की गई सूचियों के आधार पर यात्रियों को ट्रेनें में यात्रा की अनुमति दी है।
रेल मंत्रालय के सूत्रों के बताया है कि रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से अब तक 34 श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई हैं और संकट के इस समय में विशेष रूप से गरीब से गरीब लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने की अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा कर रही है।

रेलवे ने इस दौरान कोरोना वायरस लॉकडाउन के नियमों को पालन करते हुए शारीरिक दूरी को बनाए रखने के लिए प्रत्येक कोच में एक बर्थ खाली रखते हुए श्रमिक विशेष ट्रेनें चला रहा है। प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए गाड़ियों को पूरी तरह लॉक रखा जा रहा है और वापस में पूरी ट्रेैन खाली रही हैं। रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रेलवे द्वारा प्रवासी मजदूरों को मुफ्त भोजन और बोतलबंद पानी दिया जा रहा है।

रेल किराए के मुद्दे पर जमकर राजनीति
देश में इनदिनों प्रवासी मजदूरों से रेल किराया वसूसले के मुद्दे पर राजनीति गर्माई हुई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राजनीति करते हुए सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेलॉकडाउन के दौरान रेल यात्रा के लिए प्रवासी मजदूरों से रेल किराया चार्ज करने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि रेलवे ऐसे समय में रेल टिकट के लिए प्रवासी मजदूरों से पैसे वसूल रहा है जिस समय वह PM-CARE फंड में पैसे दान कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर