कालीन नगरी में मुंबई और सूरत से लौटे आठ लोग मिले कोरोना वायरस से संक्रमित

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस के आठ मरीज मिले हैं। ये सभी लोग मुंबई और गुजरात से लौटे हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
भदोही में मिले आठ कोरोना संक्रमितों में से छह लोग मुंबई और दो लोग सूरत से आए हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक जिले के डीघ ब्लॉक के दो, औराई और ज्ञानपुर के एक-एक और भदोही ब्लॉक क्षेत्र के तीन मरीज शामिल हैं।
इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है। प्रशासन ने गांवों में चिकित्सकीय राहत कार्य शुरू कर दिया है। इनमें एक युवक ज्ञानपुर नगर से लगे चकटोडर गांव का निवासी है, जो हफ्ते भर पहले ही मुंबई से गांव आया था।दूसरी ओर सुरियावां थानाक्षेत्र के पाली भिडियुरा गांव में एक संदिग्ध युवक की मौत हो गई है। वह मुंबई से आया था, लेकिन थर्मल स्क्रीनिंग नहीं कराई थी। ग्रामीणों का कहना है कि उसमें कोरोना के लक्षण दिख रहे थे। इससे उनमें दहशत थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को दिया ज्ञापन

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालो पर भदोही भाजपा विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भदोही के युवा को मिला "बैंक आफ अमेरिका" में नौकरी,आइये बताते है कौन है वह युवा???।

पहलगाम का शोक डोंबिवली में गहराया: आतंकी हमले में मारे गए तीनों का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने

वसई: करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बेखौफ दबंगो ने की सारी हदें पार

भदोही : जमीनी विवाद के चलते गोशाला संचालक को मारी गोली, गुस्साए लोगों ने शव लेकर किया सड़क जाम।

वकीलों के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़: एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला और जातिसूचक धमकी का आरोप

महंत आशीष गिरी ने खुद को क्यों मारी गोली, जाने पूरी खबर